नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने विगत 6 अगस्त 2020 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को संतोष दास बहला-फुलसाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भादवि की धारा 363 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहृता का लोकेशन ग्राम ओड़गांव जिला नवागढ़ (उड़ीसा) में मिलने पर तत्काल थाना पत्थलगांव की पुलिस टीम द्वारा उक्त लोकेशन पर जाकर आरोपी के निवास में दबिश देकर आरोपी संतोष दास…

Read More

राईस मिल से भूसा लोड कर जा रहे ट्रक चालक से हाथापाई कर 7500 रूपये लुटने वाले 3 नाबालिगों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर प्रार्थी मुकेश साहू निवासी करनपाली बरमकेला ने 4 सितम्बर 2021 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 3 सितम्बर 2021 के रात्रि लगभग 11 बजे अपने ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीजी 6084 में कुरूमकेला राईस मिल से भूसा लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था. रास्ते में बंदियाखार चौक कदमघाट के पास में आरोपी प्रियेश कुजूर अपने 3 अपचारी साथियों के साथ उससे हाथापाई करते हुये उसके पास रखे नगद 7500 रू. को लूट कर भाग गया। मुकेश की सुचना पर पुलिस थाना…

Read More

यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय एनईएस महाविद्यालय के सभागार में नव संकल्प जशपुर के छात्र छात्राओं के मध्य यातायात जागरूकता व सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे तथा प्राचार्य नव संकल्प संस्थान जशपुर प्रोफेसेर डॉ. विजय रक्षित की उपस्थिति में शनिवार को यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय  रामभजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर के सभागार में  नव संकल्प संस्थान जशपुर में प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्र -छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान तथा यातायात के मूलभूत नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

Read More

नंद कुमार बघेल के विरूद्ध कुनकुरी सर्व ब्राह्मण समाज ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

शिकायत में एफआईआर दर्ज करने की की गई मांग समदर्शी न्यूज कुनकुरी ब्राह्मण समाज के विरूद्ध मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित वायरल वीडियो को लेकर कुनकुरी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की मांग को लेकर कुनकुरी पुलिस थाने में शिकायत दे कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। नंद कुमार बघेल की टिप्पणी से सर्व ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। दिये गये ज्ञापन में नंद कुमार बघेल को सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से निःशर्त सार्वजनिक मांफी…

Read More

सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे पिता ही क्यों न हो : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग,  हर समुदाय के लोगों के सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करती है पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है उनके इस बयान से मुझे भी दुःख हुआ है इस सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि विगत दिनों उनके पिता नंदकुमार बघेल द्वारा एक वर्ग विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी उनके संज्ञान में आयी है। उनकी…

Read More

2280 मीट्रिक टन यूरिया खाद की हुई आपूर्ति

समदर्शी न्यूज़ राजनादगांव जिला राजनादगांव के लिये 2280 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रेक कैप्चर कर लिया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर एक दिन पहले ही इफको कंपनी को जिले की सहकारी संस्थाओं के लिए पूरा खेप प्रदान करने के लिये लाइन अप किया गया था

Read More

शिक्षा की रोशनी ने दृष्टिबाधित गोपेन्द्र के जीवन में लाया उजियारा, अब शिक्षक पिता के सपनों को पूरा कर गांव के बच्चों को पढ़ाएगा, पढ़िए शिक्षक गोपेन्द्र की पूरी कहानी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे देश का भविष्य निर्माण होता है। समाज को गतिशील बनाकर विकास का आधार प्रदान करने के साथ व्यक्तित्व के विकास में भी शिक्षा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा एक ऐसी रोशनी है जो किसी के अंधकारमय जिंदगी को संवार कर उजाले की ओर सही दिशा में ले जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी गोपेन्द्र सोनकर की है। भले ही वह अपनी आंखों से देख नहीं पाता। लेकिन गांव के स्कूल में मिली शिक्षा ने उसकी जिंदगी को संवार…

Read More

शिक्षा ज्योति से बच्चो का भविष्य किया जा रहा रोशन, बस्तर क्षेत्र में कैसे जग रहा है शिक्षा का अलख……पढ़े पूरी ख़बर

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और व्यक्ति विशेष को एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। यह एक व्यक्ति को जीवन में एक अलग स्तर और अच्छाई की भावना को विकसित करती है। शासन द्वारा शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रत्येक नागरिक को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराता है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के…

Read More

कोरोना काल में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए “पढ़ई तुंहर दुआर” नाम से ऑनलाईन और ऑफलाईन तकनीक से बच्चों के लिए शिक्षा में निरंतरता के लिए संगठित रूप से प्रयास किए हैं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के नवाचार और सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से शिक्षा की जोत को प्रज्ज्वलित कर प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा के पढ़ई तुंहर दुआर नाम से ऑनलाईन और ऑफलाईन तकनीक से बच्चों के लिए शिक्षा में निरंतरता के लिए संगठित रूप से प्रयास किए हैं। कोरोना काल में शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। गत वर्ष मार्च महीने से स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों को घर पहुंच शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुकरणीय…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रारंभ होने पर बच्चों में उत्साह एवं खुशी

जिले के सभी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अध्ययन प्रारंभ, स्कूल की यह सार्थक पहल भविष्य में अनगिनत बच्चों के चेहरों पर लायेगी मुस्कान, विभिन्न आयामों में किए जा रहे कार्य समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल डोंगरगांव में स्कूल प्रारंभ होने पर बच्चे, शिक्षक एवं स्टॉफ में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। स्कूल में बच्चे सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। कोरोना संक्रमण के प्रकरणों में कमी आने के बाद राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में जिले में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते…

Read More