बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन: संयुक्त बलों का बड़ा प्रहार, 12 माओवादी ढेर—CM साय ने कहा, ‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर…

Read More

अब आदेश और अधिसूचनाएँ एक क्लिक में: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया ई-गजट पोर्टल, पारदर्शिता और दक्षता में आएगी नई तेजी

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित  थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से NMIMS प्रतिनिधियों की मुलाकात, एडुसिटी में मल्टी-डिसिप्लीनरी यूनिवर्सिटी और रिसर्च हब की दिशा में बढ़ा कदम

एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दिलाने राज्य सरकार के प्रयासों को मिल रही है लगातार सफलता रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के प्रतिनिधि जगदीश वी पारिख ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों तथा नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री पारिख ने मुख्यमंत्री को संस्थान…

Read More

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मिशन 4.0 सफल: 8 अधिकृत बैंकों और विशेष कैंपों की मदद से नवंबर में रिकॉर्ड संख्या में पेंशनरों ने किया प्रमाणन

नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान, अस्सी प्रतिशत पेंशनरों ने जमा किए प्रमाण पत्र जमा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विशेष अभियान चलाया गया है। संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सभी बैंकों में पेंशनरों से जीवन प्रमाण पत्र जमा किए है । वृद्ध पेंशनरों को बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में होने वाली…

Read More

पारदर्शी परीक्षा, प्रतिभाशाली युवा: CM विष्णु देव साय ने पीएससी 2024 के टॉपर्स को दी शुभकामनाएं, कहा—‘प्रशासनिक जिम्मेदारियां हैं बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में कृषि क्रांति: बिलासपुर में तकनीकी खेती, फसल बीमा वृद्धि और सिंचाई विस्तार से किसानों की आय में अभूतपूर्व उछाल

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति रायपुर : बिलासपुर जिले में किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनमें एकीकृत खेती प्रणाली, मूल्य संवर्धन, संसाधन संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा और कृषि यांत्रिकीकरण जैसे कदम शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, फसल की पैदावार में सुधार करना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बिलासपुर जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बड़े निर्णय: बिजली बिल आधा, सोलर पर रिकॉर्ड सब्सिडी और उद्योग–रोज़गार सुधारों को मिली मंज़ूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में “मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA)” के तहत अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली खपत पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले…

Read More

साइबर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें ! पुलिस ने बैंक मैनेजरों को दिया सख्त अल्टीमेटम—सूचना में देरी अब नहीं चलेगी, म्यूल अकाउंट खोलने पर लगी सख्त रोक ! पुलिस ने चेताया—लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई.

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों की ली गई बैठक, विभिन्न अपराधों एवं साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर की गई चर्चा. आपसी समन्वय एवं बैंक से जानकारी प्राप्त करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने हेतु समस्त बैंक प्रबंधकों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश. बैंक द्वारा जानकारी मिलने में जितना होता है अधिक विलंब, उतनी ही अपराधी के फरार होने की होती है प्रबल संभावना. म्यूल अकाउंट की रोकथाम हेतु किसी व्यक्ति का बैंक अकाउंट खोलने से पहले समुचित…

Read More

8 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव, आईटी–एआई–ग्रीन टेक की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़—सीएम साय ने कॉनक्लेव में बताया टेक-ड्रिवन विकास का ब्लूप्रिंट

‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव रायपुर : राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और…

Read More

जेम पोर्टल खरीदी घोटाले पर उच्च शिक्षा विभाग सख्त—प्राचार्य व तीन सहायक प्राध्यापक तुरंत प्रभाव से निलंबित

राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापक निलंबित जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय में अनियमितता पर हुई कार्रवाई रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ.…

Read More