जशपुर में गौ मांस खुलेआम बेचने की घटना की कड़ी निंदा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर जशपुर में गौ मांस बेचने के प्रकरण में संसदीय सचिव यू डी मिंज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जशपुर जैसी शांत जगह में जहर घोलने का काम कुछ असामाजिक तत्व कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए. जशपुर में गौ मांस खुलेआम बेचने की घटना की कड़ी निंदा करता हूँ. उन्होंने कहा कि जिले भर में गौ मांस बेचने वालों पर सख़्ती की जानी चाहिए उन्होंने कहा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
खाद पर गलतबयानी करके मुनाफाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं चौबे, किसान विरोधी कृषि मंत्री को बर्खास्त किया जाये – भाजपा
कृषि मंत्री ऐसा बयान देकर किसानों में आपा-धापी फैलाकर फर्जी जैविक खाद किसानों को टिका कर गोबर घोटाला की वसूली किसानों से कराना चाहते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर हमला बोलते हुए कहा है कि कृषि मंत्री द्वारा लगातार खाद की आपूर्ति को लेकर गलत बयानी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप खाद की कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है, किसानों का शोषण होता है। इसी प्रकार की बयानबाजी पिछले साल भी की गई थी…
Read Moreपुलिस अधीक्षक ने थाना पाली को दी संवेदना कक्ष एवं आगंतुक कक्ष की सौगात, जनता और पुलिस के मध्य की दूरियां कम करने की अभिनव पहल
थाना आने वाले फरियादियों के लिए बनाया गया है आगंतुक कक्ष साथ में आने वाले बच्चों के लिए बना है संवेदना कक्ष समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने हेतु जाने जाते हैं। गरियाबंद जिले में पदस्थापना के दौरान जिले के सभी थानों में छईहां नामक कक्ष का निर्माण कराया था, जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराने आने वाले फरियादियों को बैठने एवं शुद्ध जल की व्यवस्था की गई थी। गरियाबंद जिले के तर्ज पर ही एक कदम आगे बढ़ते हुए जिला…
Read Moreस्कार्पियों वाहन में बूचड़खाने ले जा रहे 5 मवेशियों के साथ 3 आरोपियों को थाना चंद्रपुर द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 9 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला था कि चालक जलील खान अपने अन्य 2 साथियों के साथ अवैध रूप से स्कार्पियो वाहन में मवेशियों को भरकर बूचड़खाना झारखण्ड (रांची) ले जाने के लिये डभरा तरफ से चन्द्रपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल चंद्रपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम लटेसरा के पास नाकेबंदी कर डभरा की…
Read Moreमाह मई में जिले में कुल 2237 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, वाहन चालकों से 6,95,700/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल
यातायात पुलिस एवं थाना/चौकी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत लगातार की जा रही है कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात एवं जिला पुलिस के द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन वाले मोटर वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु जिले के प्रमुख शहरों में पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से नगर पालिका, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर शहरों में…
Read Moreनो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस एवं थाना चांपा द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही, दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से 12,000/- रूपये शमन शुल्क किया गया वसूल
संयुक्त रूप से चलाये गये अभियान में 40 दोपहिया वाहनों पर की गई मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से तथा नो पार्किंग जोन में खड़ी वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए दिनांक 08 जून 22 को पुलिस एवं थाना चांपा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े 40 दोपहिया वाहनों को लिफ्टर वाहन की मदद से नो पार्किंग जोन से लिफ़्ट कर मोटर व्हीकल…
Read Moreभोपाल-दुर्ग-भोपाल के मध्य रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेन की सुविधा, यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन भोपाल से 15 जून एवं दुर्ग से 17 जून को चलेगी
इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 10 सामान्य और 06 स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे, कुल 18 कोच रहेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व तटीय रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01662/ 01661 भोपाल-दुर्ग-भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। भोपाल से दिनांक 15 जून 2022 (बुधवार) को गाड़ी संख्या 01662 भोपाल-दुर्ग परीक्षा स्पेशल भोपाल से 04:15 बजे रवाना होकर 04:28 बजे रानी कमलापति, 05:30 बजे होशंगाबाद, 06:00 बजे इटारसी, 07:03 बजे पिपरिया, 08:03 बजे नरसिंहपुरी,…
Read Moreरायपुर रेल मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस, इस अवसर पर “वाकाथन” एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
रेलवे समपार फाटकों पर लोगों को सुरक्षित फाटक पार करने के प्रति किया गया जागरूक छत्तीसगढ़ी भाषा में संवादों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम प्रदर्शित करना रहा अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का मुख्य आकर्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 03 जून 22 से 09 जून 22 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 09 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस मनाने के लिये वाकाथन का आयोजन किया गया, इसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता…
Read Moreकैंसर मरीजों और उनके परिजनों में मानसिक समस्या की पहचान और इलाज के लिए दो दिवसीय कार्यशाला हुई प्रारंभ
कार्यशाला के प्रथम दिवस आज पैलियम इंडिया, विश्व स्वास्थ संगठन, टाटा मेमोरियल अस्पताल, निमहंस और एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कैंसर के मरीजों एवं उनके परिजनों में होने वाले मानसिक समस्याओं की पहचान कर उनके इलाज के लिए रायपुर में 9 जून और 10 जून को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यशाला के पहले दिन आज मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार,…
Read Moreराष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस वाय पी सिंह ने टॉप 5 में बनाया स्थान, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने दी बधाई
वाय पी सिंह ने सौ में से 87 अंक प्राप्त कर पाया दूसरा स्थान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आयोजित 43 वें इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस वाय पी सिंह ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ट्रेनिंग उपरांत अकादमी द्वारा टॉप 5 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गयी है। वाय पी सिंह ने सौ में से 87 अंक प्राप्त किये हैं। मेरिट सूची में आने वालों को अकादमी की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उक्त…
Read More