ठगों ने ठुकरा दिया अनियमित कर्मचारियों की आस्था का प्रतीक, कांग्रेस के कालनेमी कर रहे माता कौशल्या का अपमान – ओपी चौधरी

मंदिर मंदिर गाते हैं तो, नारियल क्यों नहीं सुहाते हैं – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था कि सत्ता में आने पर 10 दिन में संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे, लेकिन 4 साल हो गए, वादा पूरा नहीं किया। इस बीच ये कर्मचारी लगातार नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, जिसे सरकार नहीं सुन रही। अब ये कर्मचारी माता कौशल्या की शरण में गए कि माता का मंदिर बनाने का…

Read More

कांग्रेस ने बकायदा पेपर में विज्ञापन देकर आदिवासी समाज को कहा बिकाऊ – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

कांग्रेस द्वारा प्रेस में जारी विज्ञापन पर भड़की भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने आदिवासियों को अपमानित करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ी है, आज कांग्रेस ने प्रेस में विज्ञापन जारी कर आदिवासी समाज को पैसे में बिकने का आरोप लगाया है, जो घोर निंदनीय है। आदिवासी समाज भगवान बूढ़ा देव की संतान है, वीर गुंडाधुर, बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह जैसे नायकों का वंशज है, जो कभी पैसों में बिकने वाला नहीं है। कांग्रेस के इस कृत्य की…

Read More

अखिल भारतीय अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन, ट्रायल के बाद अंतिम 16 खिलाड़ी होंगे टीम में सम्मिलित.

अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी– मार्च 2023 में होना है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अखिल भारतीय अंतर राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 25 खिलाड़ियों के नाम चयनित किए गए हैं। हाल ही में आयोजित पॉवर कंपनी क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इन 25 खिलाड़ियों के नाम तय किए गए हैं। चीफ रैफरी श्री अब्दुल रफीक खान,  केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री एम आर सिल्लारे तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष श्री जे एस नेताम की चयन…

Read More

आदिवासी विधायकों में जशपुर जिले से सर्वाधिक विधानसभा प्रश्न पूछने वाले विधायकों में कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज सबसे आगे, सरगुजा संभाग में हैं दूसरे नंबर पर.

संसदीय सचिव बनने के पहले तक विधानसभा में अपनी ही सरकार में पूछे थे 107 सवाल. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पंचम विधानसभा के पंद्रहवें सत्र तक में सबसे अधिक प्रश्न उठाने वाले सरगुजा संभाग के आदिवासी विधायकों में आज भी कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज नंबर एक पर है, जबकि उन्होंने संसदीय सचिव बनने के बाद अगस्त 2020 के बाद से विधानसभा में प्रश्न ही नहीं लगाया है, अगस्त 2020 तक वे 107 प्रश्न लगाकर सिरमौर बने हुए है. संभाग के आदिवासी विधायकों की बात करें तो संभाग…

Read More

बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न : कुनकुरी में आयोजित 6 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग के दिए गए अनेक टिप्स और कराया गया अभ्यास !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारत स्काउट गाइड जिला संघ जशपुर द्वारा आयोजित बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी में विगत दिनों प्राचार्य लोयोला उ०मा०वि० कुनकुरी के उपस्थिति में समापन कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट गाइड, जिला मुख्य आयुक्त हरि प्रसाद साय, जिला सचिव श्रीमती कल्पना टोप्पो (गाइड), संयुक्त सचिव सरीन राज के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रायपुर राज्य सचिव आदेशानुसार जशपुर जिले में बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर लोयोला उ०मा०वि०…

Read More

भारतीय नौसेना दिवस पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दी बधाई !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संसदीय सचिव ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की…

Read More

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया, प्रमुख अधिकारियों की गिरफ्तारी इसकी पुष्टि कर रही है – भाजपा

प्रदेश के गरीबों का पैसा खाने वालों की कांग्रेस सरकार द्वारा पैरवी किए जाने से जनता हैरान है – अरूण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश में चल रही ईडी की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भाजपा तो पहले से कहती थीं, कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गई है और कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। ईडी की कार्यवाही में छत्तीसगढ़ में हुए भ्रष्टाचार के सबूत सामने आ रहे हैं, अधिकारियों के घर से किलो में सोना,…

Read More

छत्तीसगढ़ को ‘वंदे भारत’ की सौगात देने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन – रेणुका सिंह

11 दिसंबर से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बिलासपुर से नागपुर तक का तय करेगी सफर रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है स्टॉपेज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई सौगात वंदे भारत एक्सप्रेस 11 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक का सफर तय…

Read More

भाजपा ने चारामा में किया भव्य रोड शो, ब्रम्हानंद के लिए डॉ. रमन सिंह ने मांगा आशीर्वाद !

जनता परिवर्तन चाहती है, ब्रम्हानंद की होगी बड़ी जीत – अरुण साव प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा – बृजमोहन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर चारामा : भानुप्रतापपुर उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चारामा में भारतीय जनता पार्टी   के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के समर्थन में भव्य रोड शो किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मंदिर चौक से विशाल मोटर साइकिल रैली निकाल कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह ने नगर के समता रंगमंच…

Read More

नेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता का पीसीसी अध्यक्ष ने दिया जवाब : कांग्रेस ने हर वर्ग के लिये आरक्षण का रास्ता बनाया तो भाजपा बौखला गयी है – कांग्रेस

भाजपा की नीयत सही है तो आरक्षण विधेयक को केंद्र से 9वीं अनुसूची में शामिल कराने करें पहल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा पत्रकार वार्ता में आरक्षण पर सवाल खड़ा किये जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की खीझ बताया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तमाम प्रयास किया कि विधेयक विधानसभा में पारित न हो इसके लिये…

Read More