5350 मीटर की ऊंचाई पर ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव जिले के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का दिया संदेश जशपुर : जशपुर जिले के युवाओं ने अपने साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर हिमालय की ऊंचाइयों को छू लिया। हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर जिले के पर्वतारोहियों ने दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई कर न केवल जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया। अभियान के दौरान दल के…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी तालाब पर औचक निरीक्षण — श्रद्धालुओं की सुविधा का लिया जायजा, सौंदर्यीकरण को दी नई दिशा
व्यवस्थित और सुविधापूर्ण रूप से विकसित करने के दिए निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी स्थित विसर्जन तालाब का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर तालाब में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तालाब क्षेत्र का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब को सुसज्जित, व्यवस्थित, आकर्षक और सुविधापूर्ण रूप से विकसित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व जन आस्था…
Read Moreनाले में डूबकर खत्म हुई एक बेटी की ज़िंदगी — जशपुर में दर्दनाक हादसे के बाद कलेक्टर ने दिखाया मानवीय चेहरा, 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम खुटापानी निवासी स्व. ड्रेमिला पैंकरा का नाला के पानी में डूबने से 22 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता लवप्रसाद हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…
Read Moreसूर्योपासना के पवित्र पर्व पर आस्था का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी घाट पर छठी मैया से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ — बोले, ‘यह पर्व लोक संस्कृति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक है’
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व त्यौहार के अवसर पर जशपुर के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि कुनकुरी छठ घाट के लिए लगभग 5 करोड़ 17…
Read Moreरात के अंधेरे में की थी लाखों की चोरी, ‘त्रिनयन एप्प’ ने दिखाया रास्ता — पुलिस ने 3 नाबालिग और 1 महिला को दबोचा, सोना-चांदी समेत पूरा माल बरामद!
50 ग्राम सोने का बिस्किट 1 पीतल का कोपर, 1 पीतल का कलश, 1 कांसे का कलश, एक पीतल की टंकी जुमला कीमती 6,58,800/- रू. बरामद। चोरी गये मशरूका को किया था एक महिला को बिक्री, एक महिला गिरफ्तार, आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीव्ही की रही महत्तवपूर्ण भूमिका। दुर्ग : दिनांक 22.10.2025 को प्रार्थी उमा शंकर पटैरिया पिता स्व. परमेश्वर दास पटैरिया उम्र 89 वर्ष निवासी मकान न. 385 गली न. 2 शिक्षक नगर दुर्ग थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन दिये कि प्रार्थी के सुने मकान में दिनांक 11.10.2025 से…
Read Moreऑपरेशन विश्वास में पुलिस की बड़ी सफलता — गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को रंगेहाथ पकड़ा
दुर्ग : थाना मोहन नगर पुलिस को दिनाँक 27.10.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका धमधा रोड पुराना सब्जी मण्डी शौचालय के पास पानी टंकी के बगल में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये ग्राहक तलास कर रहा है। की सूचना को गंभीरता से लेते हुये बरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना मोहन नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलासी लेने पर चाकू एंव मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य…
Read Moreचाकू लेकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की तेजी से खुला गिरोह का राज़
दुर्ग : थाना मोहन नगर पुलिस को दिनाँक 27.10.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग रेल्वे स्टेशन दुर्ग, धमधा रोड सब्जी मण्डी के पास चाकु लेकर लोगो को डरा रहे है। की सूचना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना मोहन नगर द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त जगहो पर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलासी लेने पर चाकू मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना मोहन नगर में आरोपी 01. रोमन…
Read Moreसार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी नहीं बख्शी जाएगी! पुलिस ने 07 लोगों को दबोचा, आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ केस
दुर्ग : मादक पदार्थों पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनांक 26.10.2025 को दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें नगपुरा से 02, भिलाई नगर से 03 एवं जामुल 02 इस प्रकार 07 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई है। उक्त अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
Read Moreसत्यनिष्ठा हमारी पहचान’ — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, प्रेरक प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सतर्कता विभाग द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में इस सप्ताह का शुभारंभ किया गया । इस अभियान का उद्देश्य संगठन एवं समाज में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति…
Read More