Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में बदला गया ट्रांसफार्मर

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में बदला गया ट्रांसफार्मर

    बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

    जशपुर, 04 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।

    विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोखी के बाबाजी पारा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर इस समस्या के बारे में बताया और इसके जल्द समाधान की मांग की। कैंप कार्यालय की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा वहां पर ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

  • सुशासन तिहार 2025 : प्रतिमा ने ग्राम एकम्बा में सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की दी थी जानकारी, क्रेडा विभाग द्वारा नया पंप का लगाकर संयंत्र को किया गया चालू 

    सुशासन तिहार 2025 : प्रतिमा ने ग्राम एकम्बा में सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की दी थी जानकारी, क्रेडा विभाग द्वारा नया पंप का लगाकर संयंत्र को किया गया चालू 

    आम नागरिकों के मांगों और शिकायतों का किया जा रहा निराकरण

    जशपुर, 04 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले अतंर्गत सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त हुई मांगों और शिकायतों को सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में क्रेडा विभाग द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को चरणबद्ध तरीके से निराकरण की कार्यवाही की जा रही है और आवेदकों को उनके दिए गए आवेदन पर की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जा रहा है।

    क्रेड़ा विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि बगीचा विकासखण्ड के एकम्बा निवासी श्रीमती प्रतिमा टोप्पो द्वारा सुशासन तिहार 2025 में आवेदन कर ग्राम एकम्बा में सोलर ड्यूल पंप के अकार्यशील होने की सूचना दी थी।

    विभाग द्वारा 29 अप्रैल 2025 को कलस्टर टेक्निशियन द्वारा नया पंप का स्थापना कर संयंत्र को पूर्ण रूप से कार्यशील किया गया है और इसकी सूचना संबंधित आवेदक को दे दी गई है।

  • सुशासन तिहार 2025 : दिव्यांग कमला ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर जाहिर की खुशी

    सुशासन तिहार 2025 : दिव्यांग कमला ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर जाहिर की खुशी

    जशपुर, 04 मई 2025 / जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी निवासी कमला बाई के परेशानी का सुशासन तिहार 2025 में निराकरण हो गया है। कमला बाई सुशासन ने तिहार के दौरान आवेदन देकर अपने परेशानियों से अवगत कराया था। आवेदन में उन्होंने अवागमन में परेशानी का उल्लेख करके मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किए जाने हेतु मांगी रखी थी और उनके आवेदन का निराकरण जिला पचायत जशपुर में 24 मई 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किया गया।

    कमला ने मोटराइज्ड साइकिल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब उनकी आवगमन व पेंशन की परेशानी खत्म हो गयी। उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ भी शासन से मिलता है। सुशासन तिहार 2025 के कार्यक्रम में उनकी परेशानी का निराकरण कम समय में हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

    ग्राम पोड़ी पंचायत में निवासरत कमला बाई के आय का मुख्य साधन कृषि व्यवसाय का कार्य करके अपना जीवन यापन करना है। दिव्यांग (अस्थी बाधित) होने

    के कारण कमला को आवागमन में आने जाने या निजि काम के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। और वह किसी परिवार वालो की मदद से ही एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहायता लेनी पड़ती थी।

  • निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा एकल-बिंदु ऐप; मौजूदा 40 से अधिक आईटी ऐप्स होंगे सम्मिलित, बेहतर यूआई/यूएक्स के साथ

    निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा एकल-बिंदु ऐप; मौजूदा 40 से अधिक आईटी ऐप्स होंगे सम्मिलित, बेहतर यूआई/यूएक्स के साथ

    नया ECINET नागरिकों के लिए निर्वाचन सेवाओं को करेगा सुगम; निर्वाचन अधिकारियों के लिए डेटा प्रबंधन होगा सहज

    रायपुर, 4 मई 2025 : एक प्रमुख पहल के रूप में, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एक नया उपयोगकर्ता-मित्र डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म विकसित कर रहा है, जो मतदाताओं सहित निर्वाचन से जुड़े सभी हितधारकों—जैसे कि निर्वाचन अधिकारी, राजनीतिक दल और नागरिक समाज—के लिए होगा। यह एकल प्लेटफ़ॉर्म, ECINET, आयोग के 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन को एकीकृत करेगा।

    ECINET एक आकर्षक यूजर इंटरफेस (UI) और सरल यूजर एक्सपीरियंस (UX) प्रदान करेगा, जिससे सभी चुनावी गतिविधियाँ एक ही मंच से पूरी की जा सकेंगी। इससे उपयोगकर्ताओं को कई ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

