भेंट- मुलाकात : लॉन टेनिस कोर्ट में मुख्यमंत्री ने लगाया सर्विस शॉट

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुँचे। वहां उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल मैदान का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान की तारीफ की और कहा कि यह खेल मैदान बस्तर के खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उसके बाद उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्विस शॉट लगाए। मुख्यमंत्री टेनिस ग्राउंड में एनर्जेटिक…

Read More

भेंट- मुलाकात : लर्निंग सेंटर में बच्चे ने दिखाए अपने खिलौने, मासूमियत से कहा-कूद कर आप दिखाओ, मुख्यमंत्री ने भी आजमाया हाथ

5वी कक्षा के जीवन दास बघेल की प्रतिभा से खुश मुख्यमंत्री ने कहा- आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में कराएं एडमिशन कोरोना में स्कूल बंद रहे तो खोला गया खोला सीख केंद्र समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर कोरोना काल में जब स्कूल बंद रहने पर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर गांव के युवकों-युवतियों ने दुबागुड़ा में सीख केंद्र अर्थात लर्निंग सेंटर खोल लिया। इस लर्निंग सेंटर में 32 बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई भी कराई। बच्चों का इतना समग्र विकास हुआ कि…

Read More

भेंट- मुलाकात : मुख्यमंत्री ने दोनों भाई मानस और प्रियांश को दिए चेकमेट के टिप्स

 समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शतरंज की बिसात पर सबसे अहम होता है सामने वाले खिलाड़ी की अगली चालों को भांप कर अपनी चाल चलना । आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चेस में चेकमेट के ऐसे ही टिप्स एक दूसरे के खिलाफ शतरंज की बाजी खेल रहे चेस के नन्हे खिलाड़ी दो भाई प्रियांश तिवारी और मानस तिवारी को दिए। अपनी अगली चाल सोचने में तल्लीन दोनों बच्चों के पास पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने मानस से कहा- आप तो मुझे देखने लगे, आपका ऊँठ तो गया ! मुख्यमंत्री के शब्द…

Read More

जनसमस्या निवारण शिविर : सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो लाभान्वित, कोई वर्ग न रहे वंचित- संसदीय सचिव यू.डी.मिंज

फरसाबाहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुबा और खरीबाहर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर संसदीय सचिव मिंज ने शिविर में ग्रामीणों के पेयजल, पेंशन भुगतान, राजस्व प्रकरण जैसे अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबाहर ब्लॉक क़े ग्राम पंचायत तुबा और खरीबाहर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज मुख्य अतिथि क़े रूप में दोनों स्थान में शामिल हुए और ग्रामीणों क़े समस्याओं का उचित…

Read More

दुलदुला अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ा, जशपुर भाजपा पहूंची दुलदुला, दर्ज कराया एफआईआर, कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का फूंका पूतला…..पढ़े पूरी खबर….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/दुलदुला बीती रात ग्राम दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कलेक्टर एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का मामला अब तूल पकड़़ चुका है। मामले में आहत डॉक्टरों ने बीएमओं को स्तीफा सौप दिया जिसके बाद से ग्राम तथा पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तीव्र आक्रोश व्याप्त है। एक ओर जहां पीड़ित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की मांग की गई है।…

Read More

महिला के साथ छेड़-छाड़ करने वाला टोनही प्रताड़ना का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में भादवि की धारा 294 ,506, 354 क, 509 एवं 3 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक 181/22 पंजीबद्ध थाना डभरा की पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां ने दिनांक 24 मई 22 को थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जीवन लाल निवासी खैरा के द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए टोनही कहकर अपमानित करता है एवं मना करने पर जान से मारने की…

Read More

बड़ी खबर : महिला तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

महिला आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में भादवि की धारा 294, 323, 186, 353 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 211/22 हुआ पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23 मई 22 को प्रार्थिया चन्दशीला तहसीलदार चांपा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि सुकृता बाई निवासी कोटाडबरी चांपा द्वारा दोपहर 2:00 बजे तहसील कार्यालय चांपा में आकर अपनी जमीन की पर्ची बनाये जाने की मांग करने लगी. तहसीलदार द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरण की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात पटवारी…

Read More

भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी, रमन से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में कोई नहीं हुआ – कांग्रेस

भाजपा के बड़े नेता झीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें कर रहे हैं, उसमें साफ हो रहा है झीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 32 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से…

Read More

पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम खम्हारमुड़ा में लगा चलित थाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में दिनांक 25 मई 2022 को संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत खमहारमुडा  में लगाया गया, जिसमें गांव के आम जनता, महिला-पुरुष एवं बच्चे करीबन 25-30 की संख्या में उपस्थित हुए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताए जाने पर उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी  देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ…

Read More

सट्टा खेलाने वालों पर मानिकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो अलग अलग प्रकरणों में दो सटोरियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

दोनों आरोपियों से सट्टा-पट्टी,पेन और नगद रकम जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा जिला में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में…

Read More