पेसा अधिनियम के नियमों को अधिक प्रभावी बनाने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी विभागों से समन्वय हेतु ली बैठक पेसा लागू ग्रामों में नियमों के प्रति जागरूकता हेतु चलाया जाएगा अभियान रायपुर : पेसा अधिनियम 1996, वन संसाधन अधिकार अधिनियम 2006 एवं सामुदायिक वन प्रबंधन में समन्वयन द्वारा पेशा अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाकर लागू करने हेतु उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, रायपुर में मनाया गया भव्य उत्सव
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। दल के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने…
Read Moreबाल दिवस पर पुलिस की मानवीय पहल—विशेष बच्चों संग मनाया उत्सव, गर्म कपड़ों का वितरण कर बनाया दिन यादगार
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग को और संवेदनशील बनाने की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने मानवीयता से भरी एक विशेष मुहिम के तहत जय बुढ़ी माई दिव्यांग आश्रम, बाबाधाम कोसमनारा के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ बाल दिवस मनाकर उनका दिन खुशियों से भर दिया। डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आज थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ आश्रम पहुंचे…
Read More“बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”—जांजगीर-चांपा पुलिस ने लॉन्च किया 7-दिवसीय मेगा अवेयरनेस अभियान, कई कार्यक्रमों की धूम
जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में 14 नवंबर 2025 को जांजगीर – चांपा पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ किया है। यह सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रोग्राम: – 14 नवंबर (प्रथम दिवस): उद्घाटन समारोह, बच्चों का सम्मान – 15 नवंबर (द्वितीय दिवस): स्कूलों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा की जानकारी – 16 नवंबर (तृतीय दिवस): सार्वजनिक क्षेत्र में मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम की जानकारी – 17 नवंबर (चतुर्थ…
Read Moreराजीव गांधी विश्वविद्यालय में पहली नवसाक्षर लेखन कार्यशाला का समापन; मिदपू गांव में कहानियों का लाइव परीक्षण, छात्रों ने दी बेबाक प्रतिक्रियाएँ
राजीव गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग तथा नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित ‘नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ के तीसरे दिन हुआ क्षेत्र परीक्षण, लेखकों द्वारा लिखी कहानियों पर पाठकों ने रखे अपने विचार अरुणाचल प्रदेश, ईटानगर के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में प्रथम ‘नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का अंतिम दिवस दोईमुख, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश, दोईमुख, ईटानगर में 12 से 14 नवंबर, 2025 तक चल रही नवसाक्षर लेखन कार्यशाला का आज दिवस तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में लेखक अपने अविस्मरणीय अनुभव लेकर वापस लौटे। लेखकों द्वारा लिखी गई कहानियों के क्षेत्र…
Read MoreSP रॉबिंसन गुड़िया ने छत्तीसगढ़ शौर्य पदक–2025 प्राप्त बस्तर फाइटर निशा कचलाम और शहीद बीरेंद्र शोरी के परिवार को किया सम्मानित
एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जिला नारायणपुर के छत्तीसगढ़ शौर्य पदक–2025 प्राप्त बस्तर फाइटर महिला आरक्षक सुश्री निशा कचलाम और शहीद श्री बीरेंद्र शोरी की पत्नी श्रीमती शीतल शोरी को दी बधाई एसपी ने महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद श्री बीरेंद्र शोरी के वीरता, कर्तव्यपरायणता और बलिदान को किया रेखांकित नारायणपुर : दिनांक 14 नवम्बर 2025 को रॉबिंसन गुड़िया के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद श्री बीरेंद्र शोरी के वीरता, कर्तव्यपरायणता…
Read Moreबिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत – विष्णुदेव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा-नीत गठबंधन पर विश्वास जताया है। यह जीत अन्य तमाम चुनावों की तुलना में और…
Read Moreदेशभक्ति से गूंज उठा सूरजपुर पुलिस लाइन—डीआईजी-एसएसपी के नेतृत्व में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर जवानों ने लिया ‘राष्ट्र रक्षा संकल्प’
सूरजपुर : पुलिस लाईन में शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा पुलिस का पहला धर्म है। उन्होंने देश, संविधान और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति समर्पण…
Read Moreसूरजपुर में डीआईजी-एसएसपी ने जनरल परेड की सलामी ली, अनुशासन और कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी, जनता की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति निष्ठा व सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश। सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण भी किया। शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को आयोजित जनरल परेड में पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों से परेड़ करवाई गई। अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया तो वहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक, प्रदेश में 14 नई सिंचाई योजनाओं को मिली हरी झंडी
प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के…
Read More