    इस मंच की कल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की गई थी, जिसमें निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।

    ECINET उपयोगकर्ताओं को डेस्कटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से चुनावी डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत ECI अधिकारी ही डेटा प्रविष्ट करेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में, वैधानिक प्रपत्रों में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी।

    ECINET में Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे ऐप सम्मिलित होंगे, जिन्हें मिलाकर अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

    यह मंच लगभग 100 करोड़ मतदाताओं और 10.5 लाख बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), 15 लाख राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर एजेंटों (BLAs), 45 लाख मतदान अधिकारियों, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) को लाभान्वित करेगा।

    ECINET का विकास उन्नत चरण में पहुँच चुका है और इसकी कार्यक्षमता, उपयोग में आसानी और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण किए जा रहे हैं। इसे सभी 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के CEOs, 767 DEOs और 4,123 EROs से परामर्श के बाद और ECI द्वारा समय-समय पर जारी किए गए 9,000 पृष्ठों वाले 76 दस्तावेजों की समीक्षा के उपरांत तैयार किया जा रहा है।

    ECINET द्वारा प्रदत्त डेटा पूरी तरह से 1950 और 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1960 के निर्वाचक   रजिस्ट्रीकरण नियम, 1961 के निर्वाचन संचालन नियम, और ECI के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा।

  • हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कंपनियों की ली गई हाई लेवल बैठक

    हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कंपनियों की ली गई हाई लेवल बैठक

    हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट जनता को सुविधापूर्ण व निर्धारित समय में लगाने रोड मैप किया गया तैयार

    दिनांक 04 मई 2025/ नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के सेमिनार कक्ष में विगत दिवस परिवहन सचिव सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश तथा अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर की अध्यक्षता में राज्य के समस्त जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी सहित हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए अनुबंधित कंपनियों के साथ हाई लेवल बैठक ली गई। बैठक  में जनता को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कर इनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।

    बैठक में जानकारी दी गयी कि राज्य में 01 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 50 लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं एवं लगभग 03 लाख के करीब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके है। फिटमेंट की गति बढ़ाने के लिये प्रत्येक जिला स्तर पर वाहनों की संख्या के आधार पर अनुबंधित कंपनियों के फिटमेंट सेंटरों की संख्या में वृद्धि करने तथा हर जिले में जिला स्तरीय परिवहन अधिकारी को कंपनियों के साथ कैम्प टीम बनाने के निर्देश दिये गए।

    इसके तहत रायपुर में 05 टीम, धमतरी में 04 टीम, महासमुंद में 04 टीम,दुर्ग- 08 टीम ,कवर्धा- 02 टीम,बिलासपुर-06 टीम,जांजगीर चम्पा-03 टीम,कोरबा-05 टीम, रायगढ़-06 टीम,जशपुर- 03 टीम,अम्बिकापुर -04 टीम,कोरिया-03 टीम,जगदलपुर-03 टीम, दंतेवाड़ा-02 टीम,कांकेर-03 टीम,बलौदाबाजार-03 टीम तथा गरियाबंद, बालोद व बेमेतरा में 02-02 टीम एवं अन्य जिलों में 01-01 कैम्प/मोबाईल टीम बनाने के निर्देश दिये गए है। ये टीमें जिले के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगा कर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के नियमानुसार ऑर्डर लेंगे तथा आवश्यकतानुसार नम्बर अपडेट किये जायेंगे। बैठक में निर्देशित किया गया कि दूरस्थ जिलो में दूसरे दिन तक तथा अन्य जिलों में उसी दिन अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिट किये जाएं।

    बैठक में अनुबंधित कंपनियों को सभी जिलो में वाहनों की संख्या के अनुसार हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली मशीनों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिये गए हैं ताकि जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी नम्बर  प्लेट बनें व नियत समय में संबंधित स्थान पर प्लेट पहुंचने के साथ फिटमेंट किया जा सकें। इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया कि हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए ऑर्डर करने पर 15 दिनों से अधिक की वेटिंग न हो, प्रत्येक जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और मोबाईल नम्बर सार्वजनिक किये जाएं।कार्यों में तीव्रता व समन्वय लाते हुए 03 महीने की समयावधि में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट फिटमेंट का लक्ष्य रखा गया है।

