बजट पर छत्तीसगढ़ की उपेक्षा के कांग्रेस के आरोपों पर बोले भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी : मोदी जी पैसा जनता के लिए भेजते हैं, निकलता कांग्रेस के खास अधिकारियों के घर से है.

छत्तीसगढ़ हमेशा से प्राथमिकता में रहा है, आगे भी रहेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : केंद्र की मोदी सरकार ने 9 हजार करोड़ रूपया रेलवे के लिए अलग से दिया, 8 हजार करोड़ रूपया पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त दिया, 10 हजार करोड़ रूपया सड़कों के लिए अतिरिक्त दिया, अभी-अभी चुनिंदा राज्यों में कैंसर की मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ को चुना गया है, 464 किलोमीटर का रायपुर से विशाखापट्टनम तक का एक्सप्रेस वे केंद्र सरकार ही बना रही है, मोदी जी ने तो…

Read More

नक्सलियों के द्वारा आम जनता और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया आई.ई.डी नष्ट किया गया बीडीएस टीम के द्वारा, धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध.

बरामद आई.ई.डी.पाईप बम की लम्बाई लगभग 4 फीट एवं अनुमानित वजन लगभग 10 किलोग्राम बताया गया आई.ई.डी.पाईप बम नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की रही महत्वपूर्ण भूमिका समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना/कैम्प धनोरा से रवाना हुई थी। दौरान अभियान के ग्राम…

Read More

विगत सवा 4 साल में राजस्व विभाग में कोई काम नहीं हुआ, यह कांग्रेस ने खुद स्वीकार कर लिया है – देवलाल ठाकुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें, कलेक्टरों से जनता के राजस्व प्रकरण का निपटारा करने की बात कर रहे हैं या अपने राजस्व प्रकरण के निपटारे की बात कर रहे हैं. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने यह मान लिया है कि सवा चार वर्षों में कांग्रेस ने ग्रामीण जनता एवं राजस्व प्रकरण निपटाने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। जिसके कारण से आज कांग्रेस के मुख्यमंत्री को यह कहना पड़ रहा है कि राजस्व प्रकरण में तेजी…

Read More

भाजयुमो का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग : प्रशिक्षण में अपनी कमियों को सुधारने और कुछ नया सीखने का मौका मिलता है – शिवप्रकाश

वर्ग में दिया वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन, युवा मोर्चा लड़ेगा जनता की लड़ाई राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यभारत अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, पवन साय भी हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को राजनांदगांव में किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भाजयुमो की आगामी रणनीति व कार्यकर्ताओं के विकास के लिए संगठन के विचार कार्य आदि के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेतागणों से मार्गदर्शन प्राप्त…

Read More

भगवान राम और शंकराचार्य से फिरोज के वंशज की बराबरी सनातन संस्कृति का घोर अपमान, देश जोड़ने वालों से देश तोड़ने वाले की तुलना कर रही कांग्रेस – सांसद संतोष पांडेय

रविन्द्र चौबे सनातन संस्कृति का अनादर करने पर तत्काल जनता से क्षमा याचना करें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : सांसद संतोष पांडेय ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्रीराम और आद्य शंकराचार्य जी से करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि यह भारतीय सनातन संस्कृति का घोर अपमान है। रविन्द्र चौबे को यह सोचना चाहिए कि वे एक मंत्री हैं। वे फिरोज गांधी के नाती और जवाहरलाल नेहरू के परपोते की तुलना इक्ष्वाकु वंश के…

Read More

अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, ‘क्रीं-कुण्ड’ पहुंचकर गदगद हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव !

पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी महाराज से राष्ट्र तथा राज्य के लिए मंगलकामना की प्रार्थना की समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : अघोर परंपरा का विश्वविख्यात तीर्थ स्थान  वाराणसी स्थित अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’  हमेशा से ही लोगों एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। आमजन के साथ गणमान्य वर्ग के लोग भी वाराणसी प्रवास के दौरान इस चरम अध्यात्मिक स्थान पर आना नहीं भूलते। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव  श्री दुर्गा शंकर मिश्रा  सोमवार को  रविन्द्रपुरी स्थित  बाबा कीनाराम जी के दरबार…

Read More

समारोह आयोजित कर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को दी गई विदाई, नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी का किया गया स्वागत !

जांजगीर-चांपा : दिनांक 30 जनवरी 2023 को जिला पुलिस कार्यालय के सभा-कक्ष में पूर्व कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा का विदाई समारोह एवं नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें नयी पदस्थापना पर बधाई दी गई, साथ ही नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनुविभागीय अधिकारी…

Read More

छेड़खानी करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया न्यायालय में !

आरोपी कृष्ण कुमार मिरी के विरूध्द धारा 354 भादवि के अंतर्गत थाना बलौदा में अपराध पंजीबध्द समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 29 जनवरी 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कृष्ण कुमार मिरी पीड़िता की बहन को गाली-गलौज कर रहा था। पीड़िता द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी द्वारा पीडिता के हाथ बांह को पकड़कर बुरी नियत से  छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध…

Read More

बेल जंप कर फरार चल रहे तीन आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बेल जंप कर फरार चल रहे 3 आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी बेल जम्प के गिरफ्तारी वारंटों को तामील करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी…

Read More

हत्या के प्रयास के दो प्रकरण में 4 आरोपियों को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 20 जनवरी 2023 को ग्राम जगरनाथपुर निवासी प्रार्थी इत्रीलाल रात्रि में घरेलू बात को लेकर अपने लड़के को डांट रहा था, उसी दौरान पड़ोसी सुरेश कुजूर वहां पहुंचा और झगड़ा विवाद क्यों कर रहे हो बोलते हुए डांटने लगा। तब प्रार्थी के द्वारा घर की बात पर बीच में न आने की बात कहने पर सुरेश आवेश में आकर ईंट के टुकड़े को उठाकर इत्रीलाल के सिर में मारकर चोट पहुंचाया। रिपोर्ट पर चौकी खड़गवा में धारा 294, 506, 323 भादवि के अंतर्गत…

Read More