भाजपा प्रमुख प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा – कांग्रेस के नक्सल संरक्षण का इतिहास, बघेल को नहीं देना चाहिए नक्सल नीति पर ज्ञान

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि बघेल को प्रदेश सरकार की नक्सल नीति पर कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस कांग्रेस ने लगातार नक्सलवादियों के साथ भाईचारा निभाया, वह कांग्रेस अब भाजपानीत केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सल विरोधी ऑपरेशन से तिलमिलाई हुई है। वस्तुतः 2014-2024 का यह दशक नक्सली-उन्मूलन के लिहाज से एकता, रणनीति और साहस से रचे गए नए इतिहास…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का आरोप: भाजपा रोजगार विरोधी, केंद्र और राज्य में युवाओं को नौकरी देने के वादे फेल

रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा को मूलतः रोजगार विरोधी होने का आरोप लगाया है ।प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव दर चुनाव युवाओं से रोजगार देने का वादा किया लेकिन सरकार में आने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई, 2014के लोकसभा सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया लेकिन तीन बार सरकार में आने और 11साल से अधिक सरकार चलाते हुए हो गए अब कोई भी भाजपा का…

Read More

दीपक बैज का पलटवार: नक्सलवाद पर कांग्रेस की नीतियों से मिली सफलता, भाजपा सिर्फ इवेंट कर रही है

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सरकार ने फिर समर्पण इवेंट किया है। आज बस्तर में नक्सलवाद पीछे जा रहा है तो इसके पीछे कांग्रेस की नीतियां है। बस्तर में हमने विश्वास, विकास, सुरक्षा के मंत्र को लेकर पांच सालों तक जो काम किया उसी का परिणाम है आज सफलता मिल रही है। हमारी सरकार ने दूरस्थ एरिया में सड़के बनवाई, 15 सालों की भाजपा सरकार में जहां राशन नहीं पहुंच पाता था, लोगों को और फोर्स को महीनों राशन का इंतजार करना पड़ता था…

Read More

छत्तीसगढ़ में 32 लाख परिवारों का राशन बंद! कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा — ‘भूख पर राजनीति कर रही सरकार’

रायपुर : सरकार नवंबर माह से 32 लाख उपभोक्ताओं को राशन नहीं देगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का गलत कदम है, सरकार नहीं चाहती कि सभी को राशन देना पड़े, इसलिए केवायसी का बहाना किया जा रहा। सरकार बनने के बाद सभी राशन कार्ड नए सिरे से बनाए गए थे उनमें मुख्यमंत्री अपनी फोटो छपवाए थे, जब दो-डेढ़ साल पहले राशन कार्ड बनाए गए, बनाते समय भी आधार कार्ड लिया गया था फिर उनको अचानक क्यों रद्द किया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा आरोप : ईओडब्लू/एसीबी और अदालतों की सांठगांठ से न्यायपालिका पर मंडरा रहा खतरा!

जांच एजेंसी और अदालतों में सांठगांठ के सुबूत, लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत : कांग्रेस रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर आरोप लगाया कि  छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी अभियुक्तों के खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़ रही है।  फारेंसिक जांच से प्रमाणित हुआ कि दो अलग-अलग फॉन्ट का प्रयोग हुआ।  न्यायिक प्रक्रिया की लगातार धज्जियां उड़ा रही है ईओडब्लू/एसीबी, क्या इसमें अदालतों की…

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More

कांग्रेस शासनकाल में दूषित हुई कार्यपद्धतियां, बर्बाद हुई संस्थाएं — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निवास कार्यालय में आज पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि विगत कॉंग्रेस शासनकाल में शासन पद्धतियां एवं परंपराएं दूषित हो गयी थीं, उन्होंने शासकीय संस्थाओं को भी बर्बाद करने का कार्य किया गया था। कोई भी संवैधानिक संस्था हो या अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन उचित तरीके से नहीं कर पाते थे, केवल भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का ही वर्चस्व हुआ करता था। जिसका जीवंत उदाहरण सीजीपीएससी में हुए घोटाले में साफ तौर पर नजर आता है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय…

Read More

140 साल पुरानी कांग्रेस संगठन सृजन के लिए विवश — भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले, यह वैचारिक कंगाली की मिसाल

0 प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : कांग्रेस नेता एक परिवार के चरण छूने में खप गए, खप रहे हैं; लेकिन कार्यकर्ताओं के मन को कभी छू नहीं पाए 0 एक परिवार के आंगन में सत्ता-सिंहासन को कैद करके रख देने की अलोकतांत्रिक और परिवारवादी मानसिकता ने कांग्रेस को दयनीय हालत में पहुँचा दिया रायपुर, 7 अक्टूबर 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के संगठन सृजन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 140 साल पुरानी हो चली कांग्रेस को अब फिर संगठन…

Read More

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन : धनंजय सिंह ठाकुर बोले – 163 स्कूलों की मरम्मत बिना काम के हो गया भुगतान

दुर्ग कोंदुल ब्लॉक में 163 स्कूलों की मरम्मत हुई नहीं अधिकारी और ठेकेदार के सांठगांठ से पूरा भुगतान हो गया रायपुर/07 अक्टूबर 2025। दुर्गकोंदुल ब्लॉक में स्कूल मरम्मत में गड़बड़ी पर कार्यवाही की मांग को लेकर युवाओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्ग कोंदुल ब्लाक के 163 स्कूलो के मरम्मत कार्य मे हुई भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग को लेकर युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन करना भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार करने को प्रदर्शित…

Read More

‘कांग्रेस का गिरोह बन चुका है अपराधियों का साथी!’ — विधायक के घर से हथियार बरामद, डकैती साजिश में एनएसयूआई अध्यक्ष गिरफ्तार : डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने पत्रकार वार्ता में लगाया बड़ा आरोप

रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 :  भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जांजगीर के श्याम सुपर मार्केट में डकैती की साजिश को अंजाम देते नकाबपोश अपराधियों की गिरफ्तारी और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर के भी शामिल होने पर प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में…

Read More