    बैठक में परिवहन विभाग की ओर से श्री यू. बी.एस.चौहान संयुक्त परिवहन आयुक्त, श्री मनोज ध्रुव उप परिवहन आयुक्त, श्री कृष्ण कुमार पटेल उप परिवहन आयुक्त , श्री जी.आर.देवांगन संयुक्त संचालक वित्त, सुश्री योगेश्वरी वर्मा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा राज्य के सभी वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट हेतु अनुबंधित कंपनियों की ओर से श्री बिश्वजीत मुखर्जी रियल मेज़ॉन एवं श्री अशोक शर्मा रॉस मार्टा तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

  • किराने की दुकान नहीं, था शराब का अड्डा! ऑपरेशन आघात के अंतर्गत जशपुर पुलिस ने पकड़ा 24 लीटर से ज्यादा महुआ और व्हिस्की के साथ आरोपी पंकज, 9600 रुपये की अवैध शराब जब्त कर भेजा जेल

    किराने की दुकान नहीं, था शराब का अड्डा! ऑपरेशन आघात के अंतर्गत जशपुर पुलिस ने पकड़ा 24 लीटर से ज्यादा महुआ और व्हिस्की के साथ आरोपी पंकज, 9600 रुपये की अवैध शराब जब्त कर भेजा जेल

    जशपुर, 4 मई 2025 : दिनांक 03.05.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी पवन कुमार उम्र 43 वर्ष, अपने किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री करता है, जिस पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु आरोपी पंकज कुमार के दुकान व घर में रेड की कार्यवाही की गई।

    रेड के दौरान आरोपी पंकज कुमार के घर के आंगन में बोरी से ढंक कर, छुपाया हुआ, एक कार्टून में 18 नग, 600ml वाला झारखंड राज्य की रॉयल व्हिस्की, कुल 10लीटर 800मिली. व 10 नग गॉड फादर बियर की बोतल जिसमें कुल 6 लीटर 500मिली. अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 7 लीटर देशी हाथ भट्टी का महुआ शराब मिला, , शराब रखने व बेचने के संबंध में पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध अवैध रूप से अंग्रेजी शराब व देशी महुआ शराब रखने व बिक्री करने के लिए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी पंकज को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के कब्जे से कुल 24 लीटर 300 मिली. अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब को जप्त कर लिया गया है, जप्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 9 हजार छह सौ रुपए है। आरोपी पंकज कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब की बरामदगी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक शांतिएल टोप्पो, महिला प्रधान आरक्षक सुशीला सिंह, आरक्षक राजकुमार भगत, सैनिक शिव नंदन पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् कार्यवाही की गई है, पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया है, किसी भी प्रकार के अवैध शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

  • ऑपरेशन अंकुश : ‘काम दिलाने का झांसा’, फिर अपहरण और लूट! कुनकुरी में 2023 के चर्चित कांड का मास्टरमाइंड झारखंड से धराया…जानें पूरा मामला !

    ऑपरेशन अंकुश : ‘काम दिलाने का झांसा’, फिर अपहरण और लूट! कुनकुरी में 2023 के चर्चित कांड का मास्टरमाइंड झारखंड से धराया…जानें पूरा मामला !

    दो साल से फरार आरोपी वकील खान वर्ष 2023 में कुनकुरी के एक ट्रांसपोर्टर का किया था, अपहरण, लुटे थे दो लाख से अधिक रकम

    मामले में एक आरोपी को पुलिस के द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल,

    गिरफ्तार फरार आरोपी वकील खान उर्फ अकील खान पिता शकील खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी टोटो, थाना टोटो, जिला गुमला,( झारखंड) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपहरण व लूट के लिए भा.द.वि.की धारा 365 , 394व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध

