बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में 08 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की बहादुरी को सराहा

रायपुर 01 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर…

Read More

कांग्रेस का बड़ा आरोप – सीएम हाउस से फोन कर धमतरी महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कराया गया! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 30 जनवरी को जिस विचारधारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या किया था, वही विचारधारा एक बार फिर से 30 जनवरी को धमतरी में लोकतंत्र की हत्या किया। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये तमाम तरीके का षड़यंत्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। धमतरी में कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी विजय…

Read More

जशपुर पंचायत चुनाव 2025: भाजपा ने 14 में से 13 जिला पंचायत प्रत्याशियों की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में जोश, शेष एक नाम जल्द होगा घोषित

जशपुर, 30 जनवरी 2025 / भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिस्तरीस पंचायत निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ’’भरत सिंह’’ ने जानकारी दी है कि जिले की ’’14 जिला पंचायत सीटों में से 13 पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों’’ की घोषणा हो चुकी है, जबकि ’’एक सीट पर प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा’’।  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 श्री मंगल राम, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती सुमित्रा पैंकरा, क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती प्यारो बाई, क्षेत्र क्रमांक…

Read More

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 3, पार्षद पद के लिए 53 नामांकन दाखिल, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 159 नामांकन जमा

31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि, चुनावी प्रक्रिया जोरों पर जशपुर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नन्दजी पांडे, ओंकार यादव, रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्यय नाम…

Read More

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट धारकों और ब्रोकरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, अब तक 68 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार दिनांक 23.01.25 को रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रायपुर के विभिन्न थानों के लगभग 100 से अधिक पुलिस अधि./कर्म. की अलग – अलग 20 से अधिक टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये गिरफ्तार करने के साथ ही म्यूल बैक अकाउंट दूसरे के नाम से होना पाये जाने पर पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से…

Read More

पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.8 किलो गांजा और 1300 रुपये की नगद रकम जप्त

आरोपी नोहर ध्रुव पिता मिलु राम उम्र 26 साल देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ०ग० के विरुद्ध थाना- तेलीबांधा में अपक-55/25, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट दर्ज रायपुर/ विवरण संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है. कि दिनांक 23.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि गुरूनानक इलेक्ट्रीकल के पीछे तेलीबाधा में एक व्यक्ति लाल रंग का छीटदार शर्ट एवं नीला लोवर पहना है जो अपने हाथ में सफेद लाल रंग का प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा जैसा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के…

Read More

भा.ज.पा. ने नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मेराथन बैठकें आयोजित कीं, उम्मीदवारों की सूची जल्द होगी जारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार को मेराथन बैठकों का दौर चला। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज विभिन्न बैठक होने के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावों को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय…

Read More

गणतंत्र दिवस 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, राज्य भर में मंत्रीगण और सांसदगण करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर 21 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन…

Read More

सारथी दिवस: उत्कृष्ट वाहन चालकों का सम्मान, सड़क सुरक्षा में योगदान को मिलेगा मान

रायपुर/ अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सडक सुरक्षा) छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में दिनांक 24.01.2025 को प्रस्तावित ‘‘सारथी सम्मान’’ कार्यक्रम के आयोजन के अनुक्रम में विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा इस कार्यक्रम के लिये ऐसे वाहन चालक जिनका व्यवहार/आचरण उत्तम हो, यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान न हुआ हो, जिनसे सडक दुर्घटना न हुई हो, वाहन चलाते समय नशा न करते हो, वाहनों का बेहत्तर रखरखाव करते हो, सडक दुर्घटना में घायलों की मदद की हो एवं यातायात नियमों की बेहत्तर जानकारी हो,…

Read More

प्रदेश में आरक्षक और वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रद्द करने की मांग उठाई

रायपुर/21 जनवरी 2025/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षकों की भर्ती में भी घपले हो रहे है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चल रही आरक्षक भर्ती और वन विभाग की भर्तियों में खुले आम बोलियां लगाई जा रही है। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार का खुलासा भी हो चुका है। प्रदेश…

Read More