संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री रायपुर, 07 सितंबर 2025/ भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में…
Read MoreTag: #IndianCulture
“माँ का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान” – पीएम मोदी की स्वर्गीय माताश्री पर टिप्पणी को लेकर सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-राजद पर प्रहार
रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताश्री के संबंध में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वाणी ही मनुष्य के संस्कारों का सचित्र प्रतिबिंब होती है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विपक्षी दलों के दोषपूर्ण संस्कारों का दर्पण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, विश्व के भी सम्मानित नेता हैं। उनकी स्वर्गीय माताश्री पर अशोभनीय टिप्पणी…
Read Moreतालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पंडाल! गणेश महोत्सव के ‘लिटिल चैंप’ में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन
जशपुर, 28 अगस्त 2025 : ग्रामीण अंचल में इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नव युवक श्री गणेश पूजन समिति, गरियादोहर द्वारा आयोजित इस महोत्सव में जहां सुबह-शाम भक्ति गीतों और आरती से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है, वहीं शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीणजन और बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार की संध्या आरती के पश्चात समिति की ओर से “लिटिल चैंप” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग व…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-आरजेडी पर प्रहार: “पीएम मोदी का अपमान, 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर हमला”
रायपुर, 28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर गहरी चोट है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार में जन्मे, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़े पुत्र ने…
Read Moreलोकनृत्य से भरतनाट्यम और नाटक से पेंटिंग तक – अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “कला संगम” में दिखी कला और परंपरा की झलक
बिलासपुर, 24 अगस्त 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल द्वारा एनईआई सभागार में अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 “कला संगम” का आयोजन दिनांक 22.08.2025 को किया गया । जिसमें बिलासपुर मंडल के विभिन्न सेक्शनों शहडोल, मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा रोड, रायगढ़, चाम्पा, कोरबा एवं बिलासपुर के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आयोजित किए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम में चयनित 180 प्रतिभागी शामिल हुये । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गई । इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी गई जिसमें वादन,एकल गायन, एकल…
Read Moreभक्ति का अनोखा संगम : दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर में एकादशी पर्व पर दीपों से सजा आध्यात्मिक दरबार, एकादशी की रात जगमगाए हजारों दीपक, दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब.
एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में निभाई गई द्वीप प्रज्वलन परंपरा. भजन संध्या का हुआ आयोजन, जुटे श्रद्धालु. कुनकुरी/दोकड़ा. 20 अगस्त 2025 : एकादशी पर्व के अवसर पर ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। परंपरागत द्वीप प्रज्वलन की प्राचीन परंपरा के निर्वहन के साथ मंदिर प्रांगण सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भजन-कीर्तन की स्वर-लहरियों और “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण कर…
Read Moreपत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों…
Read Moreरक्षा और विश्वास का प्रतीक : जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर ब्रह्माकुमारी, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की दीदियों ने बांधी राखी, दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की डोर को रखता है बांधे जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके गृह ग्राम बगिया में ब्रह्माकुमारी की बहनें पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग की दीदियों ने भी राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के वचन को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षा बंधन भाई और बहन…
Read Moreनवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि
कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 05 जून 2025/ नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु…
Read More