आबकारी एक्ट के आरोपी की गलत तरीके से जमानत ले रहे जमानतदार पर चक्रधरनगर थाने में धोखाधड़ी का अपराध हुआ दर्ज….. गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर !

ऋण पुस्तिका में छेड़छाड़ कर जमानत लेने शपथ-पत्र पेश किया था जमानतदार,  धोखाधड़ी के अपराध में हुआ गिरफ्तार… न्यायालयीन स्टाफ से पट्टाधारी मोहन अजगल्ले के विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्राप्त आवेदन पर दर्ज किया गया मामला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोपी की जमानत लेने ऋण पुस्तिका के पन्ने फाड़ कर माननीय न्यायालय को गुमराह करने की नियत से शपथ-पत्र प्रस्तुत करने वाले जमानतदार मोहनलाल अजगल्ले को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय…

Read More

डंडे की चोट से हुई थी वृद्ध की मौत, आरोपित पुत्र हत्या के अपराध में हुआ गिरफ्तार, चक्रधरनगर के ग्राम जुनवानी की है घटना…. पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा.

घटना दिनांक को पुत्र सुशील धनुहार ने अपने पिता शिवनंदन धनुहार के साथ डंडे से की थी मारपीट, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : बीते माह 27 मई को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में ग्राम जुनवानी के शिवनंदन धनुहार (60 साल) को ईलाज के लिए भर्ती कराने उसके परिजनों के द्वारा लाया गया था। डॉक्टर द्वारा शिवनंदन धनुहार को चेक कर मृत बताया गया तथा आकस्मिक मौत की सूचना थाना चक्रधरनगर को दी गई। घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच…

Read More

ढाबा,सार्वजनिक/आम स्थानों में शराब पीने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही : विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में कुल तीन प्रकरण में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही

कटरा ढाबा बलौदा,  मोंटू ढाबा नरियरा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : ढाबा,  सार्वजनिक/आम स्थानों में शराब पीने और पिलाने वालों पर दिनांक 25 जून 23 को रात्रि में पुलिस द्वारा अभियान चला कर कार्यवाही की गई। इस अभियान में  आरोपी शत्रुहन उम्र 50 वर्ष ग्राम नरियरा,  नारायण उम्र 55 साल निवासी कटरा बलौदा अपने ढाबा में तथा सुरेंद्र उम्र 23 साल निवासी ठड़गा बहरा बलौदा द्वारा जी.आर. इंफ्रा. लिमिटेड के पास मेन रोड में लोगों को बैठा कर शराब पीने का…

Read More

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान (cultural Exchange Between state police Force) के अंतर्गत आठवें चरण के कार्यक्रम में गुजरात से आये पुलिस बल का चांपा रेलवे स्टेशन में आत्मीय स्वागत छ.ग.पुलिस जांजगीर द्वारा किया गया, गुजरात पुलिस कर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में परिचय के दौरान दी गई जानकारी.

गुजरात राज्य से 15 पुलिस कर्मियों का दल 20 दिवस तक भ्रमण के लिए जांजगीर-चाम्पा आया है गुजरात पुलिस बल की पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में ली गई बैठक, संबोधित करते हुए परिचय लिया गया एवं छत्तीसगढ़ पुलिसिंग के कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत कराया गया. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : गुजरात पुलिस कर्मियों को जिले का महत्वपूर्ण स्थल, क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार,  राष्ट्रीय किसान स्कूल बेहराडीह, प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा, एवं प्राचीन मंदिर शिवरीनारायण खरौद तथा परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर का भ्रमण कराया जाएगा।        एक भारत…

Read More

लूट के आरोपी चंद घंटे में आए पुलिस की गिरफ्त में, मोबाईल एवं पैसे लूट कर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 13 नग मोबाईल,  नगदी 6000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को किया गया जप्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 394, 34 भादवि एवं 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रकाश  निवासी स्टेशन रोड चाम्पा एवं प्रार्थी मनोज साकिन उच्चभिटठी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 जून 2023 को ये लोग अपने मोटर…

Read More

अवैध शराब पर पुलिस की दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी….. मोटर साइकिल पर अवैध शराब परिवहन कर रहा आरोपी आया तमनार पुलिस के हाथ, 11 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल की गई जब्त…… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी पर थाना तमनार पुलिस द्वारा धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/तमनार : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 27 जून 2023 की प्रातः थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में पेट्रोलिंग के दौरान तमनार पुलिस द्वारा ग्राम बुड़िया के आगे बागबाड़ी जाने वाले रास्ते पर मोटर साइकिल पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी चमार सिंह यादव पिता पंकु यादव निवासी कुदरीपारा बाजारपारा थाना तमनार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। आरोपी के पास से…

Read More

रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही : ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़े गये पाँच आरोपियों से छः मोबाइल सहित नकदी रकम जप्त, साइबर सेल, चक्रधरनगर पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही….!

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के बाद एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन सट्टा पर कल अभियान चलाते हुये कोतवाली पुलिस, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर शहर के कई स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही की गई। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंण्ड पर मनोज अग्रवाल तथा थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के मरीन ड्राईव बेलादुला पर आरोपी – मोहम्मद मजहर, प्रदीप पटेल, पिन्टू हलवाई, अजहर मोहम्मद को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मोबाइल…

Read More

हृदयाघात से आयुर्वेद चिकित्सक का हुआ था निधन : शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिले विधायक, बंधाया ढांढस !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विगत दिनों कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत – भेलवां में पदस्थ आयुर्वेद डॉक्टर मदन नायक की हार्ट अटैक आने से कोतबा के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जिनके ब्राम्हणभोज में सम्मिलित होकर परिवार से मिलने क्षेत्रीय विधायक युडी मिंज उनके निवास कोतबा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में समाज सहित सभी लोग उनके साथ है। पीड़ित परिवार को विधायक यूडी मिंज ने हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। विगत दिनों आयुर्वेद चिकित्सक…

Read More

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता :  हत्या का आरोपी पूर्व प्रेमी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

मृतिका द्वारा अन्य युवकों से बात करने पर प्रेमी द्वारा नाराज होकर हत्या की घटना कारित करना किया गया स्वीकार. थाना सीतापुर एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मामले में प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन एवं मृतिका का मोबाइल किया गया बरामद पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिए गए थे दिशा निर्देश. आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/23 धारा 302 भा.द.वि. किया गया पंजीबद्ध…

Read More

विजुअल पुलिसिंग : चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी, यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से कर रही वाहन चालकों की जांच…..

ऐसे क्षेत्र जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है, ऐसे स्थानों पर वाहन पेट्रोलिंग के जरिये पेट्रोलिंग कर कार्यवाही का दिया गया है निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : बेसिक पुलिसिंग में कसावट लाने एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं जिले के थाना, चौकी प्रभारियों को स्वयं क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर विजुअल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव हो, वहीं पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर भय व्याप्त हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को…

Read More