    जशपुर, 4 मई 2025 : गौरतलब है कि ऑपरेशन अंकुश के अंतर्गत जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा वर्ष 2023 से अपहरण व लूट के मामले में फरार एक आरोपी वकील खान को पकड़ने में सफलता मिली है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक .08.10.23 को प्रार्थी नंदन कुमार गुप्ता, निवासी कुनकुरी, रेमते रोड ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोर्टर का काम करता है, उसकी एक ट्रक भी है, जिसमे वह अन्य समानों के अलावा कोयला परिवहन का काम भी करता है। घटना से करीब एक माह पहले उसका परिचय नौसाद नाम के एक ट्रक ड्राइवर से हुआ जो कि कोयला ट्रांसपोर्ट में ट्रक चलाता था, प्रार्थी नन्दन गुप्ता व नौसाद के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी, कि इसी दौरान एक दिन नौसाद ने प्रार्थी नन्दन गुप्ता को फोन कर बताया कि एक कोयला ट्रांसपोर्ट के व्यापारी से उसका परिचय है जो कि प्रार्थी के साथ काम करना चाहता है और प्रार्थी नन्दन गुप्ता से मिलना चाहता है ,कहकर प्रार्थी नन्दन गुप्ता को कोयला व्यापारी से मिलने की बात कहते हुए कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत राजू ढाबा में मिलने बुलाया, जिस पर प्रार्थी रात्रि 09.00 से 10.00 के करीबन कोयला ट्रांसपोर्ट के व्यापारी से मिलने राजू ढाबा पहुंचा, इसी दौरान आरोपी नौसाद का उसे फोन आया और बताया कि रोड के पास में एक स्कॉर्पियो वाहन में कोयला ट्रांसपोर्ट का व्यापारी बैठा है, मिलने के लिए आ जाओ, जिस पर प्रार्थी, आरोपी नौसाद के बताए स्थान पर गया, जहां आरोपी नौसाद ने स्कॉर्पियो के पास खड़े एक व्यक्ति से कोयला व्यापारी कहकर उसका परिचय करवाया, गाड़ी के अंदर दो और व्यक्ति बैठे थे, प्रार्थी कोयला व्यापार के संबंध में बात कर ही रहा था कि अचानक उन व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी नन्दन गुप्ता को जबरन स्कॉर्पियो में खींचकर बैठा दिया गया व प्रार्थी से मारपीट करने लगे, चिल्लाने पर ,जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से उसकी मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन व कार की चाभी को छीनकर, प्रार्थी को जबरन अपने स्कॉर्पियो वाहन से रांची झारखंड ले गए, जहां प्रार्थी की चार ए टी एम कार्ड से पिनकोड पूछकर अलग अलग एटीएम मशीन से 02 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए थे, फिर रांची में ही प्रार्थी को अपने स्कॉर्पियो वाहन से उतार कर प्रार्थी की, एटीएम कार्ड, मोबाइल, पर्स व कार की चाभी को लौटा दिए, फिर घटना के संबंध में किसी को बताने पर प्रार्थी के परिवारजनों को मारने की धमकी दिए थे। प्रार्थी बस में बैठकर गुमला झारखंड तक आया, फिर फोन के जरिए अपने परिजनों को घटना के संबंध में बताया।

    रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपहरण व लूट के लिए आरोपी नौसाद अंसारी व उसके साथियों के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 365 , 394व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

    विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा वर्ष 2024 में ही आरोपी नौसाद अंसारी उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सेनहा थाना सेनहा, जिला लोहरदगा (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी नौसाद अंसारी की निशानदेही पर अपराध में सम्मिलित उसके साथियों को पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था।

    पुलिस के द्वारा अपराध में शामिल, फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी ,कि इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से घटना में सम्मिलित एक आरोपी वकील खान के ग्राम टोटो, जिला गुमला में होना पता चलने पर, तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में एक पुलिस टीम गुमला ( झारखंड) रवाना की गई, जहां से मामले में फरार आरोपी वकील खान उर्फ अकील खान को हिरासत में लेकर वापस लाया गया है।

    पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी वकील खान उर्फ अकील खान पिता शकील खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी टोटो, थाना टोटो, जिला गुमला,( झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

    मामले की विवेचना व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी,प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार पुराने मामलों के फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, इस अभियान का नाम ऑपरेशन अंकुश रखा गया है, उसी के तहत इस मामले के फरार आरोपी को धर दबोचा गया है।

  • मयूरचूंदी गांव में राशन घोटाला : डीलर-सरपंच पर चावल वितरण में धांधली के गंभीर आरोप, अप्रैल का चावल अब तक नहीं मिला

    मयूरचूंदी गांव में राशन घोटाला : डीलर-सरपंच पर चावल वितरण में धांधली के गंभीर आरोप, अप्रैल का चावल अब तक नहीं मिला

    जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुलदुला विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत मयूरचूंदी में गरीबों के लिए निर्धारित राशन के वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संचालक द्वारा सरकारी चावल, चीनी, नमक और चना के वितरण में भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

