प्रारंभिक पूछताछ में सम्पति विवाद को लेकर पत्नी की हत्या की बात आ रही है सामने मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची पुंदाग ओपी क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ी से बरामद शव की शिनाख्त हो गई है। महिला धुर्वा की रहने वाली थी। महिला की हत्या उसके पति ने हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति से पूछताछ जारी है। मृतिका की पहचान अजमेरिया खातून 42 वर्ष के रूप में हुई है। पति इकबाल अंसारी 62…
Read MoreCategory: झारखंड
बड़ी खबर : भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव पर त्रिपुरा में हमला, टिपरा मोथा समर्थकों पर हमला करने का आरोप !
भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज- रांची भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब एक बैठक के बाद बरमुरा से अगरतला लौट रहे थे। कथित रूप से टिपरा मोथा समर्थकों पर उन पर हमला करने का आरोप है। यह घटना जिस वक्त घटी समीर उरांव के साथ पार्टी नेता…
Read Moreकोडरमा : कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज, रांची कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज (बुधवार), 26 अक्टूबर को सुबह 6.24 बजे पटरी से उतर गए.इससे अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हुआ है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रूट बदलकर ट्रेनों का परिचालन कराया गया. हालांकि, मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही…
Read Moreजशपुर जिले के गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस : जिले के सभी विकासखंड के गौठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान दिवस मनाकर पूजा अर्चना की गई
गोवर्धन पूजा के अवसर पर खूटापानी गोठान में पत्थलगांव विधायक रामपुकार हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। पत्थलगांव विकासखंड के खुटापानी में विधायक रामपुकार सिंह शामिल हुए इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जनप्रतिनिधिगण सरपंच और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ-माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि…
Read Moreदीपावली की रात : बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की हुई मौत !
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची दीपावली की रात जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgarha Bus Stand) में खड़ी में मूनलाइट नाम के बस में बीती रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से ड्राइवर(Driver) और खलासी की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर और खलासी बस (BUS) में सो हुए थे। मृतकों की पहचान मदन महतो (Madan Mahato) और इब्राहिम (Ibrahim) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर…
Read Moreभारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम : कप्तान अष्टम उरांव व खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन पर उपायुक्त ने किया सम्मान !
उपायुक्त ने अष्टम उरांव को बनाया ‘किशोरी समृद्धि योजना का ब्रांड एंबेसडर’ मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला भारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव एवं खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन के उपरांत उपायुक्त सुशांत गौरव ने अपने सभाकक्ष में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों के अलावा इन खिलाड़ियों के परिजन भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के परिजनों को भी उपायुक्त ने गुलदस्ता देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उपायुक्त ने कहा कि गुमला की इन बेटियों ने न केवल इस जिले का बल्कि…
Read Moreदीपदान : शहर की समृद्धि, खुशहाली और समरसता के लिए जले हजारों दीये, धनतेरस की शाम में जगमगा उठा मुरली बगीचा तालाब
बड़े से बड़े अंधकार को भगाने के लिए एक दीया होता है काफी – उपायुक्त मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला नगर परिषद के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धनतेरस शनिवार की शाम मुरली बगीचा तालाब में सामूहिक दीप-दान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उपायुक्त से सुशांत गौरव ने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है, जो कि अंधकार मिटाने का संदेश देता है। कहा कि जिस प्रकार यहां पहुंचे व्यक्ति ने सिर्फ एक दीया जलाकर पूरे तालाब परिसर को…
Read Moreगुमला विधायक भूषण तिर्की ने उर्स लाइन कान्वेंट बालिका इंटर विद्यालय गुमला के वाणिज्य शाखा की स्थायी स्वीकृति के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया है
मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज-गुमला प्रेषित पत्र में कहा गया है कि उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका इंटर महाविद्यालय गुमला की स्थापना 1 जुलाई 2009 में हुई है। झारखंड अधिविध परिषद रांची के पत्रांक जैक कॉलेज एग्जाम 1-06- 2009 को महाविद्यालय के तीनों संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य को स्थापना अनुज्ञा प्राप्त हुआ। कुछ अपरिहार्य कारणों से अस्थाई स्वीकृति हेतु कला एवं विज्ञान संकाय के लिए प्रपत्र भेजा गया एवं निर्देशक माध्यमिक शिक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची को पत्रांक 1434 दिनांक 4-06-2012 द्वारा अस्थाई स्वीकृति प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के आवेदन…
Read More“गेट टू गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता” को लेकर खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन, सर्वाधिक 28,500/-रूपये में बिके रमाकांत साहू !
निबंधित कुल 143 क्रिकेट खिलाड़ियों में 120 खिलाड़ियों पर लगी बोली मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज-गुमला गुमला में क्रिकेट का महाकुंभ गेट टु गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 7 से 13 नवंबर तक परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम-गुमला में आयोजित होगी। इस निमित्त रौनियार धर्मशाला में ऑक्शन के जरिए आइकॉन खिलाड़ियों को टीम ओनर के द्वारा खरीदा गया। कुल 8 टीमों के ओनर ऑक्शन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। निबंधित कुल 143 क्रिकेट खिलाड़ियों में 120 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें सर्वाधिक 28,500/-रूपये में रमाकांत साहू खरीदे गए। जबकि 22500/-रूपये में रेहान चौधरी, 21500/-रूपये…
Read Moreराज्य में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू और चिकनगुनिया, सावधानी बरतें और साफ सफाई पर ध्यान रखकर, एडीस मच्छर को रोका जा सकता है बढ़ने से
डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए सभी जिले के सिविल सर्जन को दिए जा चुके हैं निर्देश मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से पांव पसार रहा है. सितंबर महीने में ही राज्य में 45 कंफर्म मामले चिकनगुनिया के और 36 डेंगू के कंफर्म केस मिले. वहीं अक्टूबर महीन के 10 दिन में ही करीब 30 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं. हर दिन रिम्स के ओपीडी में डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण के साथ संदिग्ध मरीज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंच रहे हैं.…
Read More