जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री आर. एस. लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्यालय भवन के  अधोसंरचना निर्माण,  विभिन्न कक्षाओं,  लैब, शिक्षक कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही क्लास रूम की दीवारों में ज्ञान-विज्ञान की कला कृतिया प्रदर्शित कराने के लिए कहा। जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर किलकिला का किया निरीक्षण, जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से जनसामान्य को सस्ते दर पर दवाईयां उपलब्ध कराने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं हेल्थएण्ड वेलनेस सेंटर किलकिला का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थिति पंजी, ओपीडी, एक्सरे कक्ष, महिला एवं पुरूष वार्ड, हमर लैब, भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष सहित पूरे केन्द्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव श्री आर एस लाल, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के एसडीएम, तहसील, जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

आमजनों की परेशानियों को गंभीरता से सुनें, राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के एसडीएम, तहसील, जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  श्री अग्रवाल ने एसडीएम तहसील के ऑफिस, कोर्ट, रिकार्ड रूम सहित पूरे परिसर का मुआयना करते हुए राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से बगीचा तहसील के ग्राम भितघरा निवासी स्व. श्रीमती तिलासो बाई की मृत्यु 25 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृितका के पुत्र जेठसाय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

स्वस्थ विभाग जशपुर में विभिन्न पदों हेतु रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई हैं। जिससे जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉजशपुरडॉटएनआईसीडॉटइन पर देख सकते हैं अथवा उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

जनमन पत्रिका का नव संकल्प जशपुर के छात्रों में किया गया वितरण

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगित है पत्रिका- छात्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं का नियमित रूप से प्रकाशित कराकर जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। इस कड़ी में आज  नव संकल्प संस्थान के छात्रों को जनमन सहित अन्य पत्रिकाओं का वितरण जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया। नव संकल्प संस्थान के प्राचार्य श्री विजय रक्षित ने छात्रों…

Read More

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों केा निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं घोषणाओं पर सजगता से त्वरित कार्यवाही करें। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराएं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, जन चौपाल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में…

Read More

सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम दीवानपुर निवासी संतोष सिदार की मृत्यु 12 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धनसिंह हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले मे भी अक्षय तृतीया अक्ति के दिन मनाया जाएगा ‘माटी पूजन दिवस‘

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य सरकार की पहल से 3 मई 2022  अक्षय तृतीया अक्ति के दिन माटी पूजन दिवस मनाया जाएगा। माटी पूजन दिवस का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है। 3 मई 2022 को सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर परम्परागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में…

Read More

श्रमदान के माध्यम से बाकी नदी उद्गम स्थल का किया साफ-सफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं जल संर्वधन को बनाए रखने विषेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर जनपद के ग्राम पंचायत सिटोंगा के शिव मंदिर बाकी नदी उद्गम स्थल का श्रम दान के माध्यम से साफ-सफाई किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बालेश्वर राम, सीईओ जनपद श्री प्रेम सिंह मरकाम जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों सहित अधिकारी कर्मचारी ने श्रम दान कर सफाई कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही आस…

Read More