    गांव की वार्ड क्रमांक 2 और सुकबासुबस्ती के कई हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि डीलर फ्लोरा केरकेट्टा, जो वर्तमान में सरपंच भी हैं, ने अप्रैल 2025 का चावल अभी तक वितरित नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गोदाम पूरी तरह से खाली पड़ा है और उन्हें भूखे रहने की नौबत आ गई है

    हितग्राहियों का कहना है कि पूर्व में बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगाकर राशन वितरण होता था, लेकिन पिछले एक साल से इंटरनेट कनेक्टिविटी का हवाला देकर मैनुअल रजिस्टर में ही एंट्री की जा रही है। इस प्रक्रिया में भारी अनियमितता देखी गई है — किसी को केवल चावल, तो किसी को नमक या चीनी ही नहीं मिला

    ग्रामीण महिलाओं की आंखों में आंसू थे जब उन्होंने बताया कि – “हम गरीब हैं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पालते हैं, लेकिन अब वो भी नहीं हो पा रहा। सरकार की योजना है कि कोई भूखा न रहे, पर मयूरचूंदी में हम भूखे सो रहे हैं।

    जब इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्वीकारा कि – “मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही पीडीएस गोदाम की जांच की जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

    सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि डीलर खुद ग्राम पंचायत की निर्वाचित सरपंच हैं। ऐसे में जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    • तत्काल राशन वितरण की जांच हो।
    • बकाया चावल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाए।
    • दोषी डीलर-सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    • मयूरचूंदी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सतत निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए।

    सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) और पीडीएस प्रणाली का मकसद देश के अंतिम व्यक्ति तक अन्न पहुंचाना है। पर मयूरचूंदी की हकीकत बता रही है कि प्रणालियों में यदि ईमानदारी न हो, तो योजनाएं सिर्फ कागजों में सिमट जाती हैं।

    आज जब पूरा देश डिजिटल और पारदर्शी वितरण व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, तब मयूरचूंदी में गरीब आदिवासी परिवारों का राशन लूटने जैसा मामला, एक मानवीय त्रासदी बन चुका है।

  • गांवों के वैद्यों का ज्ञान, बैगा-गुनिया की विरासत बनेगी प्रदेश की शक्ति, खेतों में लहराएगी सेहत की फसल: किसान बोएंगे औषधि, जन-जन पाएगा आरोग्य, छत्तीसगढ़ बनेगा हर्बल स्टेट, खेतों से निकलेगा सेहत का संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – अब हर खेत में औषधीय पौधे लगें, हर किसान हो समृद्ध

    गांवों के वैद्यों का ज्ञान, बैगा-गुनिया की विरासत बनेगी प्रदेश की शक्ति, खेतों में लहराएगी सेहत की फसल: किसान बोएंगे औषधि, जन-जन पाएगा आरोग्य, छत्तीसगढ़ बनेगा हर्बल स्टेट, खेतों से निकलेगा सेहत का संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – अब हर खेत में औषधीय पौधे लगें, हर किसान हो समृद्ध

