पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है – छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा

दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटों के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह भी चुनाव हार रहे है। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटों…

Read More

कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के समीप जब्त की लावारिश मिली 1 पेटी अवैध देशी शराब के साथ बीयर और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें….!

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब और चुनाव प्रलोभन सामग्रियों पर पुलिस की निगाह. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनाव प्रलोभन सामग्रियों की आवाजाही पर पुलिस विशेष निगाह रख रही है। शहर में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा ऐसी किसी भी वस्तुओं पर निगाह रखने अपने स्टाफ और मुखबिर लगा रखे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 13 नवंबर 2023 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि केवड़ाबाड़ी…

Read More

मतदान का काउंटडाउन शुरू : रायगढ़ में चुनाव प्रभावित वस्तुओं की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान किए गए हैं तैनात…..!

अंतर जिला और अंतर्राज्यीय चेक-पोस्ट पर भी पुलिस ने जांच की सख्त, सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन. जिले में प्रवेश के अंदरुनी रास्तों पर भी पुलिस की नजर, शांति और शुचिता के साथ चुनाव निपटाने प्रशासन व पुलिस तैयार. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान को 3 दिन शेष रह गये हैं। जिसे लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरा जोर-शोर लगा रहे हैं। प्रत्याशी व…

Read More

शहर के आसपास लुक छिप कर शराब बेचने वाले को कोतवाली पुलिस ने पकड़ ….. आरोपी से 96 पाव अंग्रेजी शराब बरामद कर कोतवाली पुलिस ने की आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब विक्रय करने वालों पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा मुखबिर लगाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12 नवंबर 2023 को दोपहर मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर उदय ट्रेलर्स तिराह के पास थैले में अंग्रेजी शराब लेकर आते हुए आरोपी नरसिंग महंत पकड़ा गया है। कोतवाली टीआई शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंह महंत निवासी कलगामुड़ा…

Read More

थाना प्रभारी ने बाल आश्रम के बच्चों के संग मनाई दीवाली, बांटी मिठाई और पटाखे….!

उन्हें शिक्षा के महत्व से कराया गया अवगत. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दीपावली के दिन विशेष बच्चों के लिए कार्यरत रायगढ़ की नई उम्मीद संस्थान के बच्चों के साथ खुशियां बटोरने के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर अपने स्टाफ के साथ नई उम्मीद बाल आश्रम पहुंचे। जहां उनके द्वारा बच्चों में मिष्ठान्न और पटाखे उपहार के रूप में वितरित कर दीपावली की बधाइयां दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों की मंशा के अनुरूप ऐसे बच्चे अकेलेपन का एहसास ना करें, इसे ध्यान में रखते हुए टीआई…

Read More

महासमुंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग ‘विजय संकल्प महारैली’ में सम्मिलित हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह.

भिलाई में भी आमसभा को किया संबोधित भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को भारी मतों से जीताने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महासमुंद/भिलाई : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेमचा पहुंचे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ विजय संकल्प महारैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और केंद्र सरकार की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में जनता तक…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा की गई आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही : 155 लीटर कच्ची महुआ शराब व पिक-अप को किया गया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार !

“आपरेशन निजात” व आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना हिर्री जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही. गिरफ्तार आरोपी – भगवान सिंह पिता स्वर्गीय जनकु राम सिदार उम्र 43 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री, भुवन राम छेदाम पिता स्वर्गीय दुजराम छेदाम उम्र 50 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर. जप्ती – पिक-अप क्रमांक CG10AB 0476 एवं 35 लीटर वाली प्लास्टिक वाला 04 डिब्बा में जुमला 140 लीटर 05 लीटर वाला प्लास्टिक 03 डिब्बा में 15 लीटर कुल 155 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त.…

Read More

निजात अभियान : भारी मात्रा में नदी के किनारे कुल 1560 लीटर अवैध महुआ शराब तथा शराब निर्माण करने वाले यंत्र एवं बर्तन किए गए जप्त.

जंगल का फायदा उठाकर आरोपीगण मौके से फरार, पता तलाश जारी. थाना कोटा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक -1016/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के अंतर्गत कोटा पुलिस की कार्यवाही जारी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर. बिलासपुर/कोटा : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब…

Read More

जिले के कई मतदान केंद्रों में ‘जश-प्रण दीप’ जलाकर मनाया गया दीपोत्सव : जश-प्रण दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

जागरूक मतदाता होने का परिचय देते हुए आम मतदाताओं ने भी की सहभागिता. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने दीयों, फूलों तथा रंगोली के माध्यम से आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 से संबंधित विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता के नारे लिख कर मतदाताओं को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। सभी लोगों ने अपने परिवार के लोगों को तथा अपने पड़ोसियों को मतदान करने संबंधित संदेश देने के लिए जो संदेश…

Read More

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों की विभिन्न कम्पनियों द्वारा जिले के मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण.

गत दिवस पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ साझा बैठक कर मतदान केन्द्रों की वर्तमान स्थिति का सुरक्षात्मक जायजा लेने दिए गए थे दिशा निर्देश. आम नागरिकों का विश्वास अर्जित करने हेतु जिला बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने प्रत्येक थाना स्तर पर फ्लैग मार्च कर मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले को सुरक्षा व्यवस्था हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों की 14 कम्पनियां प्राप्त हुई हैं, जिले में मतदान प्रक्रिया से पूर्व…

Read More