समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एडवांस लीडरशिप कैंप के पंचम दिवस एनसीसी कैडेट्स को “डिसीजन मेकिंग” “प्रॉब्लम सॉल्विंग”,”पॉजिटिव थिंकिंग” सबजेक्टस पर व्याख्यान, परिचर्चा एवं प्रशिक्षण की कार्यशालाएं आयोजित हुई। एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित इस कैम्प में अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण देने आईं “एक्सपा” की वरिष्ठ सदस्य मुम्बई की सरोज मायादेव ने बताया कि “कैडेट्स उर्जा से भरे हैं और इनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना ही हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने कैम्प का निरीक्षण करने के पश्चात कैडेट्स को…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल ; स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास – भूपेश बघेल
साहू समाज संगठित, दानशील और अनुशासित समाज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित समाज के अनेक वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी भी रहे मौजूद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रगति के तीन प्रमुख आयामों स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ स्वावलंबन तथा समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। इन तीनों क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनके बेहतर क्रियान्वयन से राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में दी जाएगी मंजूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की घोषणा
मछुआ समाज के भवन के लिए 01 करोड़ रूपए की मंजूरी मछुआ समाज के लोग मछली पालन को कृषि का दर्जा देने की नीति का अधिक से अधिक लाभ उठाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश की मछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। मछुआ नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह…
Read Moreदक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के फलस्वरुप टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा प्रभावित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के सोनाखान स्टेशन में में तीसरीलाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री एनआई/एनआई का कार्य दिनांक 11 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 11 जुलाई 2022 से 19 जुलाई 2022 तक रद्द रहेगी | रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
Read Moreपत्थलगांव में 16 जुलाई को व 30 जुलाई को जशपुर में निःशुल्क मिलेगी सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ के विशेषज्ञों के द्वारा निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान की जा रही है। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 16 जुलाई 2022 को डॉ. एस.के.पाढी न्यूरो एण्ड स्पाईन, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी आर्थाेपेडिक, डॉ. मनीष जाजोडिया जनरल सर्जरी विशेषज्ञ अपनी सेवायें देंगे।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के डेली मार्केट के व्यवस्थापन हेतु किया जगह का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के डेली मार्केट के लिए भूमि का चिन्हांकन हेतु एनई.एस.कालेज रोड स्थित मवेशी बाजार स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ जशपुर को डेली मार्केट के विस्तार एवं व्यापारियों को दुकानो ंके आबंटन हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने दुलदुला के नर्सरी का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस दुलदुला विकासखंड के नर्सरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पौधों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने नर्सरी अधीक्षक को बड़े पैमान पर पौध रोपण के लिए फलदार एवं छायादार पौधे तैयार रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एस.तोमर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने मयाली डेम का निरीक्षण कर पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित करने के दिए निर्देश, जलाशय के किनारे किनारे बड़े स्तर पर फलदार व छायादार पौधे लगाने की कही बात
खटंगा में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में दी जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखंड कुनकुरी के मयाली जलाशय का निरीक्षण एवं खटंगा में धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय, जनपद सीईओ लोकहित भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मयाली डेम को पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सिटोंगा में बांकी नदी उद्गम स्थल का किया मुआयना, ग्रामीणों से श्रमदान कर समय-समय पर नदी की साफ-सफाई करने एवं आस पास गंदगी फैलने से रोकने का किया आग्रह
ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर ने आज जनपद जशपुर के सिटोंगा में स्थित बांकी नदी के उद्गम स्थल का मुआयना किया। उन्होनें ग्रामीणों को नदी के उद्गम स्थल का समय समय पर श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई करने एवं नदी के आस पास गंदगी फैलने से रोकने की समझाईश दी। साथ ही नदी किनारे के अतिक्रमण को भी हटाने की बात कही। जिससे नदी के पानी के बहाव में वृद्धि हो एवं नदी अपने…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बांकी नदी पुनरोद्धार कार्य का किया अवलोकन, जल सरंक्षण के सम्बंध में लोगों में जनजागरूकता लाने के दिए निर्देश
बांकी नदी सरंक्षण समिति की बैठक लेकर आगे की कार्ययोजना हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश गम्हरिया स्थित स्टॉप डेम का भी निरीक्षण कर जल भराव का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज बांकी नदी तट पहुँचकर जिला प्रशासन एवं जन सहयोग से हुए बांकी नदी पुनरोद्धार कार्य का अवलोकन करते हुए बांकी नदी सरंक्षण समिति की बैठक ली। इस अवसर पर जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम, समाजसेवी समर्थ जैन, आनंद गुप्ता, रामप्रकाश पाण्डेय सहित बांकी नदी संरक्षण समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।…
Read More