मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुगम आवागमन हेतु 20.48 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से दूरस्थ क्षेत्रों की बढ़ेगी पहुंच, आर्थिक गतिविधियाँ होंगी तेज जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में यातायात को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य भी द्रुत गति से जारी है। इसी क्रम में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 20 करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़सरकार
छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास की गूंज! सीएम साय का बड़ा ऐलान—गोंड समाज को मिलेगा 5 लाख का सीधा लाभ, परंपरा और प्रगति को जोड़ने की अनूठी पहल
जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा “आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” पुस्तकों का विमोचन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय…
Read Moreइतिहास रचने जा रहा है छत्तीसगढ़! रजत जयंती पर सबसे बड़ा आवास मेला, हज़ारों परिवारों को मिलेगा अपना ‘पक्का घर’
राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजनाओं और हितग्राहियों हेतु नवीन आबंटी पोर्टल का भी होगा शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में गृह निर्माण मंडल करेगा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की…
Read Moreडिजिटल क्रांति ने बदल दी धान खरीदी की तस्वीर! तुंहर टोकन ऐप से किसानों को घर बैठे टोकन, बिना इंतजार पूरी हुई खरीदी
सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बढ़ा किसानों का भरोसा तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से मिल रही घर बैठे टोकन की सुविधा : रामसाय यादव रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महापर्व इस वर्ष भी सुगमता और पारदर्शिता के साथ मनाया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी ने किसानों के बीच नई उम्मीद और उत्साह जगाया है। प्रदेश के किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाकर संतुष्ट हैं तथा बड़ी संख्या में धान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर विक्रय…
Read More3,100 रु. समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी से खुश किसान—धनेश राम ने बताया ‘मोबाइल टोकन ने समय और परेशानी दोनों बचाई’
अम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी, डिजिटल नवाचार से किसानों का धान विक्रय हुआ आसान रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में…
Read Moreघर बैठे धान बेचने का नया जमाना! तुंहर टोकन ऐप ने बदल दी पूरी खरीदी व्यवस्था—किसानों ने कहा ‘अब नहीं लगती लाइन’
घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया…
Read Moreकिसानों की बड़ी राहत: नारायणपुर केंद्र में फुल व्यवस्था, राजकुमार भगत का खुलासा—‘इतनी आसान खरीदी पहले कभी नहीं देखी!
राजकुमार भगत धान बेचने पहुंचे नारायणपुर धान खरीदी केंद्र, आसानी से टोकन कट गया कोई समस्या नहीं आई जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में किसान राजकुमार भगत आज कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर धान खरीदी केंद्र पहुँचे और अपना टोकन कटा कर 44 किवंटल धान बेचा उन्होंने खरीदी केंद्र की सुविधा को देखकर संतुष्टि जाहिर की । उन्होंने बताया कि वे प्रति वर्ष इसी…
Read Moreजनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा
रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…
Read Moreअम्बिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन: राष्ट्रपति मुर्मु ने आदिवासी विकास योजनाओं को बताया ‘नए युग की दिशा’, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने साझा किया जनजातीय गौरव का मंच, वीर नायकों के योगदान को मिली नई पहचान
आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल श्री डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर-अम्बिकापुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ…
Read More