एक बार फिर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने जीता 2 स्वर्ण पदक!

एक पखवाड़े के अंदर पूजा ने हासिल किया तीन रंगों के चार अंतराष्ट्रीय मेडल बिलासपुर – 08 जून 2025/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उत्कृष्ट एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत महिला खिलाड़ी पूजा ने एक बार फिर भारतीय रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ देश का नाम रोशन करते हुए ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक  अपने नाम किया है। यह केवल एक…

Read More

अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 08 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का शुभारंभ हुआ। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस मंच का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को सशक्त करना और जनकल्याण के लिए परिवर्तनकारी दृष्टिकोण विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह…

Read More

मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में किया मौलश्री के पौधे का रोपण रायपुर 08 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री ओपी…

Read More

चिन्तन शिविर 2.0 : मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

रायपुर, 08 जून 2025/ आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने ‘सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम, रेवेन्यू कलेक्शन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी विकास दर हासिल करने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित सभी मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच, आईआईएम रायपुर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां

रायपुर, 8 जून 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ‘चिंतन शिविर 2.0’ जैसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से मंत्रीगणों को सुशासन और परिवर्तनकारी नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुर सीखने का अवसर मिलता है। आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के सभी मंत्रीगण शामिल हुए। इस सत्र में ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व’, ‘दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति’, ‘सुशासन’ और…

Read More

थाना परिसर में सम्मान समारोह : जूटमिल थाना में कोटवारों की भूमिका और मेधावी नागरिकों को मिली पहचान, एक साथ जुटे पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और छात्र, समाजसेवियों को मिला जूटमिल पुलिस से सम्मान.

थाना प्रभारी जूटमिल ने ली कोटवारों की बैठक और क्षेत्र में समाज के प्रेरणा-स्रोतों का किया सम्मान. रायगढ़. 08 जून 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन नागरिकों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत बनकर कार्य कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर की अगुवाई में आयोजित इस दो-चरणीय कार्यक्रम में जहां एक ओर ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर उनकी भूमिका की समीक्षा की गई, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों,…

Read More

श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक का राष्ट्रवादी मार्ग, भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जन-जागरण अभियान प्रारंभ, रामराज्य की पुनर्स्थापना का बिगुल, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बृजमोहन बोले – ‘मोदी हैं, तो मुमकिन है’.

‘संकल्प से सिद्धि तक’ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक, राष्ट्रवाद की चेतना और संकल्प का सफर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल. रायपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान. रायपुर. 8 जून 2025 : “संकल्प से सिद्धि” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में उठाया गया राष्ट्रवादी संकल्प है। रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 प्रारंभ.

आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर. 8 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त…

Read More

मद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट

रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। भेंट के दौरान श्री नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में…

Read More