समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 25 अप्रैल को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
प्रदेश के सविंदा कर्मचारियों को बर्बरता से पिटवाना कांग्रेस सरकार की कायरता है : भाजपा
प्रदेश के युवाओं को पीटने वाली कांग्रेस सरकार का अंत नजदीक – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश की राजधानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है।श्री साय ने कहा प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा पीटा जाना बेहद दुर्भाग्यजनक है। गांधीवादी तरीके से कांग्रेस सरकार को अपनी मांगो से अवगत कराना ,सरकार द्वारा किए वादों को उन्हें याद दिलाना कोई पाप या अपराध नही जो…
Read Moreप्रोमोटर्स-बिल्डर्स की कार्यशाला सम्पन्न : रेरा के गठन से रियल इस्टेट के काम-काज में आई पारदर्शिता : विवेक ढांड
रियल इस्टेट कारोबार को मिल रहा राज्य सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने कहा कि रियल इस्टेट सेक्टर को व्यवस्थित करने करने के लिए रेरा का गठन किया गया है। प्रोमोटर्स-बिल्डर्स के काम में दिक्कत पैदा करना कतई इसका उद्देश्य नहीं है। रेरा के अस्तित्व में आने से रियल इस्टेट के कारोबार में पारदर्शिता आई है। इससे प्रोमोटर्स-बिल्डर्स एवं उपभोक्ता दोनों को फायदा हुआ है। श्री ढांड आज यहां जिला कार्यालय में रेरा की कार्यशाला को संबोधित…
Read Moreछत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को मिला सीएसआई-एसआईजी का ई-गवर्नेस अवार्ड, स्कूली बच्चों के आंकलन एवं अभ्यास की टेली-प्रेक्टीज को रिकग्निशन केटेगरी में मिला अवार्ड
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग कां सीएसआई-एसआईजी (कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप) के ई-गवर्नेस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को यह अवार्ड स्कूली बच्चों के आंकलन एवं अभ्यास कार्य को आसान बनाने के लिए लागू टेली-प्रेक्टीज के लिए रिकग्निशन केटेगरी में प्रदाय किया गया है। प्रयागराज स्थित मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आज आयोजित 19वां सीएसआई-एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड को छत्तीसगढ़ की ओर से शिक्षा विभाग के डॉ. एम. सुधीश एवं एनआईसी की ओर से वरिष्ठ तकनीकी संचालक…
Read Moreकाम पर नहीं लौटने पर संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी, श्रम न्यायालय के आदेश की अवमानना कर रहे आंदोलनकारी
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी वैकल्पिक व्यवस्था से कर रही विद्युत आपूर्ति सामान्य पिछली हड़ताल से अब तक अनुपस्थित संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा लंबे समय से अनुपस्थित संविदाकर्मियों को काम पर लौटने नोटिस जारी कर दिया है, साथ ही प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।कंपनी प्रबंधन ने 21 अप्रैल को आंदोलनरत संविदाकर्मियों से चर्चा की तथा उनकी पांच में से तीन मांगों को पूर्व में ही पूरी होने की जानकारी दी।…
Read Moreधमधा की पहचान देश में उद्यानिकी फसलों से मंडी के आरंभ हो जाने से अब किसानों के लिए बढ़ेंगे आर्थिक अवसर, 11 करोड़ रुपये की लागत से बने मंडी के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने
किसानों के साथ किया लंच, उद्यानिकी फसलों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले उपायों पर की बातचीत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमधा में 55 करोड़ रुपये की लागत से धमधा ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सब्जी एवं फल मंडी का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भवन का लोकार्पण भी किया।…
Read Moreबस्तर की पावन धरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणाम किया है और कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा उस धरा का अपमान कर रहे है – सांसद गोमती साय
मंत्री जी का सामान्य ज्ञान भी कमजोर है, चपरासी की नोकरी देने का काम राज्य शासन का है, न कि प्रधानमंत्री जी का समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री जी के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि मंत्री जी स्वयं अपनी मातृभूमि का अपमान कर रहे है,जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर की धरा को प्रणाम किया और विकास की बात कही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने बस्तर के विकास के लिए एनएच-130…
Read Moreकिसान भागीदारी प्राथमिकता हमारा अभियान : किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं ई-के.वाय.सी सत्यापन हेतु 25 अप्रैल से विशेष शिविर का आयोजन
जिले की 126 सहकारी समितियों में विशेष शिविर का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश एवं भारत सरकार द्वारा प्राप्त ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान‘‘ कार्यक्रम के परिपालन में जिले में अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी) की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे कृषक जिनका ई-के.वाय.सी सत्यापन नहीं हुआ है, उनके लिए ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं 25 अप्रैल से 1 मई तक जिले के 126 सहकारी समितियो में…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में 10 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांसफर में दुर्ग आने वाले अधिकारियों को आवास आबंटित होने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी। इस हॉस्टल में 54 आवास बने हैं, जिसमें बेडरूम, ड्राईंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा हैं। यहां 6 स्टॉफ क्वाटर भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर को दी 140 करोड़ रूपए की लागत वाली अमृत मिशन योजना की सौगात, 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की होगी आपूर्ति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अमृत मिशन फेस-1 का लोकार्पण किया। अमृत मिशन फेस-1, 140 करोड़ रुपये लागत वाली इस योजना से 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर नगर निगम दुर्ग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोकार्पण के…
Read More