गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन
रायपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झलक, पारंपरिक कृषि यंत्रों के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा
रायपुर, 24 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की खुशबू लिए हरेली तिहार का पारंपरिक उत्सव आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास में विधिवत रूप से आरंभ हुआ। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ प्रत्येक अवसर और कार्य के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग होता आया है। हरेली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ऐसे ही पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं परिधानों की झलक देखने को मिली, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। काठा सबसे बाईं ओर दो गोलनुमा लकड़ी की संरचनाएँ…
Read Moreहरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के साथ होगा विशेष आयोजन : कृषि यंत्रों का पूजन, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे विविध आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र
रायपुर, 23 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष 24 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से…
Read Moreस्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं की पदोन्नति, अब तक 7000 से अधिक पदोन्नति आदेश जारी
रायपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और शिक्षक समुदाय के हित में त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को विभिन्न विषयों के 1227 व्याख्याता (टी संवर्ग) शिक्षकों को पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। इन व्याख्याताओं की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। इन विषयों में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे मुख्य विषय शामिल…
Read Moreएम्स में बिजली संकट टला : दीवार तोड़कर तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगाकर पॉवर कंपनी ने बचाई आपात सेवाएं, एम्स में खराब ट्रांसफार्मर के बदले पॉवर कंपनी ने फौरन लगाया बैक-अप सिस्टम, आपदा में दी सेवा.
सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एम्स में तत्काल पॉवर कंपनी ने लगाया पॉवर ट्रांसफार्मर. केंद्रीय संस्था एम्स अपने कैंपस में ट्रासंफार्मर का करता है स्वयं संचारण-संधारण. रायपुर. 23 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए राजधानी रायपुर स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में अचानक खराब हुए पॉवर ट्रांसफार्मर की जगह वैकल्पिक ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत संकट से राहत दिलाई। तीन दिन के भीतर दीवार तोड़कर ट्रांसफार्मर निकालने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इससे अस्पताल की आपात सेवाएं सुचारू बनी रहीं।…
Read Moreशत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की, पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
प्रदेश में 137 विशेष शिविरों के माध्यम से 7669 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6671 को प्रदाय किए गए कृत्रिम व सहायक उपकरण रायपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य तभी साकार हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि समय की माँग है कि शतप्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाया जाए, जिससे वे…
Read Moreविशेष लेख : राज्य सरकार के नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को मिला नया संबल, छत्तीसगढ़ का परंपरागत तिहार हरेली
रायपुर, 23 जुलाई 2025 : प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन डेढ़ साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला है। बीते खरीफ…
Read Moreअब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रुपए का लाभ
किसानों को बताया गया नैनो डीएपी का लाभकारी इस्तेमाल : खेतों में डेमो देकर किसानों को सिखाया गया नैनो डीएपी का वैज्ञानिक प्रयोग रायपुर, 23 जुलाई 2025/ चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी हेतु ठोस डीएपी खाद की संभावित कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक खादों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में तरल नैनो डीएपी एक प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके प्रयोग से किसानों को प्रति एकड़ धान की फसल में लगभग 75 रुपए का सीधा लाभ प्राप्त हो…
Read Moreगुढ़ियारी में पर्यावरण की अलख : रायपुर में वृक्षारोपण महाअभियान शुरू, पॉवर कंपनी लगाएगी 50 हजार से अधिक पौधे, पॉवर कंपनी ने 1951 के पुराने कैंपस में रचा हरियाली इतिहास.
गुढ़ियारी कैंपस को हराभरा बनाने पॉवर कंपनी ने लगाए पौधे, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए जाएंगे लक्ष्य से अधिक पौधे. प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया वृक्षारोपण रायपुर. 23 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत प्रदेश भर में 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित सबसे पुराने बिजली कैंपस में प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी माता है और उसकी रक्षा…
Read More