सुशासन की ओर एक और कदम : कुनकुरी नगर पंचायत में समाधान शिविर का सफल आयोजन

कुनकुरी, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी में एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन का संदेश दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान : जब खोई हुई बेटियां लौटकर आईं, तो सूनी आंखों में चमक और खामोश घरों में फिर से गूंज उठी ज़िंदगी – जशपुर पुलिस ने दिलों को फिर से जोड़ा

विगत एक सप्ताह के भीतर थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दो, थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक तथा थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक गुम बच्ची को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द जशपुर, 10 मई 2025 : जशपुर पुलिस गुम बच्चियों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में ऑपरेशन मुस्कान के तहत, गुम बच्चियों की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जाता रहा है, इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विगत एक सप्ताह के भीतर,थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत…

Read More

चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल !

थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट किया गया पंजीबद्ध. आरोपी राजा उर्फ अप्पू गोड पिता श्यामू गोड उम्र 28 साल साकिन गुरुनानक स्कुल के दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही. बिलासपुर. 09 मई 2025 : बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 08 मई 2025 को एक युवक द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे चाकू लहरा कर…

Read More

चोरी के खेल का पर्दाफाश :  गोदाम से उड़ाए मोटरसाइकिल पार्ट्स, आरोपी युवक और महिला गिरफ्तार, पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किए 49 हजार के सामान

आरोपीयो के कब्जे से चोरी किये मोटर सायकल के पार्टस/ आयल जुमला कीमती 49115/- रुपए को बरामद किया गया आरोपी 01. राजकुमार जोगी उम्र 19 साल साकिन बोरसी थाना पामगढ़, 02. सोनिया बेगम उम्र 30 वर्ष निवासी चण्डीपारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के विरूध्द धारा 331(4), 303(2), 317(2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। जांजगीर-चांपा, 9 मई 2025 : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की मेन रोड पामगढ़ के आटोमोबाइल दुकान के गोदाम से दिनांक 08.05.2025 को मोटर सायकल के पार्टस/आयल जुमला कीमती…

Read More

श्री के. आर. पिस्दा को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 09 मई 2025/ आईएएस ऑफिसर्स एशोसिएशन छत्तीसगढ़ ने आज अपने बीच के एक ऐसे कर्मयोगी को विनम्र श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री के.आर. पिस्दा के आकस्मिक निधन पर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सभा में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. श्री पिस्दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में एसोसिएशन की अध्यक्ष…

Read More

45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति

10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर रायपुर 9 मई 2025/ गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है। 1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमार बस्ती में बांस शिल्प को सराहा: परिवार में शादी के लिए स्वयं खरीदे पर्रा, धुकना और सुपा

स्थानीय शिल्प और परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बने मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 9 मई 2025/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, जहां बांस शिल्प से जीविका चला रहे परिवारों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना

रायपुर 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट : कहा – ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’

रायपुर 9 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट…

Read More

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा गंभीर मरीज के परिजन के निवेदन पर तत्काल ग्रीन कोरिडोर बनाकर रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया

“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत लोगो की कीमती जान बचाने यातायात पुलिस दुर्ग लगातार प्रयास किया जा रहा हैँ। ▫ लगातार 02 दिनों में 02 गंभीर मरीजों के समय पर उपचार हेतु ग्रीन कोरिडोर बनाया गया। ▫ विगत 04 माह में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 09 गंभीर मरीजों को समय पर ईलाज हेतु रायपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया दुर्ग, 8 मई 2025 : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार 02 दिनों में 02 गंभीर मरीजों के उचित ईलाज हेतु भिलाई हॉस्पिटल से रायपुर हॉस्पिटल ईलाज हेतु पहुंचाया गया जिसमें दिनांक 06 एवं…

Read More