शैलजा जी टीएस सिंहदेव जी से पूछ लीजिए, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास नहीं बने हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश न देने पर महिलाओं को हो रही परेशानी पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि आप महिला हैं और घर न होने से महिलाओं को कितनी तकलीफ होती है, यह दर्द आप बखूबी समझ पाएंगी। भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो छत्तीसगढ़…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
भूपेश बघेल द्वारा रामायण की समीक्षा की बात कहना घोर निंदनीय, सनातन संस्कृति के अपमान पर मुख्यमंत्री देश से माफी मांगें – बृजमोहन
कांग्रेसी सनातन संस्कृति के अपमान का एक भी मौका नहीं छोड़ते है, कांग्रेसी पहले ही प्रभु श्रीराम के चरित्र को काल्पनिक मानते हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संस्कृति धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामायण की समीक्षा की बात की है, यह घोर निंदनीय है। रामायण प्रभु श्री राम की मानव जीवन लीला का चित्रण है। उनके चरित्र से सनातन संस्कृति प्रेरणा लेती है कि समाज में, परिवार में कैसे संबंध…
Read Moreचिकित्सकों, अर्थशास्त्रियों और जन स्वास्थ्य की चिन्ता करने वालों ने तंबाकू उत्पादों पर एनसीसीडी लगाने के लिए वित्त मंत्री की प्रशंसा की, तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए कर वृद्धि के माध्यम से तंबाकू उत्पादों की कीमत बढ़ाना सबसे प्रभावी नीति है.
समिति ने सिफारिश की है कि सरकार तंबाकू पर कर बढ़ाए और अतिरिक्त राजस्व का उपयोग कैंसर की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के लिए करें भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए तंबाकू पर कराधान बढ़ाना जारी रखने की अपील समदर्शी न्यूज डेस्क, नई दिल्ली/रायपुर : देश भर के चिकित्सकों, अर्थशास्त्रियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य की चिन्ता करने वालों ने 2023-24 के वार्षिक बजट में सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (एनसीसीडी) को बढ़ाकर 16% प्रतिशत करने की केंद्रीय वित्त मंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। वे…
Read Moreकृषि विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा : मोटे अनाज को बढ़ावा देने एवं किसानों को गौ-मूत्र से बने कीटनाशक, उत्पादक संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को दे प्राथमिकता – कलेक्टर
कृषि विभाग के कामकाज पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कलेक्टर ने कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें कृषि विभाग के कामकाज पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होनें जिले में मोटे अनाज के फसल को बढ़ावा देने एवं किसानों को गौ-मूत्र से बने कीटनाशक जैसे जीवामृत, बीजामृत, ब्रम्हास्त्र एवं अन्य उत्पादकों की उपयोगिता के…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी : समय सीमा में सीआर नहीं लिखने वालों का पॉवर कंपनी में रूकेगा वेतन, वार्षिक गोपनीय चरित्रावली हेतु नई समय सीमा निर्धारित
प्रतिवेदन जमा करने अंतिम समय सीमा 10 सितंबर तय की गई है, जिससे प्रति वर्ष के प्रारंभ में ही जनवरी में पदोन्नति पैनल बनाया जा सके समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने वार्षिक गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) के लिए नए निर्देश जारी किये हैं। इसमें समय पर एसीआर प्रतिवेदन जमा नहीं करने पर वेतन भुगतान रोकने और अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान किया गया है। इससे अधिकारी-कर्मचारियों के सीआर समय पर लिखे जाएंगे और उन्हें समय पर पदोन्नति एवं उच्च वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। ट्रांसमिशन कंपनी…
Read Moreचोरी का दो टन कबाड़ सहित एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को किया गया जप्त !
थाना विश्रामपुर पुलिस ने धारा 41(1-4)/379 भादवि के अंतर्गत की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 03 फरवरी 2023 को थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम गांगीकोट शक्ति ड्रगलाईन के पास एक पिकअप वाहन में एसईसीएल का पुराना मशीनरी लोहे का कबाड़ भर रहे है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को अवगत कराये जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी विश्रामपुर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस…
Read Moreरायपुर शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगातें : तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण, छः लाख से अधिक शहर वासियों को मिलेगी अबाध यातायात की सुविधा.
आम जनता के हितों का खयाल रखने के लिए मुख्यमंत्री का लोक निर्माण मंत्री ने जताया आभार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हो गयी है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 35.54 करोड़ रूपए की लागत से बना 526 मीटर लंबा तेलघानी रेलवे ओवरब्रिज ब्रिज तथा उरकुरा-सरोना बायपास रेल लाइन में 15.73 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 407 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज का लोकार्पण किया। इन दोनो बड़े निर्माण कार्यों…
Read Moreपांच जुआड़ी चढे पुलिस के हत्थे, जुआरियों के कब्जे से 3050/- रुपए नगद एवं 52 पत्ती ताश किया गया बरामद.
जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के अंतर्गत पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 23 को थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसौटा महुआ डबरी खार में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ (01) नोहर बर्मन उम्र 43 वर्ष निवासी रोझनडीह, (02) रामकिशन दिनकर उम्र 32 वर्ष, (03) बुधराम लहरे उम्र 55 वर्ष साकिनान रसौटा, (04) धर्मेंद्र खूंटे उम्र 33 वर्ष, (05) करन खूंटे उम्र 32 वर्ष…
Read Moreमोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 2 नग मोटरसाइकिल की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपियों लंकेश श्रीवास एवं किशन जगत के विरुद्ध 41( 14 ) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत मुलमुला पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुलमुला : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 23 को थाना प्रभारी मुलमुला संतोष कुमार शर्मा को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरसमेटा के पास 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिस पर तत्काल मुलमुला पुलिस द्वारा दबिश दिया गया। जहाँ उन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर एक…
Read Moreहत्या के दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने किया पहुँचाया सलाखों के पीछे, जमीन विवाद के चलते भतीजे ने उतारा था चाचा को मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल !
आरोपी संतोष साहू एवं उत्तम प्रसाद साहू को दिनांक 03 फरवरी 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा शिवरीनारायण : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक खोलबहरा साहू ग्राम तनौद का रहने वाला है। वह पारिवारिक जमीन विवाद के चलते वर्तमान में लोहर्सि(सोन) थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर में रह रहा था। अपने जमीन का सीमांकन कराने दिनाँक 02 फरवरी 23 को ग्राम तनोद आया हुआ था। वह धनेश महिपाल के घर संचालित पटवारी कार्यालय गया…
Read More