कुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति

वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…

Read More

कुनकुरी : गणेशोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आयोजन समितियों को मिले दिशा-निर्देश, तालाब निर्माण अधूरा रहने से विसर्जन को लेकर जताई गई चिंता

कुनकुरी, 27 अगस्त 2025 – गणेशोत्सव को देखते हुए आज बुधवार को कुनकुरी पुलिस थाना परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंद जी पाण्डे ने की। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे तथा थाना प्रभारी एसआई संतोष तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के सदस्य, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने आयोजन समितियों को शासन द्वारा जारी गणेशोत्सव संबंधी गाइडलाइन से…

Read More

कुनकुरी नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा : वेल्डर परिवार और युवकों में भिड़ंत, अस्पताल में हाथापाई – दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज, 6 के विरुद्ध FIR

कुनकुरी (जशपुर), 19 अगस्त 2025। कुनकुरी नगर में सोमवार को हुई मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और मामला सीधे अस्पताल तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम के चलते नगर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति काबू में आ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अपराध क्रमांक 167/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें प्रार्थी…

Read More

कुनकुरी पुलिस की दबिश : 8 माह से फरार आरोपी मो. आमिर गिरफ्तार, ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने का मामला

मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत माह दिसम्बर 2024 में अपने साथी अन्य आरोपी मकसूद आलम के साथ मिलकर बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ,SPASMO PROXYVON PIUS पुलिस के द्वारा,पूर्व में आरोपी मकसूद आलम के कब्जे से 407 नग SPASMO PROXYVON PIUS नशीली कैप्सूल को जप्त करते हुए,गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल, आरोपी मो. आमिर घटना दिनांक से था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार पता साजी, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार फरार आरोपी -मो. आमिर, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुरकुंगा, सुखबासु बस्ती, थाना नारायणपुर जिला…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हुआ सनशाइन स्कूल कुनकुरी

कुनकुरी, 15 अगस्त 2025। “देशभक्ति सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि वह ऊर्जा है जो हमें एकजुट करती है” — इसी संदेश को जीवंत करते हुए नवीन विद्यालय सनशाइन स्कूल, कुनकुरी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रत्येक कोना तिरंगे की छटा से सजा हुआ था। छोटे-छोटे बच्चों के देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा परिसर मानो भारत माता के जयकारों से सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आगमन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे गजेंद्र…

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने 18 लाख पीएम आवास के दावे की खोली पोल, कुनकुरी नगर में 18 महीने में ‘0’ आवास –प्रेस वार्ता कर किया खुलासा !

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला – प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी लापरवाही का लगाया आरोप कुनकुरी, 16 जुलाई 2025 :  कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मंगलवार की शाम एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। अध्यक्ष विनयशील ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि बीते 18 महीनों में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी पीएम आवास…

Read More

जशपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दान पेटी तोड़कर मंदिर से उड़ाए हजारों, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा, दान पेटी की चोरी और अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

कुनकुरी में देशी महुआ शराब की तस्करी, बोरी में भरकर बेचने निकला था आरोपी. आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 व कुनकुरी के मामले में 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – थाना पत्थलगांव के प्रकरण में – सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छग). थाना कुनकुरी के प्रकरण में – आरोपी अनिल मिंज उम्र 46 वर्ष निवासी बेहराटोली कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छग). जशपुर/कुनकुरी. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले की पुलिस…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, कहा – सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है गौरवान्वित

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में सेन समाज भवन विस्तार हेतु 10 लाख व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की जशपुर, 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी के महुआटोली में सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाई समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अखिल सेन जो इस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन

कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की…

Read More

कुनकुरी के सलियाटोली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15.36 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

13.65 करोड़ लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.70 करोड़ लागत के 02 कार्यों का हुआ लोकार्पण जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 15 करोड़ 36 लाख 11 हजार रूपये लागत के 11 विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें उन्होंने  01 करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 02 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 65 लाख 77 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री श्री…

Read More