शिवरीनारायण माघ पुर्णिमा मेला में लगाई गई पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था : मेला ड्यूटी में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 06 उप पुलिस अधीक्षक, 15 निरीक्षक, 43 उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 61 प्रधान आरक्षक, 243 आरक्षक/महिला आरक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, को सम्पूर्ण मेला व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया शिवरीनारायण के 06 प्रमुख जगहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया जिले के प्रमुख चौराहों अम्बेडकर चौक, नटराजन चौक एवं बॉम्बे मार्केट में फिक्स पॉईंट ड्यूटी लगाई गयीं है असमाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने हेतु आउटर एवं शहरी क्षेत्रों मे पेट्रोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घण्टे पैनी निगाह रखेंगे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 04 फरवरी 23 से शिवरीनारायण में 15 दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जा रहा है…

Read More

खारून गंगा महाआरती : श्री राष्ट्रीय करणी सेना की पुकार खारुन गंगामैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती कल है तीसरी बार !

बनारस की ही तर्ज़ पर महादेव घाट रायपुर में प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को इस भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा संदर्श न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक महीने की पूर्णिमा की संध्या पर खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस महीने दिनांक 5 फरवरी  2023 की संध्या 5:00 बजे यह आयोजन महादेव घाट रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का सिलसिला दिसम्बर…

Read More

अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, ‘क्रीं-कुण्ड’ पहुंचकर गदगद हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव !

पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी महाराज से राष्ट्र तथा राज्य के लिए मंगलकामना की प्रार्थना की समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : अघोर परंपरा का विश्वविख्यात तीर्थ स्थान  वाराणसी स्थित अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’  हमेशा से ही लोगों एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। आमजन के साथ गणमान्य वर्ग के लोग भी वाराणसी प्रवास के दौरान इस चरम अध्यात्मिक स्थान पर आना नहीं भूलते। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव  श्री दुर्गा शंकर मिश्रा  सोमवार को  रविन्द्रपुरी स्थित  बाबा कीनाराम जी के दरबार…

Read More

श्री गोरखनाथ मंदिर के निर्माण में किए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए त्रिनेत्र गुफा के ग्यारह साधकों को प्रदान किया गया कर्मयोगी सम्मान !

योगी योगेश्वर ने कहा कि स्वस्थ विचार ही स्वस्थ राष्ट्र को बल प्रदान कर सकता है समदर्शी न्यूज डेस्क सासाराम : आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को बिहार, रोहतास जिला के सासाराम में स्थित चंदन गिरी, त्रिनेत्र गुफा में गोरखनाथ मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भक्तों का वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के प्रधान गद्दीदार सिद्ध योगी स्वर्गीय बाबा रूपनाथ 1820 के सरपौत्र वयोवृद्ध योगी श्री प्रेमनाथ योगेश्वर के सुपुत्र योगी प्रकाश नाथ योगेश्वर जिन्हें योगी योगेश्वर के नाम से जाना जाता…

Read More

मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब व असहाय लोगों के बीच किया गया कंबल वितरित !

समदर्शी न्यूज डेस्क, वाराणसी : बाबा विश्वनाथ जी की कृपा से मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज रविवार को ग्राम सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रवीण सिंह द्वारा सपरिवार सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी के बस्ती के गरीबों व असहायों के बीच जाकर कंबल का वितरण किया गया। प्रवीण सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता…

Read More

बाबा कीनाराम आश्रम के सौजन्य से भलुही, बमनडीहा, म्योरपुर, सोनभद्र में लगभग एक हजार से ज्यादा गरीब, निर्धन, अशक्त एवं जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल का वितरण !

अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुण्ड, शिवाला, वाराणसी द्वारा इस ठंड की घड़ी में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण कर मानव-सेवा धर्म का पालन किया जा रहा है समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : विश्व विख्यात अघोर पीठ अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के पीठाधीश्वर एवं सर्वेश्वरी समूह व अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष परम पूज्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के दिशा निर्देशन में अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान वाराणसी की भलुही, बमनडीहा, म्योरपुर, सोनभद्र (उ०प्र०) शाखा…

Read More

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर किया मकर संक्रांति स्नान : हवन, पूजन, कीर्तन के साथ हुआ भण्डारा

संक्रांति पर्व के प्रतीक दही चुडा, तिल, गुड़, आदि के साथ अनेक व्यंजनों का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी: मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अंचल के सुप्रसिद्ध रजौटी त्रिवेणी संगम पर श्री समवर्ती समूह संस्थान् द्वारा सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री समवर्ती समूह के संस्थापक संचालक अवधूत बाबा समूह रत्न रामजी के द्वारा स्थापित की गई परम्परा के अनुसार त्रिवेणी संगम पर भजन कीर्तन, हवन पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति स्नान किया. विगत लगभग तीन दशक पूर्व से…

Read More

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गरीबों में हुआ कंबल वितरण, पर्यावरणविद अनिल सिंह को दिया गया स्वामी विवेकानंद सम्मान !

समदर्शी न्यूज डेस्क रोहनिया – युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जन्म जयन्ती पर गुरुवार को मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के द्वारा पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह को स्वामी विवेकानन्द सम्मान प्रदान किया गया। जिसके दौरान गंगा ग्रामों में कम्बल वितरण एवं पौध बितरित कर गंगा ग्राम मूडादेव, प्रधानमन्त्री के आदर्श ग्राम कुरहुआ में जवानों एवं किसान भाइयों, बहनों को स्वामी जी के जीवन पर आधारित कृतियो  एवं उनके आदर्श जीवन ‘मैं उस प्रभु का सेवक हूं जिन्हे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते है’ के तर्ज पर…

Read More

नए साल का अनोखा स्वागत,पीत वस्त्रों से सराबोर हुआ नगर, गायत्री परिवार ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, झूमते गाते भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : जशपुर जिले के बगीचा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जिसमें भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गई इसके साथ ही लगभग ढाई हजार मात्र शक्तियों ने अपने सिर पर कलश धारण किया वही देव कन्याओं ने वेद पुराण उपनिषद रामायण गीता को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया|। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से…

Read More

गाय घाट से नमो घाट तक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ : 84 घाट स्वच्छता संकल्प आज हुआ पूर्ण, प्रधानमंत्री की माता जी को दी गयी श्रद्धांजलि !

“उत्तरवाहिनी माँ गंगा के तट को स्वच्छ रखने की “95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों संग सृजन समाजिक विकास न्यास ने घाटों पर निकाली स्वच्छता रैली” समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के दिशा निर्देश में सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन समाजिक न्यास, विशाल प्रोटेक्शन फोर्स, गंगा विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुजेय कुमार यादव के नेतृत्व में गायघाट पर सीआरपीएफ के जवानों, स्वच्छताकर्मियों, सहित आमजन ने…

Read More