पत्थलगांव विधायक ने टांगरगांव में मधुवन औषधि वाटिका किया शुभांरभ, मधुवन औषधि वाटिका को निर्मित करने का उद्देश्य आम जनता और बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता लाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और कलेक्टर रितेशकुमार अग्रवाल ने आज कांसाबेल के वन परिक्षेत्र जशपुर वनमण्डल अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव में मधुवन औषधिवाटिका का शुभांरभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनप्रतिनिधि सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। विधायक रामपुकार सिंह ने सभी अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मधुवन औषधि वाटिका का लाभ क्षेत्रवासियों को प्रत्येक्ष रूप से मिलेगा। सुबह शाम शैर करने के लिए भी लोग अब इसका उपयोग कर…

Read More

जशपुर जिले में अब तक कुल 09.43 क्विंटल कुटकी का किया गया संग्रहण, 5 प्राथमिक वनोपज समितियों के हाट बाजार एवं ग्राम स्तर के स्व सहायता समूह के माध्यम से 3400 क्विंटल संग्रहण लक्ष्य निर्धारित

कोदो 30 रुपए किलोग्राम, कुटकी 30 रुपए किलोग्राम तथा रागी का 33.77 रूपए प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य लघु वनोपज, सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में कोदो, कुटकी एवं रागी के संग्रहण हेतु वनोपज संघ द्वारा निर्धारित दर पर कोदो 30 रुपए किलोग्राम, कुटकी 30 रुपए किलोग्राम तथा रागी का 33.77 रूपए प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। 01 दिसम्बर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक की अवधि निर्धारित किया गया है। जिसमें संग्राहकों से अच्छी तरह से…

Read More

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर जिले के नागरिकों को मिल रहा लाभ, 5 लाख 3 हजार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया

जनवरी 2021 से अब तक 16143 हितग्राहियों को स्वास्थ्य लाभ के अन्तर्गत लगभग 8 करोड़ 55 लाख राशि का दिया जा चुका है इलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों के ग्रामीणजनों को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजना डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभंावित किया जा रहा है। जिले में जनवरी 2021 से अब तक 16143 हितग्राही को स्वास्थ्य लाभ के तहत् लगभग 08 करोड़ 55 लाख राशि का ईलाज दिया जा चुका है और 5 लाख 3 हजार से अधिक  हितग्राहियों को…

Read More

जशपुर जिले के धान खरीदी केन्द्रों में धान को बारिश से सुरक्षित बचाने ढका जा रहा त्रिपाल और कैप कवर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में रखे गए धान को बारिश से सुरक्षित बचाने के लिए त्रिपाल कैप कवर ढकने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दुलदुला, करडेगा, तपकरा, फरसाबहार, उप केन्द्र जामझोर, गम्हरिया, साहीड़ांड, पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार, गोरिया, मनोरा विकासखंड के आस्ता, धान खरीदी केन्द्र मनोरा,  बगीचा विकासखंड के पण्डरापाठ, गंजियाडीह, उपार्जन केन्द्र नारायणपुर आदि केन्द्रों  में धान को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर दी गई। ताकि धान को सुरक्षित रखा जा…

Read More

कांसाबेल से पत्थलगांव तक सड़क निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह भेजने के जशपुर कलेक्टर¬ ने दिये निर्देश, निर्माण कार्य में प्रगति नहीं दिखी तो ठेकेदार बदलने की कार्यवाही की जाएगी

लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करना है जरूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर सड़क निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए है। अन्यथा निर्माण एजेंसी बदलने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की आवागमन की सुविधा को देखते हुए कांसाबेल से पत्थलगांव तक के सड़क निर्माण के…

Read More

शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम आज आयोजन किया गया। मार्गदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पी.सी बाँचे, विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ (श्रीमती) शशीकला अतुलवार, पी.एस.सी से चयनित नयनियुक्त श्री आशुतोष देवांगन (डिप्टी कलेक्टर), श्री सलिल साहू नवनियुक्त (लेखा अधिकारी) सुश्री मेघा मिश्रा नवनियुक्त (आबकारी उप निरीक्षक वाणिज्य कर (आबकारी) उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. बी.पी. तिवारी ने बताया कि उनके…

Read More

उद्यानिकी विभाग की पोषण बाड़ी योजना से आयी खुशहाली, कई परिवारों की बाड़ी लहलहा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के उद्यानिकी विभाग की पोषण बाड़ी योजना से कई परिवारों की बाड़ी लहलहा रही है। इससे उनके दैनिक जरूरत के लिए सब्जी आसानी से मिल जाती है। सब्जी बेचकर घर की कुछ जरूरते भी पूरी हो जा रही है। विलासपुर जिले के  तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलपान के श्री संतोष मरावी और श्री सुहागदास मानिकपुरी अपनी बाड़ी में उद्यानिकी विभाग की मदद से सब्जी लगा रहे हैं।श्री संतोष मरावी ने बताया कि अपनी बाड़ी में उन्होंने भुटटा, सेमी, भिन्डी औैर लौकी लगाई है।…

Read More

रोजगार एवं लोन मेला का आयोजन, कलेक्टर श्री कटारा ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदाय किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बीजापुर, जिला प्रशासन बीजापुर के द्वारा एक दिवसीय लोन एवं रोजगार मेला का आयोजन बीजापुर के सांस्कृतिक भवन में किया गया जिसमें स्थानीय बेरोजगार युवा, स्वरोजगार के लिए इच्छुक युवक-युवती एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया स्टेट बैंक बीजापुर से एक करोड़ सात लाख रूपए, यूनियन बैंक आफ इंडिया से दस लाख बीस हजार रूपए एवं पंजाब नेशनल बैंक बीजापुर से पंद्रह लाख  साठ हजार रूपए स्वीकृत हुआ। कलेक्टर श्री कटारा ने लोन…

Read More

भारत माला परियोजना में घोटाला की बात भाजपा का दिमागी फितुर – कांग्रेस

दोनों सड़क परियोजनाओं के लिये भूअर्जन का सार्वजनिक प्रकाशन रमन सरकार के समय हुआ था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा भारत माला परियोजना के तहत दुर्ग, रायपुर बाईपास और रायपुर विशाखापट्नम नेशनल हाईवे के भूअर्जन के मामले में घोटाले के आरोंपो को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मनगढ़ंत और झूठा बताते हुये कहा कि इन दोंनो सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। इसका प्रारंभिक प्रकाशन भी 2018 में हुआ था। उस…

Read More

किसानों को कंगाल करना चाहती है भूपेश सरकार : भाजपा, मंडी शुल्क 150 प्रतिशत बढ़ाकर कांग्रेस सरकार ने बता दिया वो किसानों की दुश्मन है : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी के नाम पर प्रदेश के अन्नदाताओं को प्रताड़ित करने वाली प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क में सीधे 150 प्रतिशत का इजाफा करके कृषि और कृषक विरोधी चरित्र का शर्मनाक परिचय दिया है। श्री साय ने कहा कि धान के अलावा अन्य फसलों पर मंडी शुल्क में 50 फीसदी की बढ़ोतरी  भी प्रदेश के कृषकों के साथ अन्याय की पराकाष्ठा है। भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसान विरोधी…

Read More