₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Read MoreTag: #विष्णुदेवसाय
चल नहीं सकता था, अब ज़िंदगी दौड़ेगी! दिव्यांग दीपेश्वर को मिली ट्राई सायकल, सीएम कार्यालय की त्वरित संवेदनशीलता ने बदल दी दुनिया
जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई।…
Read Moreफिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण हेतु रायगढ़ में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र बच्चों के पोषण अभियान के साथ महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को मजबूती देगी यह पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के सभी 2709 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट फूड का महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा वितरण रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को…
Read Moreश्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की
रायपुर 10 जुलाई 2025/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
Read Moreछत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट…
Read Moreगुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक रंग में रंगे सीएम विष्णु देव साय, अघोर गुरु पीठ में किए दर्शन और प्राप्त किया मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे रायपुर 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर, 6 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है।…
Read Moreतीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई
परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…
Read Moreश्री जगन्नाथ रथ यात्रा : दोकड़ा में भक्तिमय माहौल, झांकियां, कीर्तन मंडलियां और मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक भागीदारी, रथ यात्रा में ऐतिहासिक मोड़, मुख्यमंत्री संभालेंगे गजपति की भूमिका, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहेंगी उपस्थित, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु.
श्री जगन्नाथ महाप्रभु का सज रहा है भव्य रथ, विभिन्न झांकियां एवं कीर्तन मंडली की प्रस्तुति से क्षेत्र होगा भक्तिमय. दोकड़ा/कुनकुरी (जशपुर). 27 जून 2025 : ओडिशा की पारंपरिक रथ यात्रा की छटा अब दोकड़ा में भी उसी भव्यता के साथ बिखरने जा रही है। इस वर्ष श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘गजपति महाराजा’ की ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे, जबकि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी इस पावन आयोजन की साक्षी बनेंगी। झांकियों, कीर्तन मंडलियों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह आयोजन…
Read Moreदोकड़ा में रथ यात्रा महापर्व : 83 वर्षों की परंपरा में पहली बार सीएम बने गजपति महाराज, श्री जगन्नाथ की रथ-यात्रा बनेगी ऐतिहासिक अध्याय, श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, नौ दिवसीय उत्सव में झांकियां और मेला मुख्य आकर्षण, दोकड़ा में होगा पुरी जैसा दृश्य.
श्री जगन्नाथ महाप्रभु की निकलेगी भव्य रथ-यात्रा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निभायेंगे गजपति महाराजा की भूमिका. श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में 27 जून को होगा भव्य आयोजन, ओडिशा की परंपरा में रंगेगा वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 जून 2025 : जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष 27 जून को रथ यात्रा महापर्व का आयोजन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ होने जा रहा है। इस अवसर को और विशेष बनाने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जो गजपति महाराज की पारंपरिक भूमिका निभाते हुए…
Read More