भाजपा ने आरक्षण मामले में कांग्रेस सरकार की मंशा पर उठाया सवाल, आज की तारीख में आरक्षण की क्या स्थिति है ? स्पष्ट करें कांग्रेस – देवलाल ठाकुर

आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करें प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूछा आज की तारीख में आदिवासियों का आरक्षण है कितने प्रतिशत ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर चूँकि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की अधिसूचना निरस्त हो जाती है, ऐसे में सरकार जब तक नई अधिसूचना जारी नही करती, तब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में आरक्षण शून्य प्रतिशत माना जायेगा। श्री ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहा है, मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि किसका कितना प्रतिशत…

Read More

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रक्षित केन्द्र जांजगीर में ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत !

प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में शहीद पुलिसकर्मियों/जवानों की स्मृति में मनाया जाता है झण्डा दिवस आयोजन में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ का आयोजन 31 अक्टूबर 22 तक मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे कबड्डी, व्हालीबाल, रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा में किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी/खिलाड़ियों…

Read More

आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी ही पार्टी की महिला आदिवासी नेता का अपमान करने से भी नहीं चूकी कांग्रेस – केदार कश्यप

भूपेश बघेल की सरकार आदिवासी नृत्य महोत्सव के नाम पर आदिवासियों की आंखों में धूल झोंक रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी ही पार्टी की महिला आदिवासी नेता का अपमान करने से बाज नहीं आई। यह एक आदिवासी नेता के साथ-साथ नारी शक्ति का भी अपमान है, जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विरुद्ध है। आदिवासियों का हक छिनवाने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर उपहार में राजनीतिक…

Read More

दुर्घटनाकारित कर फरार हुए टैंकर चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता : आरोपी टैंकर चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल सवार को लिया था चपेट में, टैंकर के चपेट में आने से मोटर सायकल सवार की हो गई थी मृत्यु !

सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने एवं वाहन को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता आरोपी टैंकर चालक रघुनाथ चौहान को बाल्को से किया गया गिरफ्तार, आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि का अपराध हुआ पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 27 अक्टूबर 22 को प्रार्थी विजय कुमार राजवाड़े निवासी कनकी थाना उरगा जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका पड़ोसी हरिराम राजवाड़े निवासी कनकी प्रातः अपने मोटर सायकल में कुसमुण्डा तरफ ड्यूटी जा रहा था, जैसे ही बजरंग चौक कोरबा मार्ग…

Read More

राज्योत्सव पर भी ‘बाबा-भूपेश विवाद’ की काली छाया : कांग्रेसी जमीन में धरने पर, कांग्रेस सरकार मंच और आसमान पर – अनुराग सिंहदेव

कोई कांग्रेसी बहिष्कार कर रहा है, कोई जमीन पर धरना दे रहा है, ये कैसा राज्योत्सव मना रहे है कांग्रेसी – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस की सार्वजनिक कलह का हवाला देते हुए कहा कि सरगुजा अंचल में राज्योत्सव के पावन अवसर पर भी “बाबा-भूपेश विवाद” की काली छाया प्रकट हो गई। यह राज्य की जनता का अपमान है। राज्योत्सव कांग्रेस का निजी आयोजन नहीं, बल्कि राज्य के जन-जन का सबसे बड़ा वह त्यौहार है, जो परम श्रद्धेय अटलबिहारी…

Read More

आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही : अवैध मदिरा परिवहन करते दो आरोपी अवैध मदिरा एवं वाहन सहित पकड़ाए, अलग – अलग दो प्रकरण पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही

जप्त मदिरा – 85 नग पाव मात्रा 15.3 बल्क लीटर (महाराष्ट्र राज्य में निर्मित देशी दारू संत्री) जप्त वाहन/ मोटर सायकल – 02, मोटर साइकिल – CG 08 AM 7516  और CG 08 NA 7453. गैर जमानती प्रकरण- धारा-34(2),36 एवं 59(क) और 34(1,) 36 समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगाँव सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजनदास एंव प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डोमन सिंह, सहायक आयुक्त आबकारी जिला-राजनांदगाँव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में दिनांक 02 नवंबर 2022 को प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की…

Read More

धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, सभी नोडल अधिकारी उर्पाजन केन्द्रों का नियमित करें निरीक्षण – डॉ. भुरे

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की सड़कों के मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा कर आमजनों के हित एवं सुविधा से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर से राज्य के सभी जिलों में धान खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि…

Read More

महतारी हुंकार रैली की रणनीति तैयार, पोस्टर भी हुआ लांच : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी विशाल रैली, प्रदेश की महिलाएं अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए न्यायधानी में जुटेंगी !

महिला मोर्चा की रैली छत्तीसगढ़ का वातावरण बदल देगी – डॉ. रमन जब सफर प्रारंभ हुआ है तो उसे अंजाम तक पहुंचाना है – नबीन जो कांग्रेस गंगा मैया का सम्मान नहीं कर सकती, वह छत्तीसगढ़ की माताओं का सम्मान क्या खाक करेगी – अरुण साव सरकार हर मोर्चे पर असफल, महिलाएं सर्वाधिक त्रस्त – शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के मद्देनजर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय…

Read More

आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की थी आत्महत्या, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !

आरोपी नरेश सूर्यवंशी निवासी अमरैयापारा के विरूद्ध चौकी नैला में धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी नैला के मर्ग क्रमांक 95/2019 धारा 174 जा.फौ. की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथनों के आधार पर पाया गया कि मृतिका का अमरैयापारा निवासी नरेश सूर्यवंशी के साथ प्रेम प्रसंग था। घटना दिनांक 19 जुलाई 2019 को मृतिका अपने प्रेमी नरेश को कई बार फोन की थी। नरेश सूर्यवंशी के द्वारा मृतिका को ‘जाओ मर जाओं, जो करना है, कर लो’ कहने पर मृतिका के द्वारा…

Read More

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

आरोपी हरप्रसाद निर्मलकर निवासी पोड़ीदल्हा के विरूद्ध थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही निरंतर प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 02 नवंबर 22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पोड़ीदल्हा निवासी हरप्रसाद निर्मलकर अपने कब्जे में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा़ पुलिस द्वारा दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब…

Read More