जिला जशपुर मुख्यालय के बाजारडांड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने पुलिस ने की पहल : सड़क किनारे खड़े बेतरतीब दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों एवं सड़क किनारे फेरी लगाने वालों को यातायात पुलिस ने दी समझाईश,

सड़क किनारे, सड़क से सटाकर फेरी लगाने व निर्धारित वाहन पार्किंग स्थल से अलग वाहन खड़ा करने पर की जावेगी कानूनी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : गौरतलब है कि बाजारडांड जशपुर रोड में सड़क किनारे फेरी लगाने व वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है एवं दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसी के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी रविशंकर के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन व रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन के नेतृत्व में…

Read More

सरकारी अस्पतालों में कैशलेस सुविधा न करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान : विधानसभा पहुंचने के लिए कांग्रेस ने किए झूठे वादे और अब विधानसभा में भी कर रही है झूठे वादे, सड़क से लेकर सदन तक केवल झूठ बोल रही है – अरुण साव

विधानसभा में झूठ बोलने पर कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म, जनता माफ नहीं करेगी – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वादा खिलाफी के कीर्तिमान रच दिए हैं, विधानसभा चुनाव के पूर्व जनता के पास जा जा कर झूठ बोला, झूठा घोषणा-पत्र बनाया और अब विधानसभा में भी कही गई बात से मुकर रहे हैं। कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। घोषणा-पत्र में की गई सारी घोषणाएं लंबित हैं। सरकार न शराबबंदी कर…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 80 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 27,100/- रूपये समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, अवैध रूप से नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलाते पाए गए वाहनों पर किया गया कार्यवाही बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाया गये 27, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 17 एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलाते पाया गया 13 वाहनों पर किया गया कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान…

Read More

थाना झिलमिली पुलिस ने जन चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतों का किया निराकरण, वर्तमान दौर में किए जा रहे विभिन्न प्रकार के फ्रॉड की जानकारी देकर किया जागरूक.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली पुलिस के द्वारा शनिवार को ग्राम खड़ापारा में पुलिस जन चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर मौके पर निराकरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को कानून, साइबर क्राईम, वर्तमान में हो रहे धोखा-धड़ी से जागरूक रहने की जानकारी देते हुए उनकी शिकायत-समस्याएं को सुना और निराकरण किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से चर्चा…

Read More

हत्या के प्रयास मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक 7 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार !

थाना भटगांव एवं थाना चिरमिरी पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते 28 अप्रैल को भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी रोहित सिंह और उसके साथियों के द्वारा रास्ता रोककर भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी देकर राड से प्राणघातक हमला किया गया था। प्रार्थी अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506 बी, 324, 323, 307, 115, 120 बी भादवि के तहत…

Read More

कुनकुरी पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 53 बाईक चालकों पर की कार्यवाही, बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाने पर भी काटा गया चालान.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी पुलिस ने आज शनिवार को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 53 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की है। लोगों मे जागरूकता लाने के उद्देश्य के की गई इस कार्यवाही में 26 चालकों से चालान के माध्यम से समन शुल्क लिया गया, साथ ही 27 चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाने के बाहर पुलिस ने शनिवार को वाहन चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहन के दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन…

Read More

वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति-पत्र एवं मोबाईल किया गया बरामद, प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी.

आरोपी भुनेश खुंटे निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा-बाजार को दिनांक 05 मई 23 को किया गया गिरफ्तार आरोपी भुनेश खुंटे एवं अन्य एक आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 420, 511, 465, 467, 468, 471,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के संबंध में पुलिससे प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक सूरज प्रताप मंडलोई निवासी कोटमीसोनार दिनांक 05 मई 2023 को थाना अकलतरा में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका दोस्त कुछ दिन पूर्व उसे…

Read More

छ.ग. करणी सेना द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुई खारुन गंगा महाआरती : भक्तों द्वारा दीप-दान कर खारुन गंगा मैया की अर्चना की गई.

भजन सम्राट लल्लू महाराज के सुमधुर भजनों ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दिनांक 5 मई 2023 को करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन कार्यक्रम संध्या 5:00 बजे से आरंभ होकर सायं 8:00 बजे तक चला। रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज के सुमधुर भजनों ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य यजमान के रूप में आइएनएच  न्यूज़…

Read More

बेमौसम बरसात में फसल बर्बाद, संवेदनहीनता दिखा रही बेरहम सरकार : किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीगर राज्य में 50-50 लाख का मुआवजा देने खड़े रहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति उनकी संवेदना नहीं जागती – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेमौसम बरसात में छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें कोई सहायता न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों के हुए नुकसान की तुरंत सर्वे कराकर उचित व पर्याप्त मुआवजा देने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा है कि असमय आंधी और…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वालो पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : छः लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

आरोपी किशन सहगल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत थाना नवागढ पुलिस ने की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा नवागढ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 मई 22 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा निवासी किशन अपने घर के पास आंगन में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। नवागढ पुलिस द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये स्थान…

Read More