चिन्हांकित आंगनबाड़ी केन्द्र छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्रों में टेपनल से पेयजल उपलब्ध कराएं जिले के नए जल परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री व्ही.के. उरमालिया को जल जीवन मिशन के कार्याें के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के टेन्डर प्रक्रिया, कार्य आदेश शीघ्र पूर्ण करने के…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ब्रेकिंग : कलेक्टर और एसपी ने दुलदुला के सपघरा बगुरकेला, मकरीबंधा और करडेगा चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण, करडेगा के धान खरीदी केन्द्र का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए किसी भी स्थित में बाहर का धान जिले में नहीं खपने पाए चेक पोस्ट पर डयूटी करने वाले कर्मचारियों को सचेत होकर निगरानी रखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज दुलदुला विकास खंड के सपघरा,बगुरकेला, मकरीबंधा, करडेगा के चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया और डयूटी करने वाले कर्मचारियों को गंभीरता से निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए है | उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अवैध धान परिवहन करने…
Read Moreप्रदेश भर में धान खरीदी केंद्र पर भाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना, डॉ रमन सिंह आरंग के फरफौद धान खरीदी केंद्र पर धरना दिया
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र पर आज पांच सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आरंग विकासखंड के ग्राम फरफौद सोसाइटी के धरना में शामिल हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान जब तक सरकार खरीद नहीं लेती तब तक धान खरीदी बंद नहीं होना चाहिए धान खरीदी विलंब से शुरू होने के कारण व बारदाना के कमी बेमौसम बारिश की…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में हुई लापरवाही के लिये प्रधान पाठिका हुई निलम्बित, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हुआ आदेश…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विकासखण्ड बगीचा की प्राथमिक शाला चुल्हापानी की प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक एलबी श्रीमती मनप्यारी तिर्की को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा निलम्बित किये जाने का आदेश प्रसारित किया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा कार्यालय रहेगा। जारी आदेश पत्र के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उपरोक्त प्रकरण में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक, कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें- कलेक्टर श्री अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी की बैठक लेकर कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने एवं निर्माण कार्याे में गति लाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएमजीएसवाई अनुभाग जशपुर एवं पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता श्री राहूल कश्यप व श्री एस.एन. देवांगन, विभाग के उप अभियंता सहित निर्माण इकाई प्रमुख उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें बगीचा तहसील के ग्राम रमसमा निवासी अभियुस तिर्की पिता ललित तिर्की की मृत्यु पानी में डूबने से 29 अक्टुबर 2021 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री ललित तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर जिले के किसान 7 फरवरी 2022 तक सोसायटी के माध्यम से धान विक्रय कर सकेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर समितियों में धान खरीदी के लिए समयावधि 31 जनवरी 2022 से बढ़ाते हुए 07 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में छोटे किसानों और छूटे हुए किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो पहली बार धान बेच रहे है उनका भी सत्यापन करके प्राथमिकता से धान खरीदी किया जाए ताकि कोई भी किसान धान बेचने…
Read Moreलोगो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो व बीमारी से बचे रहे इस हेतु जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्रामों में किया जा रहा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
ग्राम माटीपहाड,़ छर्रा, जुड़वाईन, भेलवां, बानाखेता के हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम माटीपहाड,़ छर्रा तथा जुड़वाईन, भेलवां, बनखेता के हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके और बीमारी से बचे रहे। साथ ही निरंतर हैण्डपंपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है।
Read Moreधान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी भाजपाईयों ने दिया एक दिवसीय धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के ग्रामीण मण्डल के अन्तर्गत धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर व गोरिया में भी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। नारायणपुर में हुआ धरना प्रदर्शन आज दिनांक 31 जनवरी सोमवार को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देश के अनुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे ठगी को लेकर एवं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया उक्त कार्यक्रम…
Read Moreधान खरीदी केन्द्र पर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया एसडीएम को
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर/कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के घोषित धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में कुनकुरी के महुवाटोली धान खरीदी केन्द्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार 31 जनवरी को किया गया। धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा द्वारा की जा रही पांच प्रमुख मांगों धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाये जाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि, ओला एवं बारीश से…
Read More