समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी विधान सभा 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिन-जिन मतदान केन्द्रों में पिछली विधान सभा निर्वाचन में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। उन मतदान केंद्रों में जिले के 36 एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।…
Read MoreTag: कार्यशाला
31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तहत जिला समन्वयकों एवं स्रोत शिक्षकों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित : ”पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य एवं कल्याण‘‘ विषय पर हुई कार्यशाला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तहत ”पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर 33 जिला समन्वयकों एवं शिक्षकों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज रीजनल साईंस सेन्टर रायपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जिला एवं राज्य पर प्रतिवर्ष किया जाता है। राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर…
Read Moreहिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर, राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं के लिए क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशालाका आयोजन एच एन एल यू परिसर में 4 अगस्त, 2023 को किया गया । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पीजी कॉलेज राजिम, शास. नवीन गर्ल्स कॉलेज राजिम, सेठ फूलचंद मेमोरियल कॉलेज, शासकीय। पीजी कॉलेज अभनपुर, नेताजी सुभाष कॉलेज अभनपुर, शासकीयकॉलेज राखी, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुरके 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, माननीय…
Read Moreजिला दिव्यांगता अभिसरण योजना को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन : दिव्यांगों की सुविधानुसार बनाएं कार्ययोजना – कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला दिव्यांगता अभिसरण योजना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कहा कि जो भी योजनाएं तैयार की जाएं उनमें दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इससे उन्हें किसी भी दफ्तर, कार्यालय या किसी भी क्षेत्र में जाने पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बहुत कुछ सीखा है और जो यहां से…
Read Moreजशपुर : किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित
शासन द्वारा बच्चों के लिए चलाये जा रहे मूलभूत योजना की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभा कक्ष में किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विशेष देखरेख एवं संरक्षण युक्त बालकों के लिए तथा विधि से संघर्षरत बालकों के लिए प्रचलित कानूनों के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही इन बच्चों के लिए केन्द्र…
Read Moreलघु खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने कार्यशाला, अधिकतम 10 लाख तक मिलेगा अनुदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनांतर्गत संभाग स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन सीएसआईडीसी, रायपुर द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के सहयोग से तिफरा स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यशाला में अतिथि श्री अनिल श्रीवास्तव, कार्यपालक संचालक, सीएसआईडीसी रायपुर एवं विशिष्ट श्री हरीश केडिया अध्यक्ष छ. ग. लघु एवं सहायक उद्योग संघ की उपस्थिति में सीएसआईडीसी रायपुर की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्येश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण…
Read Moreस्कूली छात्रों ने तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने की अपील की, साथ ही लिया तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प : कार्यशाला में दो स्कूलों के छात्रों ने भाग लेकर ‘जिंदगीं चुनें तंबाकू नहीं’ का किया आग्रह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों विशेषकर चबाने वाले तंबाकू के उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इसी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (VHAI) की ओर से स्कूली बच्चों के लिए ‘संवेदीकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। तंबाकू के हानिकारक प्रभावों और सेकेंड हैंड स्मोक एक्सपोजर से स्कूली छात्रों को बचाने के उद्देश्य से माता सुंदरी पब्लिक स्कूल एवं खालसा स्कूल रायपुर में उपरोक्त कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित स्कूली छात्रों…
Read More