जशपुर में गणेशोत्सव की धूम : गणेश पंडालों में पहुंचे जशपुर एसएसपी धर्मपत्नी के साथ, बोले आपसी भाईचारे का है पर्व, गणपति बप्पा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ आज जशपुरनगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे और लिया आशीर्वाद. जशपुर पुलिस की ओर से जिले के समस्त नागरिकों के लिए की सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना. जशपुर. 05 सितंबर 2025 : जशपुरनगर में गणेशोत्सव के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने…

Read More

वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शोक संदेश: कहा- समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…

Read More

श्रीगणेशोत्सव जशपुर : पुलिस ने समितियों से की सहयोग की अपील, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सूर्यास्त से पूर्व करें श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन.

जशपुर पुलिस की समस्त गणेश विसर्जन समितियों से अपील – सूर्यास्त के पूर्व ही करें प्रतिमा विसर्जन. कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का करें सहयोग – एसएसपी (SSP) जशपुर शशि मोहन सिंह. जशपुर. 05 सितम्बर 2025 : जशपुर जिले में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए जशपुर पुलिस ने सभी समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सूर्यास्त से पूर्व प्रतिमाओं का विसर्जन करें और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में…

Read More

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय ne खरसिया में किया रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण खरसिया में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की घोषणा रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी…

Read More

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री…

Read More

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया बायंग एनीकट कम काजवे का भूमिपूजन, 38 करोड़ की लागत से सिंचाई और आवागमन सुविधा होगी बेहतर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध होगी सिंचाई सुविधा रायगढ़, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में 38 करोड़ रुपये की लागत से मांड नदी बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इससे लाभान्वित गांवों में भू-जल संवर्द्धन होगा तथा आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। एनीकट कम काजवे निर्माण से 100 हेक्टेयर…

Read More

महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त : 69 लाख महिलाओं को मिला 647 करोड़ का लाभ, अब तक 12,376 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित, “माताओं-बहनों के सम्मान से ही राज्य की समृद्धि संभव”— मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा संदेश, महतारी वंदन योजना से नई उम्मीद

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक…

Read More

उठाईगिरी कांड का खुलासा : उठाईगिरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, साइबर टीम ने एमपी से पकड़े आरोपी, 48 घंटे में रकम और बाइक बरामद, आरोपियों पर की जा रही कार्यवाही.

साइबर टीम/थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को M.P. के अनूपपुर से पकड़ने में मिली सफलता. साइबर टीम जांजगीर नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, बाइक तथा चोरी गई रकम शत प्रतिशत बरामद. आरोपियों द्वारा मोटर सायकल के डिक्की अंदर रखे थैले, जिसमें 98 हजार रुपए एवं पासबुक को निकाल कर हो गया था फरार. थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर किई जा रही विवेचना. गिरफ्तार आरोपी का नाम – 1. ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : छात्रों से अपशब्द, शिक्षकों को धमकी और वित्तीय अनियमितता! करडेगा स्कूल के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

जशपुर, 05 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर कारण बताओ नोटिस जारी कर न्यायोचित लिखित जवाब 03 दिवस के भीतर समक्ष स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। विदित हो कि शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के संबंध में तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला का संयुक्त प्रतिवेदन अनुसार विस्तृत जांच हेतु गठित जांच दल के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन सह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन…

Read More

‘विज्ञान ही भविष्य की चाबी’ – गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के संवाद से झूम उठे नव संकल्प संस्थान के बच्चे

जशपुर, 5 सितम्बर 2025/ नव संकल्प संस्थान में आज एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन यात्री शुभांशु शुक्ला एवं स्कूली बच्चों के बीच संवाद कार्यक्रम के वर्चुअल आयोजन का शिक्षकों एवं संस्थान के बच्चों ने मिलकर आनंद लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ अंतरिक्ष हीरो के बीच प्रेरणादायी संवाद एवं अनुभव को सभी बच्चों ने सुना। मुख्यमंत्री श्री साय और गगनयात्री श्री शुक्ला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण बच्चों के बीच विकसित करने के आह्वाहन से सभी के बीच उत्साह की…

Read More