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों के लिए औषधि पौधों का प्लांटेशन करना है। इसको बेचना बहुत ही फायदेमंद होगा। आज किसान धान की खेती करते हैं। एक एकड़ में धान से आय प्राप्त होती है, औषधि पौधे जब खेतों में लगाएंगे तो एक एकड़ में धान से कयी गुना आय प्राप्त होगी। श्री साय शनिवार को यहाँ छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वस्थ परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का गठन हमारी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया है। इस बोर्ड का उद्देश्य यही है कि जो हमारे वनवासी क्षेत्र में वैद्य हैं, उनको आयुर्वेद का बहुत ज्ञान होता है। ऐसे ही वैद्यराज का संवर्धन व संरक्षण करना और जो औषधि पौधे हैं ऐसे औषधि पौधे और सुगंधित पौधे का भी संरक्षण करना है और उसका संवर्धन करना है, उसको आगे बढ़ाना है। उनकी खरीदी बिक्री, सभी कार्यों का दायित्व इस बोर्ड का है। बोर्ड अध्यक्ष के रूप में विकास मरकाम की इस उद्देश्य की पूर्ति करेंगे। जब बड़े-बड़े अस्पताल जवाब दे देते हैं और उनकी दवाइयों से लोग की बीमारी ठीक नहीं होती तो वे लोग वैदराज की ओर जाते हैं जो हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। श्री मरकाम के नेतृत्व में ऐसे वैद्यों का भी संवर्धन और संरक्षण होगा और जो औषधि पादप के उत्पादन से मिलेगा, इसके लिए बोर्ड की तरफ से फॉरेस्ट विभाग की ओर से कई सब्सिडी और सुविधा भी है और उसकी खरीदी भी विभाग करेगा। बोर्ड आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर विशेष कर बस्तर और सरगुजा संभाग में लोगों के बीच में जाकर जागरूकता सिविल लगाएगा और वहां पर किसानों को जो फायदा होने वाला है इसके ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे किसान ऐसी औषधि पादप का उत्पादन कर अधिक फायदा प्राप्त करेंगे और आर्थिक रूप से सक्षम हो पाएंगे। यह काम आगे आने वाले समय में हमारा बोर्ड करेगा। आज छत्तीसगढ़ में इतने वन औषधि पादप हैं छत्तीसगढ़ पूरे देश में हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है यह हम सभी लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के लिए जो योजनाएं बनाई है उनका क्रियान्वयन हो रहा है। आज तेंदूपत्ता संग्रह की बात करें तो तेंदूपत्ता का देश में सबसे ज्यादा संग्रहण करने वाला छत्तीसगढ़ राज्य है और उसके लिए प्रदेश सरकार साढे ₹5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्राहक को दे रही है। पूरे देश में 67 प्रकार के लघु वन उपज को संगृहीत किया जा रहा है, यह कहीं न कहीं इस बात को साबित करता है कि छत्तीसगढ़ वन उपज के मामले में समृद्ध है। छत्तीसगढ़ रहने की दृष्टि से और औषधि के क्षेत्र में भरपूर है। इस परंपरा को हमें आगे बढ़ते हुए आने वाले समय में छत्तीसगढ़ वन औषधि के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च राज्य के रूप में स्थापित हो इसकी दृष्टि से कार्य करना है।मुख्यमंत्री श्री साय की यह कल्पना है। यहां पर अनेक प्रकार के वन उपज हैं कई वन औषधि हमारे जीवन की अभिन्न अंग है लेकिन जैसे-जैसे हम ज्यादा आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं वहां पर इन चीजों को भूलने लगते हैं। हमारे पूर्वजों की इन सब संपत्तियों का संसाधनों का संरक्षण करना है, इसका संवर्धन करें। निश्चित तौर पर हमारी जो जीवन पद्धति है वह उसमें बहुत बदलाव आएगा। अब गांव में भी विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही है लोगों को कहीं ना कहीं खान-पान और रहन-सहन और जो जीवन पद्धति है उसमें परिवर्तन होने के कारण हुई है हम ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें कि इन चीजों को व्यवस्थित करके रखें।

    मंत्री रामविचार नेताम ने विकास मरकाम को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास मरकाम एक ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो जमीन से जुड़कर कार्य करते हैं। प्रदेश के हर जिले का दौरा करने वाले और समाज को एक नई दिशा देने वाले कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी संगठन ने बहुत बड़ा सम्मान दिया है। श्री मरकाम एक कर्मठ व्यक्ति हैं। समाज के विभिन्न हिस्सों में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों तक जाकर काम करने वाली एक शख्सियत हैं। आज बहुत सारे गुनिया लोग हैं बैगा लोग हैं जड़ी बूटी के जरिए रोगों को ठीक कर देते हैं और आज छत्तीसगढ़ के गुनिया बैगा के ज्ञान को और उनके अनुभव को संगृहीत करना एक डेटाबेस तैयार करना यह समाज और देश के लिए कैसे उपयोगी हो सकता है, हम सब के स्वास्थ्य के लिए मानव जीवन के लिए यह बहुत बड़ा कार्य है। और बहुत ही महती जिम्मेदारी श्री मरकाम को दी गई है।

