जिला विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताडना के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति अनिता डहरिया ने विधिक सेवा शिविर का आयोजन कर नागरिकों को घरेलू हिंसा, टोनही प्रताडना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अपराध के साथ सामाजिक बुराई है। घरेलू हिंसा में प्रत्यर्थी के कार्य से पीड़िता के स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन, अंग की या चाहे उसकी मानसिक या शारीरिक भलाई की अपहानि या उसे कोई क्षति या ऐसा संकट होता है। उसके साथ अपमान, उपहास, तिरस्कार गाली और विशेष रूप से संतान, बालक के न होने के संबंध में अपमान…

Read More

महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने रूकवाया बाल विवाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में महिला बाल विकास विभाग एवं  पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा बगीचा के ग्राम गांगझरिया, भट्ठीकोना पहुंचकर नाबालिक लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया है। इस दौरान परिवार के परिजनों उनके माता-पिता को समझाईश दी गई कि लड़की का विवाह 18 वर्ष होने पर ही करें। टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारी अनुसार बालिका की उम्र 15 वर्ष 8 माह बताया गया है। बाल विवाह…

Read More

जशपुर जिले में हाथियों के द्वारा मकान एवं फसल को पहूंचाएं जा रहे नुकसान पर विभाग के द्वारा क्षतिपूर्ति का किया जा रहा भुगतान

हाथी मित्रों द्वारा प्रतिदिन रात्रि कालीन समय में ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चिकनीपानी वनमण्डल परिक्षेत्र पत्थलगांव में हाथियों का विचरण वर्ष भर रहता है। क्षेत्र के अंतर्गत हाथियों के द्वारा मकान एवं फसल हानि किए जाने पर विभाग के द्वारा समय पर क्षतिपूर्ति भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि चिकनीपानी के आसपास वर्तमान में 5 हाथियों का दल विचरण कर रहे है। जो अक्सर रात में वनक्षेत्र के…

Read More

जिला कौशल विकास प्राधिकरण की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर की जिला स्तरीय समिति की बैठक विगत दिवस को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर समस्त शासकीय आई.टी.आई  के प्राचार्य प्रतिनिधि, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, प्रबंधक लीड बैंक ऑफिसर, रोजगार विभाग के द्वारा अपनी उपस्थित थे। बैठक में शासकीय आई.टी.आई संस्थान को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में पंजीकृत होने कहा गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिले के स्थानीय उद्योगों में आवश्यकता पड़ने वाले कुशल, अर्द्धकुशल श्रमिकों की जानकारी…

Read More

जय हो के जशपुर जिले की टीम ने जिला स्तरीय तारूण्य मड़ई का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्थिति में जय हो टीम के वॉलिंटियर्स के द्वारा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हेतु विगत दिवस जिला स्तरीय तारुण्य मड़ई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद, जशपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीएम जेडयू सिद्दीकी एवं जशपुर विकासखंड के जय हो वॉलिंटियर्स भी शामिल थे। तारुण्य मड़ई कार्यक्रम के तहत नगर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, नृत्य का भी आयोजन किया गया। विधायक श्री भगत ने जय हो वॉलिंटियर्स …

Read More

डुमरकोना के जोकारी नाला में नहर निर्माण हो जाने से किसानों को खेती के मिल रहा पर्याप्त पानी, सिंचाई की सुविधा मिलने से रकबा में लगभग 25 हेक्टर की हुई वृद्धि

200 हेक्टर भूमि पर किसानों को मिल रही सिंचाई की सुविधा खरीफ और रबी की फसल का उठा रहे किसान लाभ 50 एकड़ के भूमि पर किसानों ने किया है मिर्च की खेती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मनरेगा योजना अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरकोना में जल संरक्षण संवर्धन के तहत और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से जोकारी नाला मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण का कार्य वर्ष 2020-21 में कराया गया। ग्राम पंचायत डुमरकोना के आस-पास के ग्रामीणों…

Read More

शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी अक्षय तृतीया व ईदुल फितर : शांति-समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया व ईदुल फितर जिले में शांति व भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान कोविड नियमों व सभा जुलूस आदि के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गंगा-जमुना तहजीब को कायम रखते हुए तथा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। आज के दौर में अफवाह फैलाने…

Read More

सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, कार्यस्थलों-फैक्ट्रियों एवं बाजारों में मास्क पहनना अब अनिवार्य, कलेक्टर ने कोविड-19 से बचाव संबंधी जारी किए निर्देश

सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी करना होगा पालन, सार्वजनिक जगहों पर थूकना प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कोरबा जिले में भी निर्देश जारी कर दिए गए है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी निर्देश जारी किए है। जारी दिशा निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने -जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क या फेस कवर धारण करना अब अनिवार्य होगा। कार्यालय – कार्य स्थलों एवं…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईवे पेट्रोलिंग तथा मानव तस्करी की रोकथाम के लिए 61 वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना, राज्य में पुलिस प्रशासन को त्वरित एक्शन के लिए मिले 61 नए वाहन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में पुलिस प्रशासन को  त्वरित एक्शन के लिए 61 नए वाहनों की सौगात दी है। आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हाईवे पेट्रोलिंग व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग के 61 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इनमें हाईवे पेट्रोलिंग अंतर्गत 15 वाहन, मानव तस्करी विरोधी इकाई के अंतर्गत 24  वाहन तथा कानून व्यवस्था हेतु 22 वाहन शामिल हैं। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मनेंद्रगढ़…

Read More

कुनकुरी विधानसभा में भाजपा का शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों में जाकर कार्यकर्ताओ को संगठित व रिचार्ज करने का मिला निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/ कुनकुरी भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 से 29 अप्रैल 2022 तक विधानसभावार होना है। इसी तारतम्य में 27 अप्रैल को मंगल भवन कुनकुरी में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की उपस्थिति…

Read More