रावणभाठा विद्युत उपकेन्द्र दुर्घटना के लिए जेई निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के रावणभाठा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में मेन्टेनेंस (रखरखाव) कार्य के दौरान एक दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में लाइन परिचारक श्रीराम पटेल की मृत्यु हो गई। इस हादसे के दौरान उपस्थित जूनियर इंजीनियर अभिषेक चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें बांगो वितरण केंद्र कोरबा में अटैच कर दिया गया है। पॉवर कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 25 सितम्बर को सुबह 11.45 बजे रावणभाठा विद्युत उपकेन्द्र में दुर्घटना घटित हुई। इसकी जानकारी पाकर…

Read More

कलेक्टर श्री बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए। नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा कलेक्टर श्री बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास…

Read More

प्रगतिशील किसान उत्तम ठाकुर ने फलों की कृषि से समृद्धि की दिशा में बढ़ाए कदम

बाग में लगाएं हैं केले की जी-9 वेरायटी और थाई पिंक अमरूद, शासन की ओर से मिली 1 लाख रूपए की अनुदान राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलदाह में प्रगतिशील किसान श्री उत्तम ठाकुर के बाग केला और थाई पिंक अमरूद से लदे हुए हैं। उन्होंने फलों की कृषि से समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। फलों की खेती के लिए उनका रूझान अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है। किसान श्री उत्तम ठाकुर ने 2 हेक्टेयर में मल्चिंग विधि से केला जी-9 वेरायटी लगाई है।…

Read More

कुम्भकारों के लिए उनकी आबादी वाले स्थानों में आरक्षित की जाएगी जमीन: भूपेश बघेल

कुम्भकार समाज के युवाओं के लिए जगदलपुर में खोला जाएगा प्रशिक्षण केन्द्र अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए जिला और विकासखंड मुख्यालय में छात्रावास प्रारंभ करने का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा अगले बजट में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को नियमानुसार वनभूमि अधिकार मान्यता पत्र दिए जाएंगे मुख्यमंत्री ने जिलेवार आवेदन और पात्र लोगों की सूची मांगी बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल प्रांरभ हुए हैं, वहां विद्यार्थियों के लिए खोल जाएंगे हॉस्टल मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग से आए अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधिमंडल को…

Read More

कोदो-कुटकी और रागी की खेती को लेकर वनांचल के किसानों ने उत्साह

अब तक हो चुकी 87 हजार 780 हेक्टेयर में बोनी, इस वर्ष एक लाख एक हजार 840 हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन की शुरूआत किए जाने के साथ ही कोदो-कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा के चलते वनांचल के किसानों ने इसकी खेती को लेकर उत्साह है। किसान तेजी से कोदो-कुटकी और रागी बुआई में लगे हैं। चालू खरीफ सीजन में अब तक 87 हजार 780 हेक्टेयर में कोदो-कुटकी और रागी की बुआई पूरी कर ली…

Read More

कुनकुरी भाजपा मण्डल द्वारा अंत्योदय के चिंतक पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर किया पूण्य स्मरण, टीएसएस परिसर में किया पौधारोपण

दिवंगत युद्धवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी, भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनªकुरी के तत्वावधान में नगर के सनातन धर्मशाला में पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंण्डित दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती गोमती साय ने राष्ट्रवादी नेता पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन परिचय से अवगत कराते हुए…

Read More

स्कोडा फबिया कार में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध

तपकरा थाना द्वारा विगत 3 वर्षों में गांजा तस्करों के विरूद्ध कुल 7 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये आरोपियों से कुल 587.545 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई है पुलिस अधीक्षक जशपुर तपकरा पुलिस टीम को देंगें पुरस्कार सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, लम्बे समय से इस सीमांचल में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी रोकने में जशपुर पुलिस की सक्रियता निरंतर जारी है इसी कड़ी में शुक्रवार को वाहन द्वारा तस्कारी की जा रही गांजा की बड़ी खेप तपकरा पुलिस द्वारा पकड़ी गई और आरोपियों पर…

Read More

फर्जी दुकान और स्टॉक दिखाकर श्रीराम फायनेंस कंपनी से धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..जाने पूरा मामला

थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 420, 34 के अन्तर्गत 20 मार्च 2021 को अपराध हुआ था पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप सिन्हा, लीगल मैनेजर श्रीराम फायनेंस कंपनी ने विगत दिनांक 20 मार्च 2021 को पत्थलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी की पत्थलगांव स्थित शाखा के तत्कालीन मैनेजर तथा अन्य कर्मचारी ने ऋणी शिवाजी सरकार, के. आनंदस्वरूप कुर्रे एवं एक अन्य ऋणी के साथ मिलकर फर्जी दुकान तथा…

Read More

मनरेगा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण का कार्यालय अब नवा रायपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत गठित त्रि-सदस्यीय लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण का कार्यालय नवा रायपुर, अटल नगर स्थानांतरित हो गया है। नवा रायपुर के सेक्टर-24 में ग्राम झांझ में बने आर.सी.टी.आर.सी. एवं आर.आर.एन.एम.यू. भवन के तृतीय तल में कक्ष क्रमांक 315, 316 एवं 317 में यह कार्यालय संचालित होगा। पहले प्राधिकरण का कार्यालय सिविल लाइंस, रायपुर स्थित विकास भवन में संचालित था। प्राधिकरण में विभाग द्वारा नियुक्त सदस्यद्वय दयाराम राठौर (मोबाइल नम्बर 6266097797)…

Read More

बंद पड़ी नगर की जल आपूर्ति को पुनः चालू करने नगरपालिका उपाध्यक्ष ने की पहल

40 एचपी के दो नये मोटर पंप खरीदने के दिए निर्देश सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर, इंटकवेल के पंपहाउस में आई तकनीकि खराबी की वजह से बंद पड़ी हुई जल आपूर्ति को बहाल करने के लिए नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पालिका के सीएमओ बसंत बुनकर और विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने पार्षद फैज़ान सरवर खान के साथ डूमरटोली स्थित एनीकट और इंटकवेल की स्थिति का अवलोकन करने के बाद,जल आपूर्ति सामान्य करने के लिए दो नए मोटर पंप…

Read More