जशपुर : जिले जशपुर में 06 से 09 नवम्बर 2025 तक जम्बूरी 2025 का आयोजित की गई है। इस दौरान वन विभाग द्वारा नीमगांव में बर्डवॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से आये पर्यटकों द्वारा बर्डवॉक के दौरान नीमगांव वेटलैण्ड में आये प्रवासी पक्षियों को देखा। नीमगांव में उपस्थित प्रवासी पक्षी के कुल 51 प्रजाति को देखा गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।
Read MoreTag: #VishnuDeoSai
गजरथ यात्रा का अनोखा अभियान! अब तक 92 स्कूलों में 9800 छात्राओं को सिखाई हाथियों की भाषा, कांसाबेल में जारी जागरूकता की लहर
अब तक गजरथ यात्रा फरसाबहार, कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव के 92 स्कूलों में लगभग 9800 छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की दी है जानकारी जशपुर : विगत कई वर्षों से जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र रहा है एवं हाथियों की उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। यहां की भौगोलिक संरचना तथा घने वनक्षेत्र एवं अन्तर्राज्य सीमा से लगे होने के कारण कई स्थलों से हाथियों का प्रवेश जशपुर जिले में होता है। जिससे हाथी मानव द्वंद की घटनायें होने की संभावनाएं बनी रहती है। जशपुर वनमण्डल द्वारा हाथी मानव…
Read Moreचार दिन, हजारों पर्यटक और अनगिनत रोमांच — जशपुर जम्बुरी ने लिखी सफलता की नई कहानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास रंग लाए!
पर्यटकों ने चार दिनों तक प्रकृति की गोद में एडवेंचर का भरपूर आनंद लिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को दे रहे बढ़ावा जशपुर : तीसरे दिन की शुरुआत हुई देश देखा से, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट स्थानीय नाश्ता किया और हल्की-फुल्की गतिविधियों के साथ दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर जम्बुरी का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में 6 से 9 नवम्बर तक…
Read Moreछत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
रायपुर : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भावुक – बोले, “महतारी के आशीर्वाद से हर घर में समृद्धि लाएँगे”
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार की सुनहरी गूंज के 25 वर्ष : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, बताया जनसेवा का प्रेरक माध्यम
छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार की भूमिका अत्यंत सराहनीय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreछठी मैया के चरणों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नमन — दुलदुला घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, कहा- अगले पर्व तक दमकेगा दुलदुला छठ घाट
दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यकरण की घोषणा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व त्यौहार के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने दुलदुला क्षेत्र वासियों की मांग पर छठ…
Read More34 गुना बढ़ा खनिज राजस्व! हरित विकास और आर्थिक समृद्धि का छत्तीसगढ़ मॉडल बना देश के लिए मिसाल
खनिज संसाधनों का विवेकपूर्ण दोहन – आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम वन संरक्षण और खनन का संतुलन: विकास के साथ हरियाली का विस्तार खनिजों से चमक रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था – खनिज राजस्व में 34 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि रायपुर : छत्तीसगढ़ यह नाम अब केवल हरियाली और संस्कृति का पर्याय नहीं रहा, बल्कि भारत की खनिज राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। देश के कुल खनिज भंडार का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा है। यही कारण है कि राज्य की अर्थव्यवस्था…
Read Moreएक किसान का बेटा बना मुख्यमंत्री, संतों की कृपा और जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव : विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं रायपुर : दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि…
Read Moreराज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद वाटिका में अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य और बलिदान को किया नमन
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Read More