एपीएल अपोलो का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ का मेगा निवेश, साथ बनाएगी 100 बिस्तरों का आधुनिक चैरिटी अस्पताल

एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ने छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया, 100 बिस्तरों का चैरिटी अस्पताल भी बनाएगी कंपनी रायपुर : एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन श्री संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग ₹1200 करोड़ के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा। कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर…

Read More

निवेश का बिग अपडेट! दिल्ली में CM साय की जेके लक्ष्मी सीमेंट से खास मुलाक़ात—छत्तीसगढ़ में मेगा इंडस्ट्रियल एक्सपैंशन के संकेत

दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू जेके लक्ष्मी सीमेंट ने छत्तीसगढ़ में विस्तार और नए निवेश अवसरों में दिखाई रुचि रायपुर : छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुलाक़ात के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़…

Read More

छत्तीसगढ़ में आवास क्रांति का शुभारंभ: CM विष्णु देव साय ने 2060 करोड़ की 55 हाउसिंग परियोजनाओं से खोला 12 हज़ार नए घरों का द्वार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा

रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…

Read More

अम्बिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन: राष्ट्रपति मुर्मु ने आदिवासी विकास योजनाओं को बताया ‘नए युग की दिशा’, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने साझा किया जनजातीय गौरव का मंच, वीर नायकों के योगदान को मिली नई पहचान

आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल श्री डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर-अम्बिकापुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे 48वें रावत नाचा महोत्सव में, पारंपरिक वेशभूषा में नर्तक दलों संग थिरके – छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता का भव्य उत्सव

48 वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रावत नृत्य सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर-रायपुर : बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में 48 वें रावत नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नाचा महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव लालबहादुर शास्त्री शाला प्रांगण पहुंचे। आगमन पर महोत्सव के संरक्षक श्री कालीचरण यादव एवं समिति सदस्यों द्वारा पुष्पहार पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण…

Read More

जशपुर में ऐतिहासिक जनजातीय महाकुंभ! भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उमड़ा जनसागर—सांसद राठिया ने पढ़ा CM का संदेश

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में हुआ जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया सहित सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें किया नमन सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती का किया वाचन जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकासकार्यों का…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बस्तर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने सुनाया ‘उलगुलान’ की कथा, जनजातीय विकास पर बड़े ऐलान

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण:जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, रायपुर में मनाया गया भव्य उत्सव

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। दल के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक, प्रदेश में 14 नई सिंचाई योजनाओं को मिली हरी झंडी

प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के…

Read More