समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 15 जुलाई 23 को ग्राम नावापाराकला थाना प्रेमनगर निवासी देवमुनिया पति सोहन राम ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई को घर का खपर छानी छाने के लिए अपने समधी जीतन और गांव के एक व्यक्ति को बुलाये थे, इसके पति एवं बेटा के साथ मिलकर छानी छाने के बाद खाए पीए, इस दौरान जीतन (गुंगा) ने इसके पति सोहन को इशारे से बोला कि तुम्हारा लड़का मेरी बेटी को भगा कर लाया है और शादी नहीं किया है,…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस चौक पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को किया गिरफ्तार…. आरोपी से छः दिन पहले ओव्हर ब्रिज के नीचे से चोरी हुई हीरो स्प्लेण्डर बाइक की गई जप्त……!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चोरी के माल, मुल्जिम पतासाजी के क्रम में कोतवाली स्टाफ द्वारा आज मुखबिर सूचना पर सर्किट हाउस के पास बोइरदादर स्टेडियम के पीछे रहने वाले सुशील देवांगन उर्फ़ साहिल देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जिससे चोरी की मोटरसाइकिल होरो स्प्लेण्डर बाइक की जब्ती की गई है। आज सुबह कोतवाली टीआई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस चौक पर एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटर साइकिल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा…
Read More20 लीटर महुआ शराब सहित एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, महुआ शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त.
चौकी लटोरी पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कार्यो एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सुन्दरगंज से छत्तरपुर चौक होते हुए अम्बिकापुर की ओर मोटर सायकल में अवैध शराब बिक्री करने हेतु ले जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित बलागर…
Read Moreट्रेलर वाहन के टायर चोरी करने व खरीदने वाले दो आरोपी को थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार !
थाना विश्रामपुर में धारा 407, 381, 411 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर/विश्रामपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जुलाई 23 को अम्बिकापुर निवासी कुलवीर सिंह ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5035 को चालक राजेश पैंकरा चला रहा था। 12 जुलाई ट्रेलर कुरूवां मोड़ पर लावारिश हालत में मिला, जिसमें लगा 2 नग नया टायर ट्यूब सहित नहीं था। चालक राजेश के द्वारा चोरी किए जाने का का…
Read Moreसरगुजा पुलिस के अभियान “साइबर क्लीन” को मिल रही लगातार सफलता : एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को सारंगढ़ से किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 118/23 धारा 420,34 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध विशेष पुलिस टीम, थाना मणीपुर एवं साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से आरोपियों के मूवमेंट पर नजर रखकर सारंगढ़ पुलिस की सहायता से मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, 08 नग मोबाइल, 23 नग एटीएम कार्ड, 03 नग चेक बुक, 06 नग फर्जी आधार कार्ड, 04 नग ड्राइविंग लाइसेंस, एवं 39000/- रुपये नगद बरामद. आरोपियों द्वारा शहर में घटना कारित करने के पश्चात मध्यप्रदेश के मंडला, जबलपुर, मैहर,…
Read Moreअवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी देवीदयाल कुर्रे उम्र 38 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14 जुलाई 2023 को अपराध विवेचना शराब पतासाजी हेतु हमराह स्टाप के देहात भ्रमण पर रवाना हुआ था कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम ठड़गाबहरा निवासी देवीदयाल कुर्रे जीआर इंफ्रा कंपनी के सामने दुकान ठेला है, जिसमें शराब रखकर बिक्री…
Read Moreकार्यशाला : पुलिसकर्मियों को आरोपियों के लिये गये फिंगरप्रिंट नफीस (नेशनल ऑटोमेटिक फिंगरप्रिंट आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) NAFIS में अपलोड करने का दिया गया प्रशिक्षण…..!
देश भर में गिरफ्तार किये जा रहे आरोपियों का नफीस के जरिये तैयार किया जा रहा डेटाबेस, वारदात बाद फरार हुये आरोपियों की पहचान में मिल रही सहायता. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर आज जिले के न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर एवं थानों के स्टाफ के लिए गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट को रिकॉर्ड स्लिप, सर्च स्लिप में लिये जाने तथा फिंगर प्रिंट को नफीस सिस्टम में अपलोड करने की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम…
Read Moreअवैध मादक पदार्थ बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाला आरोपी किया गया गिरफ्तार, लाखों का नशीला कफ सिरप किया गया जप्त, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपी आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान उम्र 39 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा के विरूद्ध 21 सी. 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. थाना चाम्पा पुलिस की कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से किया गया बरामद – (01) 2340 नग मेक्सकॉफ/आनरेक्स सिरप कीमती 3,64,200/- रूपये (02) नगदी बिक्री रकम 1000/- रूपये (03) एक नग विवो मोबाईल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/07/23 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी…
Read Moreस्वयं को अधिकारी बताकर धमकाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी किए गए गिरफ्तार, आरोपियों एवं अन्य के कब्जे से बरामद किए गए चार नग मोबाईल, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपियों के विरूद्ध धारा 384, 507 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम आरोपी – (1) दिलीप सूपकार उम्र 61 वर्ष निवासी महपल्ली थाना जिला रायगढ़ (2) गणेशरानद जगत उम्र 55 वर्ष ग्राम कोट्टी पदर थाना खड़ियाल जिला नयापारा उड़िसा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दलगंजन साय पिता रामचन्द्र साय अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग जांजगीर ने दिनांक 14 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 08 जुलाई…
Read Moreकुनकुरी में हुआ ‘उत्कल ब्राह्मण परिषद’ का गठन : प्रमोद नंदे को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष !
अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बीस सदस्यों को किया गया मनोनीत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : जिला जशपुर उत्कल ब्राह्मण परिषद जशपुर के अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र की अध्यक्षता एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में कल्याण आश्रम कुनकुरी में उत्कल ब्राह्मण परिषद का गठन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष वाचस्पति मिश्र के द्वारा परिषद के उद्देश्य एवं कार्ययोजना के उपर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण नंदे द्वारा संगठन शक्ति एवं सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित किया गया। कुनकुरी उत्कल परिषद का निर्वाचन भी आज…
Read More