सिर्फ 10 दिन में सोलर प्लांट इंस्टॉल, अब बिजली बिल आधा और बचत लाखों में – जानिए कैसे मिल रही है ₹1.08 लाख की सब्सिडी!

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते सपने बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार रायपुर. 29 जून 2025. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी-भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। बिलासपुर की अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर…

Read More

रेलवे की स्टार बॉक्सर संमाचा चानू पहुंचीं इंटरनेशनल रिंग में, भारत की टीम में हुआ चयन – अब कजाकिस्तान में बजाएंगी जीत का बिगुल!

बिलासपुर, 29 जून 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर में कार्यरत टीटीई संमाचा चानू का चयन विश्व बॉक्सिंग कप, अस्ताना (कजाकिस्तान) में भाग लेने वाली भारत की राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जून से 07 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने संमाचा चानू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । संमाचा चानू की यह उपलब्धि न केवल रेलवे के लिए गर्व की बात है,…

Read More

भारत गौरव ट्रेन में चढ़िए और करें दक्षिण भारत के दिव्य मंदिरों के दर्शन, तिरुपति से मल्लिकार्जुन तक एक साथ सभी तीर्थ!

बिलासपुर, 29 जून, 2025 : दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भ्रमण करने के उद्देश्य से चर्चित भारत गौरव एक्सप्रेस चलने का फैसला लिया गया है जो बिहार और झारखंड सहित अनेक राज्यों के लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक ले जाएगी। भागलपुर स्टेशन से इस भारत गौरव एक्सप्रेस की शुरुआत होगी और 12 दिवसीय यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वर, -मदुरई-, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवायेगी । आईआरसीटीसी की इस विशेष पर्यटक ट्रेन के द्वारा भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित…

Read More

छत्तीसगढ़ के स्टॉप डायरिया अभियान की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की सराहना

रायपुर, 29 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सराहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण और शहरी समुदायों तक निवारक देखभाल, जागरूकता अभियान और आवश्यक उपचार पहुंचाकर बच्चों को दस्त रोगों से बचाने में मजबूत कदम उठा रहा है। यह अभियान, जो 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक संचालित हो रहा है, 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में दस्त से होने वाली…

Read More

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय

स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और केन्द्रीय भंडार गृह परिसर का किया लोकार्पण, फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल को साकार करने की दिशा में सरकार की ऐतिहासिक पहल

27.87 एकड़ क्षेत्र में 36.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित है आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई एवं केन्द्रीय भंडार गृह परिसर तथा स्प्रेयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अंतर्गत निर्मित हर्बल एक्सट्रेक्शन इकाई का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को हमारी सरकार पूरी…

Read More

राजभवन में शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री डेका को किया सम्मानित, साझा किए विकास के दृष्टिकोण

रायपुर, 29 जून 2025 / राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री  श्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Read More

Breaking : 8 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के थानों में हुए तबादले, देखें आदेश…!

रायगढ़, 29 जून 2025: रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा 28 जून 2025 को जारी आदेश के अनुसार आठ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमला प्रसाद को थाना प्रभारी धरमजयगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी तमनार बनाया गया है। निरीक्षक मोहन…

Read More

विशेष लेख : विष्णु के सुशासन से बस्तर संभाग में बदल रही है स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर, संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में भी लोगों की पहुंच में हैं स्वास्थ्य सुविधाएं

चिकित्सक स्टाफ की नियुक्ति से बस्तर संभाग में मजबूत हुई है व्यवस्था बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में ठोस प्रयास लगातार जारीः स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मनोज कुमार सिंह, सहायक संचालक रायपुर 29 जून, 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल सामान्य क्षेत्रों में, बल्कि नक्सल प्रभावित जिलों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की पहुंच में आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय गुणवत्ता…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

नक्सल क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्र, 70 लाख महिलाओं को ₹10,431 करोड़ – सशक्तिकरण की नई मिसाल रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के…

Read More