मतदान केन्द्र में मोबाईल अथवा अन्य गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित, मतगणना 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के उप निर्वाचन वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर के पार्षद पद के लिए मतदान सोमवार 20 दिसम्बर 2021 सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना गुरूवार 23 दिसम्बर 2021 को सुबह 9 बजे से पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन तहसील कार्यालय परिसर राजनांदगांव में किया जाएगा। मतदाता द्वारा मतदान केन्द्र में मोबाईल अथवा अन्य…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन 2021 : मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें : कलेक्टर
मतदान केन्द्र में मोबाईल अथवा अन्य गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने राजनांदगांव जिले में नगरपालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक में 20 दिसंबर को हो रहे मतदान एवं 23 दिसंबर हो होने वाले मतगणना के लिए सभी मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हंै। कलेक्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री 20 दिसम्बर को पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी करेंगे 3.93 करोड़ रूपए
गौठान मेप एप का होगा लोकार्पण, गोधन न्याय योजना से अब तक पशुपालक किसानों को 114 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए…
Read Moreभाजपाईयों की बोली, भाषा और आचरण बता रहा भाजपा चुनाव हार रही – कांग्रेस
मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में आक्रोश भाजपा ने नगरी निकाय चुनाव में उन्हें चेहरा बनाकर अपने पैरों में मारी कुल्हाड़ी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपाइयों की अभद्र बोली भाषा और उनका आचरण बता रहा कि भाजपा 15 नगरी निकाय क्षेंत्रों में बुरी तरह से चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह का कलेक्टर, एसपी का सार्वजनिक मंच से धमकाना, अजय चंद्राकर का लोंगों को जिंदा वापस नही जाने की चेतावनी, हाथ काट लेने की…
Read Moreसरोज पांडे बताएं भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये राजनीति करती है, मोदी, शाह, नडडा, या सौदान ?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी को खुश करने का काम कर रहे है। और क्यो ना करे वे हमारे राष्ट्रीय नेता है। उनकी खुशी भारत एवं छत्तीसगढ़ की जनता की खुशी से जुड़ी है। लेकिन सरोज पांडेय बताये वे भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये झूठ, फरेब की राजनीति करती है? मोदी, शाह, नडडा या…
Read Moreभाजपा के सवाल उसकी सरकार के नाकामियों की याद, भाजपाध्यक्ष कांग्रेस सरकार के कामों की फेहरिश्त देख ले, सवालों के जवाब मिल जायेंगे – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस ने भाजपा के द्वारा नगरी निकाय चुनाव कांग्रेस से पूछे गये 7 सवालों को भाजपा के बेशर्मी और धूर्तता की चरम अवस्था बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाध्यक्ष के सवाल सतही और तथ्यहीन तथा पूर्वाग्रह से भरे हुये है। यदि विष्णुदेव साय और उनके सलाहकार कांग्रेस सरकार की योजनाओं का ठीक से अध्ययन कर लेते तो उन्हें सवाल करने की जरूरत ही नही पड़ती है। जिस भाजपा के राज में 15 साल तक भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी…
Read Moreइस सरकार में धूल खा रही जनता इस चुनाव में मुख्यमंत्री को धुर्रा खिलाएगी – बृजमोहन अग्रवाल
मतदाता निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक साफ़-सुथरी शहर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें- बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्थानीय निकाय के चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाता निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक साफ़-सुथरी शहर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें और वादाख़िलाफ़ी, छलावा और धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस को क़रारा सबक सिखाएँ। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल 20 दिसम्बर को प्रदेश के नगरनिगमों, नरगपालिकाओं व नगर पंचायतों के लिए…
Read Moreडरी हुई कांग्रेस के डरे हुए मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल – भाजपा
झूठ बोलना, जोर से बोलना और पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलना भूपेश का हुनर, जनता का मन और सीएम का डर बता रहा हैं मुहर कमल पर ही लगेगी – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठ बोलने वाला जोर जोर से एक ही झूठ को बार बार बोलने वाला और पूरे आत्मविश्वास से झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री बताया हैं। उन्होंने कहा कि सभी मे कोई ना कोई विशेष योग्यता होती हैं मुख्यमंत्री भूपेश में झूठ…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश की बदहाली पर भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 7 सवाल : अपने प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने में कांग्रेस को शर्म क्यों नही आयी – विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने की बात कह कर 7 सवाल पुछे है, उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की भी अपील की है और प्रदेश के लोगो का हक छीनकर उन पर कर्ज चढ़ाने वाली सरकार को सबक सिखाने की बात कही है। 1.51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी छतीसगढ़ प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया? 2. प्रदेश के…
Read Moreपूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित पुरे कांग्रेस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वर्ल्यानी को प्रभारी पी.एल पुनिया ने दी श्रद्धांजलि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छ.ग. प्रभारी पीएल पुनिया ने गहरा शोक व्यकत करते हुये उनके परिजनों के प्रति अपनी संवदेना प्रकट किया है। श्री पुनिया ने कहा कि श्री वर्ल्यानी एक कर्मठ राजनेता थे उनका पार्टी के प्रति समर्पण और जन सेवा की उनकी ललक अनूठी थी उनके निधन से कांग्रेस ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। ईश्वर उन्हे अपने चरणों में स्थान दे…
Read More