नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर : 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’

सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15 महीनों में 1521 ने छोड़ी हिंसा रायपुर 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में बदलाव की बयार बह रही है। बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं और लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। इसी परिवर्तनशील वातावरण में आज सुकमा जिले में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें  मिलाकर पिछले 24 घंटों में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास…

Read More

छात्रों के लिए ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान, बोले– शिक्षा से ही बनेगा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार

छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम:नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित रायपुर, 12 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत : 25,000 रुपये तक की 10 साल पुरानी वैट देनदारी होगी समाप्त, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ

40 हजार से अधिक व्यापारियों को मिलेगा लाभ,  62 हजार से अधिक मामलों में  मुकदमेबाजी कम होगी मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर संशोधन विधेयक का प्रारूप हुआ अनुमोदित छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक के प्रारूप का भी अनुमोदन रायपुर, 12 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय आसानी से करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों के 10 साल से अधिक लंबित पुराने मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियों को खत्म…

Read More

नशे के खिलाफ जनक्रांति : ‘जिंदगी से नाता जोड़ो, नशे से नाता तोड़ो, सूरजपुर में 8322 नागरिकों ने ली ई-शपथ, पुलिस बनी नशा मुक्ति की प्रेरणा, DIG-SSP ने जागरूकता फैलाने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित.

सूरजपुर पुलिस ने ‘जिन्दगी को हाँ और नशे को ना’ कहने 8322 ई-प्रतिज्ञा (शपथ) कराया डाउनलोड. नशे से बचाव व जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी किए गए सम्मानित. सूरजपुर. 12 जुलाई 2025 : सूरजपुर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 12 से 26 जून 2025 तक चलाए गए अभियान में 8322 नागरिकों ने “जिंदगी को हाँ और नशे को ना” कहते हुए ई-प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र डाउनलोड किया। स्कूलों,…

Read More

800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा. रायगढ़. 12 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को आज एक नई पहचान तब मिली, जब बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं फायरिंग रेंज पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बताते हुए 800 से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की। यह पहल केवल हरियाली नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी बन…

Read More

“ई-साक्ष्य, फॉरेंसिक और क्राइम मैक्स से बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर” – रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद बोले आईजी संजीव शुक्ला, कर्तव्यनिष्ठों को सम्मान, लापरवाहों पर कार्रवाई, आईजी  ने दिया सख्त संदेश, रायगढ़ पुलिस बैठक में गूंजा सुधार का मंत्र.

नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर दिया विशेष जोर. कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कृत करने एवं लापरवाही बरतने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश. रायगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा अभियान और सामुदायिक पुलिसिंग प्रयासों की प्रशंसा की गई. रायगढ़. 11 जुलाई 2025 : बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने आज रायगढ़ जिला पुलिस कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, बेसिक पुलिसिंग की मजबूती, और सीसीटीवी अभियान जैसे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके की मुलाकात, जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर 11 जुलाई 2025/ भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश…

Read More

छत्तीसगढ़ में नई बिजली दरें घोषित: घरेलू उपभोक्ताओं पर मात्र 10-20 पैसे की मामूली वृद्धि, आदिवासी क्षेत्रों के लिए विशेष छूट

नई बिजली दरें संतुलित, ग्रामीण-आदिवासी, सभी के लिए हितकारी तथा विकासपरक लागत 7.02 रू. जबकि न्यूनतम घरेलू दर मात्र 4.10 रू. औसतन घरेलू दर में मात्र 10 से 20 पैसे तक वृद्धि गत वर्ष की तुलना में 1.89 प्रतिशत नाममात्र वृद्धि रायपुर, 11 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य भार प्रेषण केन्द्र के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत दरों का अनुमोदन किया गया। वितरण कंपनी के एमडी श्री भीमसिंह कंवर ने बताया कि…

Read More

कोनी-मोपका बायपास मार्ग के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया प्रगतिरत, फोरलेन निर्माण हेतु ₹6313.03 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

रायपुर, 11 जुलाई 2025/ कोनी-मोपका बायपास मार्ग (लंबाई 13.40 कि.मी.) का निर्माण कार्य वर्ष 2010 से प्रारंभ होकर 2016 में पूर्ण हुआ था। इस मार्ग के निर्माण हेतु शासन द्वारा ₹3574.00 लाख (भू-अर्जन सहित) की प्रशासकीय स्वीकृति दिनांक 09.10.2009 को प्रदान की गई थी। निर्माण कार्य पर ₹2191.93 लाख का व्यय किया गया। कार्य की प्रारंभ तिथि 25.06.2010 तथा पूर्णता तिथि 15.06.2016 रही। यह मार्ग मुख्यतः वर्ष 2010 से 2014 के मध्य निर्मित किया गया था, जिसमें IRC 37-2001 मापदंडों का पालन करते हुए 15 वर्षों की डिज़ाइन लाइफ के…

Read More

“गांव में अब बैंक, अस्पताल और शासन – सब कुछ एक छत के नीचे !” सीएससी की सराहना करते बोले उपमुख्यमंत्री, सीएससी बना गांवों की रीढ़, करोड़ों का लेनदेन, योजनाओं की आसान पहुँच और डिजिटल क्रांति की मजबूत नींव.

सीएससी संचालक कोई सामान्य व्यवसाय नहीं कर रहे हैं, बल्कि गांव के लोगों की सेवा कर रहे – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर. 11 जुलाई 2025 : राजधानी रायपुर में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सीएससी को ग्रामीण भारत की डिजिटल क्रांति का सजीव रूप बताया। उन्होंने कहा कि सीएससी संचालक केवल सेवाएं नहीं दे रहे, बल्कि गांव-गांव में जनसेवा की मिसाल बन रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थायी सीएससी सेंटर…

Read More