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में जो परंपरागत हर्बल मेडिसिन से लेकर के कई प्रकार के चीज हैं हम उनको कैसे आगे बढ़ा करके चलें इस कार्य के लिए श्री मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय लोग जो बैग गुनिया है, वह प्राकृतिक चिकित्सा को महत्व देते हैं। उन लोगों ने हमारे लिए जो जो औषधि खोजी है वह कारगर साबित हो रही हैं। आज कई प्रकार की ऐसी दवाइयां बन रही है लेकिन उनसे भी कई बीमारियां कंट्रोल नहीं हो पाती हैं। हमारे स्थानीय स्तर के जो मेडिसिन है इनका प्रयोग करने से बीमारियां ठीक हो जाती है। इन चीजों को आगे कैसे बढ़ाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विचार किया है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। समाज के सभी वर्गों को किस प्रकार से आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वावलंबी बनाते हुए परंपरागत चीजों को कैसे आगे बढ़ाते हुए यहां के स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ने का छत्तीसगढ़ सरकार विचार कर रही है। ऐसे विचारों और ऐसे ही कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए सहभागी बनें। निश्चित रूप से हम इस उद्देश्य को पूरा करेंगे इसी के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया है। इस प्रदेश में  एक बड़ा सम्मेलन कर उनके अनुभव को भी हम सभी जानें और हम सभी उनके लिए काम कर कैसे उन चीजों के आगे बढ़ाएं उसके लिए योजना रचना करना है।

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि यह आधुनिक सोच का युग है लेकिन विज्ञान की सच्ची प्रगति तभी होती है, जब वहां परंपरा से संवाद करें। हमारे पास मौखिक परंपरा का अनुभव आधारित चिकित्सा और औषधि वनस्पतियों का एक खजाना उपलब्ध है जो न केवल रोगों का उपचार कर सकती है बल्कि जीवन शैली को भी संतुलित कर सकती है। हमें इस परंपरा को संरक्षित कर वैज्ञानिक आधार देने का काम करना है। आज दुनिया कई लाइलाज बीमारियों से त्रस्त है। एलोपैथिक दवाओं की भी एक सीमा होती है। इसका विकल्प आयुर्वेद और पारंपरिक औषधि बन सकती है। इस परंपरा को आज हमको जीवंत तो रखना है उसे हेल्थ के रूप में हमको विकसित करना है। यह हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए हम सब लोगों को भी अपना योगदान देना है। प्राचीन काल में और हमसे एक दो पीढ़ी पहले हम अपने खेतों में पेड़ लगाते थे। उसे पेड़ को आजकल हम काटने लग गए हैं। पेड़ लगाने की परंपरा अब समाप्त हो गई है। इस विभाग के माध्यम से मेरा प्रयास रहेगा कि ‘मोर मेड़ मोर पेड़’ के माध्यम से हम बहुत सारे पेड़ लगा सकते हैं। उसके साथ ही साथ अन्य और वनस्पति पौधों का मेड में हमको रोपण करना है और मोर मेड़ मोर पेड़ के नारे को पूरा करना है।

    इस दौरान कार्यक्रम में टंकराम वर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, प्रदेश महामंत्री एवं नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मोना सेन, डॉ सलीम राज, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • संविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस का मैदान में उतरना, 8 मई को बिलासपुर से उठेगी लोकतंत्र बचाओ की गूंज

    संविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस का मैदान में उतरना, 8 मई को बिलासपुर से उठेगी लोकतंत्र बचाओ की गूंज

    संविधान बचाओ रैली के लिए बिलासपुर संभाग के नेताओं की बैठक संपन्न

    रायपुर/03 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत बिलासपुर से होगी। 8 मई को बिलासपुर में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी।

    बिलासपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी सह-सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक लिया। बिलासपुर संभाग की रैली के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कांग्रेस का संयोजक बनाया गया है।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

    एआईसीसी सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

    बैठक में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायकगण उमेश पटेल, फूलसिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, ब्यास कश्यप, बालेश्वर साहू, शेषराज हरवंश, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, हृदय राम राठिया, शैलेष पाण्डेय, के.के. धु्रव, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, महामंत्री प्रेमचंद जायसी, वासुदेव यादव, लोकसभा प्रभारी सुमित्रा घृतलहरे, कन्हैया अग्रवाल, जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल, हरजीत सिंह छाबड़ा, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, आलोक चंद्राकर, विधानसभा प्रभारी अशोक राजवाल, गिरधारी यादव, सुरेन्द्र भार्गव, सुंयक्त महामंत्री रजनीश तिवारी, पंकज सिंह, अशोक अग्रवाल, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज गुप्ता, विकास सिंह, सचिव बंटी खान, आशीष गोयल, अशोक राजवाल, आत्मसिंह मक्कड़, सुधांशु मिश्रा, सरिता मल्होत्रा, गिरधारी यादव, टिंकू मेमन, संदीप अग्रवाल, सुरेन्द्र भार्गव, जिलाध्यक्षगण विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, उत्तम वासुदेव, मनोज चौहान, ताराचंद देवांगन, उपस्थित थे।