जिले में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी प्रतियोगिता 5 जून से हुआ प्रारंभ, पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा के साथ खेला गया, मनोरा विकासखण्ड विजयी रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत् जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 जून को प्रारंभ किया गया है। जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा विकासखण्ड के साथ खेला गया। जिसमें मनोरा विकासखण्ड 6-4 से विजयी रहा। इस दौरान आयोजन…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई

सुनवाई उपरांत 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई।   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 07.06.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 14 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 02 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य 07 प्रकरण में केवल 01 पक्ष…

Read More

शादी के बाद दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने वाले आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, 2 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की कर रहे थे मांग

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्यवाही, प्रकरण के फरार आरोपी की पता तलाश जारी आरोपियों के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 177/22 धारा 498 ए, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी वर्ष 2020 में रमाकांत साहू निवासी ग्राम खोखरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से इसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 02 लाख रूपये एवं मोटर सायकल की मांग करने पर…

Read More

संकल्प कुनकुरी क़े विद्यार्थी मेरिट में पहले स्थान पर अपना स्थान बनाएंगे तभी इसकी स्थापना सार्थक होगी : यू डी मिंज.

संसदीय सचिव यू डी मिंज ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में ली बैठक, शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन क़े लिए किया प्रेरित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज आज संकल्प कुनकुरी पहुंचे अधिकारीयों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर अच्छे प्रदर्शन क़े लिए शुभकामनायें दी और आने वाले वर्षो में बेहतर प्रदर्शन क़े लिए सभी को प्रेरित किया । उन्होंने संकल्प शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में मेरिट में स्थान बनाने और बेहतरीन प्रदर्शन करने पर  संकल्प के प्राचार्य और सभी शिक्षकों…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण किडनी की बीमारी से प्रभावितों की समस्याएं सुनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने सुपेबेड़ा में संचालित वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सक और स्टॉफ को लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा…

Read More

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ईपीजीपी बैच 1 और 2 का परिसर में सम्पन्न हुआ विदाई कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने ईपीजीपी बैच 1 के लिए 23-28 मई, 2022 तक और बैच 2 के लिए 30 मई से 3 जून, 2022 तक कैंपस इमर्शन आयोजित किया। यह कार्यक्रम उद्योग जगत की वास्तविक समस्याओं को सुलझाने सहित अकादमिक अनुशासन पर जोर देता है। छात्रों के पहले बैच में एमवे इंडिया लिमिटेड, एपीसी हेल्थ केयर, इंडियन एयर फोर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमेरिकन एक्सप्रेस, बीपीसीएल, टाटा स्टील, सैप लैब्स, बैंक ऑफ अमेरिका, नोकिया जैसे प्रतिष्ठित और विविध संगठनों के अधिकारी शामिल हैं। दूसरे बैच में…

Read More

हाथियों क़े हमले में कंडोरा निवासी त्रिलोचन यादव क़े निधन पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने संवेदना व्यक्त किया, लोगों से अपील हाथियों के पीछे न दौड़ें, उन्हें ना छेड़ें

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वर्गीय त्रिलोचन यादव क़े निधन को समाज और खुद क़े लिये अपूरणीय क्षति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कल रात कंडोरा में त्रिलोचन यादव की हाथियों क़े हमले में हुई मौत पर है.संसदीय सचिव यू डी मिंज ने अपनी संवेदना व्यक्त किया है. संसदीय सचिव यू डी मिंज ने कहा कि स्व त्रिलोचन यादव की मृत्यु समाज क़े लिए अपूरणीय क्षति है और मेरे लिये यह व्यक्तिगत नुकसान है. उन्होंने कहा कि स्व त्रिलोचन यादव जी से बहुत ही आत्मीय संबंध रहे है और वो…

Read More

हाथियों का कहर: कुनकुरी रेंज में दो जगह हुआ हाथियों का हमला, दो लोगो की मृत्यु, 5 दल में 40 से अधिक हाथी मचा रहे क्षेत्र में आतंक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी बीती रात कुनकुरी रेंज के अन्तर्गत दो ग्रामों में हाथियों द्वारा हमला करने की घटना का पता चला है दोनो ही घटनाओं में एक पुरूष व एक महिला की मृत्यु हो गई है। ग्राम कण्डोरा निवासी त्रिलोचन यादव भोर में लगभग 4 बजे घर की बाड़ी में बने शौचालय में हाथ धो रहे थे उसी समय दो नर दंतैल घुस आये और उनपर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुसरी घटना ग्राम जामचुवां के गिदाबहार की है जहां महिला रात में…

Read More

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भाषायी गरिमा खोते जा रहे हैं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांकेर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जम्मू कश्मीर की महिलाओं के लिए जिस तरह से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वह भाषायी गरिमा के खोते स्तर को बताता है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल किया है वह मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद पर सुशोभित किसी व्यक्ति को…

Read More

HEALTH NEWS : टेली-मेडिसीन सप्ताह के पहले दिन 13,278 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में 6 से 11 जून तक मनाया जा रहा है टेली-मेडिसीन सप्ताह

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून से 11 जून तक टेली-मेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र पामभोई ने बताया कि आज पहले दिन सामान्य रोगों एवं मानसिक व्याधियों से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श की गई जिसमें,13 हजार 278 लोगों की जांचकर उपचार प्रदान किया गया। प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में आज टेली-मेडिसीन सप्ताह की शुरुआत की गई।…

Read More