जशपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत सोमवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार को बूथ लेवल अधिकारी (#BLO) द्वारा उनके शासकीय आवास पहुँचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया। ततपश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर ने गणना पत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं। उल्लेखनीय है कि जिले में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर के तहत गणना पप्रत्र सौंप कर सत्यापन का कार्य…
Read MoreTag: #GoodGovernance
CM साय की सख्त फटकार! धीमी प्रगति वाले विभागों पर नाराज़गी, 81 योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा से हड़कंप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक संपन्न “छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुँचे लाभ – मुख्यमंत्री श्री साय जनकल्याणकारी योजनाओं का तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक और विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…
Read Moreछत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के…
Read Moreबिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत – विष्णुदेव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है। यह जीत अन्य तमाम चुनावों की तुलना में और…
Read Moreसपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन बना जनता के विश्वास की मिसाल!
सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा : मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही…
Read Moreजनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने उम्मीदों का आधार — आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान
जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम…
Read Moreकलेक्टर व्यास एक्शन मोड में! सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य ग्रामसभा के निर्देश, 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष आयोजन
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को माह नवम्बर 2025 में ग्रामसभाओं के सुचारू आयोजन के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के अनुसार प्रत्येक तीन माह में एक बार ग्रामसभा का आयोजन आवश्यक है। शासन के निर्देशानुसार वर्ष में निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त माह जून एवं नवम्बर में भी ग्रामसभा आयोजित की जानी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद पंचायतवार समय-सारिणी तैयार…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय ई-ऑफिस प्रशिक्षण आयोजित, 150 अधिकारी-कर्मचारियों ने सीखा डिजिटल कार्यप्रवाह का नया तरीका
जशपुर : डिजिटल प्रशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कलेक्टोरेट कार्यालय के मंत्रणा मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय ई-ऑफिस एवं SPARROW प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं ई-ऑफिस के नोडल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू, सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर से मास्टर ट्रेनर श्री विनोद देवांगन, रवि निषाद तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नरेश कुमार साहू, श्री संजय खाखा, श्री विक्की गुप्ता, श्री शशिकांत…
Read Moreव्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी पिंटू की ज़िंदगी में उम्मीद की नई उड़ान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में दी 90 हजार की मदद
दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी श्री पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। श्री साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी…
Read More