जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य रूप करावें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। उक्त के संबंध में किसी तरह के प्रमाण-पत्र अपलोड करने का विकल्प नहीं था। जिससे मेरिट सूची जारी किये जाने…

Read More

जशपुर जिले में 10 जून को 64 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजागर एवं स्व-रोजागर मार्ग दर्शन केन्द्र जशपुर में 10 जून 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेमेंट कैम्प में एसबीआई लाईफ ब्रांच पत्थलगांव से 3 पदों हेतु कुल 64 रिक्तियां प्राप्त हुई है।  जिसमें लाइ्रफ मित्र के 60 पद, सेल्स आफिसर के 2 एवं डेवलल्पमेंट मेनेजर के 2 पद हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे अपने समस्त मूल दस्तावेज के साथ प्लेसमेंट कैम्प में…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम खोखरो बेंजोरा निवासी स्व. सुखनाराम पिता कोटरा की मृत्यु 13 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र धुरजन राम  हेतु 4 लाख एवं जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी एडमोन  पिता हेलारियुस की मृत्यु 26 जून 2020 को जाने पर…

Read More

कला जत्था टीम ने पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिकनीपानी, सराईटोला और काडरो में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की दी जानकारी

जिले में कला जत्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिले के दूरस्थ अंचल के अंतिम छोर तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के चिनहांकित गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था, स्थानीय बोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ योजनाओं पर आधारित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला जशपुर पुस्तिका,…

Read More

जशपुर जिले के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोड़कर बनाया जा रहा स्वावलंबी

पत्थलगांव और बगीचा की स्व सहायता समूह की महिलाओं को 40-40 यूनिट कुक्कुट इकाई प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड पत्थलगांव के 8 गोठानों में 40 यूनिट कुक्कुट ईकाई, कांसाबेल के 5 गोठानों…

Read More

जिले में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी प्रतियोगिता 5 जून से हुआ प्रारंभ, पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा के साथ खेला गया, मनोरा विकासखण्ड विजयी रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत् जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 जून को प्रारंभ किया गया है। जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा विकासखण्ड के साथ खेला गया। जिसमें मनोरा विकासखण्ड 6-4 से विजयी रहा। इस दौरान आयोजन…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई

सुनवाई उपरांत 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई।   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 07.06.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 14 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 02 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य 07 प्रकरण में केवल 01 पक्ष…

Read More

शादी के बाद दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने वाले आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, 2 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की कर रहे थे मांग

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्यवाही, प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश जारी आरोपियों के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 177/22 धारा 498 ए, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी वर्ष 2020 में रमाकांत साहू निवासी ग्राम खोखरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से इसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 02 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की मांग करने पर…

Read More

संकल्प कुनकुरी क़े विद्यार्थी मेरिट में पहले स्थान पर अपना स्थान बनाएंगे तभी इसकी स्थापना सार्थक होगी : यू डी मिंज.

संसदीय सचिव यू डी मिंज ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में ली बैठक, शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन क़े लिए किया प्रेरित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज आज संकल्प कुनकुरी पहुंचे अधिकारीयों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर अच्छे प्रदर्शन क़े लिए शुभकामनायें दी और आने वाले वर्षो में बेहतर प्रदर्शन क़े लिए सभी को प्रेरित किया । उन्होंने संकल्प शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में मेरिट में स्थान बनाने और बेहतरीन प्रदर्शन करने पर  संकल्प के प्राचार्य और सभी शिक्षकों…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण किडनी की बीमारी से प्रभावितों की समस्याएं सुनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने सुपेबेड़ा में संचालित वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सक और स्टॉफ को लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा…

Read More