पुलिस ने उजागर किया चौंकाने वाला मामला : टाटा एस चोरी कर पहचान छुपाने के लिए लगाई आग, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो चोर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

टाटा एस वाहन चोरी के प्रकरण में आरोपी रोहित विश्वकर्मा, आदर्श मनहरे गिरफ्तार. आरोपियों द्वारा वाहन की पहचान छुपाने कर दिये थे आग के हवाले, आरोपियों के कब्जे से चोरी गये टाटा एस वाहन जली स्थिति में हुआ बरामद. आरोपी आदर्श मनहरे पूर्व में ट्रक चोरी के प्रकरण में जा चुका है जेल, आरोपी रोहित विश्कर्मा मूलतः उत्तरप्रदेश का है रहने वाला. रायपुर. 12 मई 2025 : रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए टाटा एस वाहन चोरी के मामले को सुलझा लिया है। चोरी के बाद पहचान…

Read More

सुशासन की ओर एक और कदम : कुनकुरी नगर पंचायत में समाधान शिविर का सफल आयोजन

कुनकुरी, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी में एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन का संदेश दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न…

Read More

श्री के. आर. पिस्दा को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 09 मई 2025/ आईएएस ऑफिसर्स एशोसिएशन छत्तीसगढ़ ने आज अपने बीच के एक ऐसे कर्मयोगी को विनम्र श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री के.आर. पिस्दा के आकस्मिक निधन पर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सभा में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. श्री पिस्दा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में एसोसिएशन की अध्यक्ष…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण : कहा – विकास कार्यों के लिए लगातार आ रही राशि का जनहित में हो उपयोग

अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश:नगर पालिका कार्यालय में स्थापना और लेखा शाखा का किया अवलोकन रायपुर 09 मई 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। श्री साव ने नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में कामकाज की व्यवस्था, वेतन भुगतान और अमृत मिशन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने नगर पलिका के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं सुशासन तिहार में…

Read More

45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति

10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर रायपुर 9 मई 2025/ गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है। 1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई:पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना

रायपुर 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट : कहा – ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’

रायपुर 9 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट…

Read More

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर गायत्री खदान में डकैती करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 01:30 रात में खदान में घुसकर केबल लूटने वाला गिरोह बेनकाब, सूरजपुर पुलिस ने पूरे नेटवर्क को तोड़ा.

गायत्री भूमिगत खदान में घुसकर डकैती करने वाले फरार आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार. सूरजपुर. 07 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित गायत्री भूमिगत खदान में 2020 में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने आखिरी फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय बरगाह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना कर खदान के भण्डार गृह से केबल चोरी की थी। यह गिरफ्तारी DIG व SSP सूरजपुर के विशेष निर्देशों पर की गई। गायत्री भूमिगत खदान के…

Read More

रात के अंधेरे में रास्ता रोका, हथियार दिखाकर मारा पीटा और लूट लिए ₹70,000 – अब चढ़ा पुलिस के हत्थे! फरहदा लूटकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, डराने-धमकाने का खौफनाक प्लान अब आया सामने!

आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ग्राम फरहदा में रात के समय दिया गया लूट की घटना को अंजाम आरोपी कोमल यदू उम्र 21 साल निवासी ग्राम फरहदा थाना भाटापारा ग्रामीण से लूट की रकम में से ₹10,000 किया गया बरामद थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को किया गया था गिरफ्तार बलौदाबाज़र-भाटापारा, 3 मई 2025 : दिनांक 20.02.2024 को प्रार्थी मन्नू साहू निवासी ग्राम अर्जुनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19.02.2025 को वह रात्रि के समय ग्राम डिग्गी से मोटरसाइकिल…

Read More

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर और बिलासपुर के डे-स्कॉलर विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क बस सेवा का किया शुभारंभ रायपुर 1 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सुविधा…

Read More