फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो का लालच ! कांग्रेस का आरोप – भाजपा सत्ता के लिए खरीद रही जिला पंचायत सदस्य.

भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का कर रही षडयंत्र. रायपुर. 27 फरवरी 2025 : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायतों में बिना बहुमत के भी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त करने के लिये सदस्यों को चार चक्का गाड़ी देने का आफर दिया जा रहा है। भाजपा के द्वारा इनोवा, फार्चुनर, स्कार्पियो जैसे गाड़ी का लालच दिया जा रहा है, ताकि सदस्यों को…

Read More

भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही – दीपक बैज

पूरी सरकार जिला पंचायत, जनपद सदस्यों को धमकाने और उठाने में लगी है कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है, भाजपा के षड्यंत्रों का मुकाबला करेंगे रायपुर/25 फरवरी 2025। भाजपा त्रिस्तरीय चुनाव में पूरी तरह पराजित हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिला पंचायत में कांग्रेस के 18 जिला अध्यक्ष बनने की स्थिति है। 7 जगह कांग्रेस के समर्थित सदस्य के सहयोग से अध्यक्ष बनने जा रहे है। भाजपा पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही है। चुनाव जीत चुके कांग्रेस समर्थित…

Read More

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, एक चरण में होगा नगरीय निकाय चुनाव, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। नगरीय निकाय चुनाव एक ही चरण में 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को सम्पन्न होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा और साथ ही सीटों के आरक्षण की जानकारी तथा मतदान केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 22 से 28 जनवरी तक…

Read More

जशपुर में राजनीतिक दलों की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ सोमवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी राजनीतिक दलों हेतु बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के हीरूराम निकुंज, सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतोष कुमार सिंह, फैजान सरवर खान, आम आदमी पार्टी की ओर से सोनसाय चौहान, सुमित पाठक,…

Read More

जशपुर: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, सीईओ अभिषेक कुमार ने दी तारीखों की जानकारी, सुरक्षा को लेकर एसपी शशिमोहन सिंह का भरोसा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा में, 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और तीसरे चरण 23 फरवरी को फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव में मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराए जाएंगे। नगरीय…

Read More

जशपुर : बगीचा एसडीएम ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, किसानों और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विशेष जोर

जशपुर, 17 जनवरी 2025/ तहसील कांसाबेल में विभिन्न विभागों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री रितुराज बिसेन ने की। बैठक में अपार आईडी, भू-अर्जन, हाथी विचरण, जाति प्रमाण पत्र, किसान रजिस्ट्रेशन, किसान किताब, पंचायत चुनाव, और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य बिंदु: श्री बिसेन ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए और विकास कार्यों में कोई लापरवाही न…

Read More

जशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 ; फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान, 15 जनवरी को होगी अंतिम सूची प्रकाशित

जशपुर 04 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की विकास खंडवार समस्त पंचायतों का त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम (समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा तथा…

Read More