समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छ.ग. विधान सभा निर्वाचन 2023 के चुनाव हेतु जशपुर विधान सभा क्षेत्र 12 जशपुर के जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कुटमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 123 को विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा ) वर्ग हेतु ट्राइबल मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। जिसमे कुल मतदाता की संख्या – 968, पहाड़ी कोरवा मतदाता की संख्या – 357 है। यह मतदान केन्द्र चुनई तिहार के आधार पर तैयार करते हुए पहाड़ी कोरवाओं के झोपड़ी मे पारम्परिक औजार जैसे तीर-धनुष, पारम्परिक वाद्ययंत्र–मांदर बारिश से बचने हेतु गुगु,…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : युवा मतदाता चिराग़ ने किया पहली बार मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है । जशपुर विधान सभा क्षेत्र क्रमांक – 12 के मतदान केंद्र शासकीय कन्या महाविद्यालय जशपुर में ऐसे ही युवा मतदाता चिराग़ शर्मा ने पहलीबार अपने मताधिकार का प्रयोग किया । पेशे से बैंक में नौकरी कर रहे चिराग़ ने बताया कि उन्हें अपने जीवन में पहलीबार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है । उन्होंने बताया कि उत्साह के…
Read Moreजशपुर : 82 साल की उम्र में दिखा वोट देने का जज्बा, बनी फातिमा ने किया लोकतंत्र मजबूत करने के लिए दिया अपना वोट और खुशी से सेल्फी ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मतदान दिवस के दिन आज दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता श्रीमती बनी फातिमा उम्र 82 साल ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल जशपुर बूथ क्रमांक 273 में आ कर मतदान किया और खुशी से सेल्फी लिया। ज्ञात हो कि निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गईं है जिसके कारण दिव्यांग बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है जिसके कारण उन्होंने मतदान कर अपने आप को देश का एक जिम्मेदार नागरिक सिद्ध किया है…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा में 8 बजे से द्वितीय चरण का मतदान प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा में 8 बजे से द्वितीय चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदाताओं में दिख रहा है भारी उत्साह, युवा मतदाता ले रहे हैं सेल्फी। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किए जाएंगे। मतदान केंद्रो में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मतदान का प्रतिशत (सुबह 9बजे) जशपुर विधानसभा 5.51 प्रतिशत कुनकुरी विधानसभा 6.24 प्रतिशत पत्थलगांव विधानसभा 5.78,प्रतिशत
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी नगर के मुख्य मार्ग पर पकड़ा कपड़ों से भरा पिक-अप, मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासन के साथ एफएसटी उड़नदस्ता की टीम, शुरू हुई जांच एवं कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एवं एफएसटी टीम पुरी तरह मुस्तैद है। इसी बीच विधानसभा कुनकुरी मुख्यालय में कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर कन्या शाला चौक के पास एक कपड़ों से भरी पिक-अप को पकड़ने की खबर मिली है। देर शाम लगभग 7 बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपड़ों से भरे पिक-अप को पकड़कर कुनकुरी पुलिस थाना के सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी कन्या शाला चौक से कपड़ों से भरा पिक-अप गुजर रहा था इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलते ही…
Read Moreविधान सभा चुनाव 2023 : पत्थलगांव विधान सभा सीट पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने, कांटे के मुकाबले के बीच कुल 11 प्रत्याशी मैदान में आजमा रहे है भाग्य.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर/पत्थलगांव : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लगभग 40 साल से विधायक रहे रामपुकार सिंह को भाजपा की महिला नेत्री एवं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय चुनौती दे रही हैं। 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। घर-घर दस्तक दे कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का अभियान भी…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं
निर्वाचन कार्य कराने मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना मतदान 17 नवम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत के मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों में पहुंचे मतदान दलों को निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी मतदान दल को कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करायें और जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें। मतदान 17 नवम्बर 2023 को…
Read Moreमतदान केन्द्रों में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में वोट देने के लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे मतदाता एपिक कार्ड के अलावा आधार…
Read Moreजशपुर जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में बनाये गये हैं दस-दस संगवारी केंद्र
संगवारी केन्द्र महिला मतदान दल द्वारा संचालित मतदान केंद्र है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं की भागीदारी तथा योगदान सुनिश्चित करने हेतु जिले के तीनों विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संगवारी केन्द्र महिला मतदान दल द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र है। इन केंद्रों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी महिला सुरक्षा गार्ड द्वारा की जाएगी। इन केंद्रों की खास पहचान हेतु इन्हें विभिन्न तरीक़ों से सजाया गया है। महिलाओं को उनके मत देने के अधिकार का उपयोग करने…
Read Moreकुनकुरी रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया रवाना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-13 कुनकुरी के रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत् कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल की टीम को शुभकामना पत्र के साथ फूलों का गुलदस्ता देते हुए रवाना किया। रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती श्यामा पटेल ने शुभकामना पत्र देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत् विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 कुनकुरी में मतदान दल के रूप में आप सभी निर्वाचन कार्य के कुशल संपादन हेतु निष्ठापूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहें हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने मतदान कार्य के…
Read More