लंबित रोजगार प्रकरणों को जल्द निपटाने की मांग को लेकर 2 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे छत्तीसगढ़ किसान सभा और रोजगार एकता संघ के पदाधिकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कुसमुंडा (कोरबा) : बरसों पुराने भूमि अधिग्रहणों के बदले लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण कर छोटे-बड़े सभी खातेदारों को रोजगार देने की मांग को लेकर विस्थापितों की चल रही भूख हड़ताल एसईसीएल प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद खत्म हो गई, लेकिन भूविस्थापितों ने घोषणा की है कि उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट : एक घायल की इलाज के दौरान हुई मृत्यु, एक नाबालिग सहित दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !
आरोपियों के विरूद्ध चौकी राजगामार थाना बालको नगर कोरबा में धारा 302 ,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मार्च 23 को प्रार्थी पुष्पेंद्र चौबे पिता स्वर्गीय बालेश्वर चौबे निवासी भूलसीडीह, चौकी राजगामार थाना बालको नगर के द्वारा चौकी राजगामार उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनाँक 02 मार्च 23 के रात करीब 10:30 बजे आरोपी शैलेंद्र दीप, फारुख खान एवं उनके साथी उनके घर भुलसीडीह आकर इनको बोले कि तुम्हारे पिताजी से पुराना…
Read Moreसूरजपुर पुलिस ने सौहार्द्र और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने ली शांति समिति की बैठक : होली त्यौहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी.
घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने होली पर्व सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर, झिलमिली, चौकी उमेश्वरपुर, तारा, करंजी, लटोरी, चेन्द्रा सहित अन्य थाना-चौकी प्रभारियों ने शनिवार को क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होली पर्व…
Read More488 दिनों का धरना बदला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में, किसान सभा ने कहा – कोल इंडिया बदले अपनी रोजगार विरोधी नीतियों को.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के कुसमुंडा मुख्यालय के सामने पिछले 488 दिनों से दिया जा रहा धरना आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल गया है। आज किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा, भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव और सचिव दामोदर श्याम भूख हड़ताल में बैठे। उनके समर्थन में गेवरा, दीपका और कुसमुंडा के सैकड़ों भू विस्थापित परिवारों ने भी धरना दिया। उल्लेखनीय है कि कुसमुंडा में बरसों पुराने भूमि अधिग्रहण के बदले…
Read Moreअखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” ..स्त्री विमर्श 2k23″ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी 5 मार्च 2023 को धमतरी में की जा रही आयोजित ..!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर धमतरी : भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह के अंर्तगत दिनाँक 1 मार्च से 8 मार्च 2023 के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में “स्त्री विमर्श-2k23″ – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर महिला संगोष्ठी, महिला जागृति कार्यशाला, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, काव्य गोष्ठी, नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह, महिला जनचेतना-जनजागृति स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों…
Read Moreहत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में चांपा पुलिस को मिली सफलता : आरोपी घटना दिनांक से था फरार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल.
नाचने के विवाद पर आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम, प्रकरण में पूर्व में 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है आरोपी धर्मेन्द्र राठौर उर्फ नवाब निवासी बम्हनीडीह रोड सारागांव थाना सारागांव को दिनांक 02 मार्च 23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 381/2022 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 302 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी करण सहिस…
Read Moreहत्या के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में चाम्पा पुलिस को मिली सफलता : आरोपियों को मुंगेर बिहार से किया गया गिरफ्तार, घटना दिनांक से ही थे फरार !
आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से जूट की बोरी में भरकर फेंक दिया गया था प्रकरण में आरोपी पत्नी सोमो देवी को पूर्व में दिनांक 17 दिसंबर 2019 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है आरोपी छोटु सिंह एवं संदीप सिंह को मुंगेर बिहार से किया गया गिरफ्तार घटना दिनांक से थे फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष ऑपरेशन सेल मुंगेर बिहार में कार्यरत आरक्षक मनोज कुमार एवं गिरीश शंकर तिवारी का सराहनीय योगदान रहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा : प्रकरण के संबंध…
Read Moreआठ लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल.
आरोपी सुनील कुमार भारद्वाज उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठडगाबहरा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना बलौदा द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 मार्च 23 को मुखबिर से सूचना मिली कि ठडगाबहरा निवासी सुनील कुमार भारद्वाज अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर बलौदा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी सुनील कुमार…
Read Moreविश्व श्रवण दिवस 3 मार्च पर विशेष आलेख : कान विकारों का समय पर निदान और उपचार के जरिये बहरेपन को रोका जा सकता है – डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : श्रवण हानि और बहरेपन की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में कान और सुनने की देखभाल को बढ़ावा देना है। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व श्रवण दिवस की थीम तय करता है। 2023 में विश्व श्रवण दिवस की थीम है- कान और सुनने की देखभाल सभी के लिए! आइए इसे वास्तविकता बनायें (Ear and hearing care for all! Let’s make it a reality )। बच्चों…
Read Moreरोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 3 मार्च को बच्चों को कराया जाएगा स्वर्ण प्राशन : ‘स्वर्ण प्राशन’ बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है.
आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है ‘स्वर्ण प्राशन‘ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 3 मार्च को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमार भृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों…
Read More