कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के खरसिया रोड एवं रामानुजगंज रोड में भारी वाहनों के आवागमन पर कल शाम से जारी होगा प्रतिबन्ध, कांवड़-यात्रा को सुगम बनाने एवं दुर्घटनाओ को रोकने भारी वाहनों के आगमन एवं निकासी पर प्रतिबन्ध की समय सीमा की गई जारी.

भारी वाहनों  के संचालको को उक्त दिनांक एवं समय में अपने वाहनों को कांवड़ यात्रा रूट में ना भेजनें जारी की गई अपील समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान शंकरघाट मंदिर से लेकर लुचकी घाट, चेंद्रा, रघुनाथपुर, बतौली, एवं आगामी रूट में आम नागरिकों की भारी भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों के आगमन एवं निकासी पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी कर सुगम यातायात की व्यवस्था आम नागरिकों को प्रदान…

Read More

गुरुपूर्णिमा पर्व : अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने किया परमपूज्य अघोराचार्य का दर्शन !

औघड़ परंपरा की अविश्वसनीय-अदभुत विरासत को सहेजे इस स्थान पर गुरू-शिष्य परम्परा की दिखी अद्भुत झांकी समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : गुरु-शिष्य की पावन परंपरा का पर्व ‘गुरुपूर्णिमा’ यूँ तो हर जगह श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। लेकिन भारतवर्ष की सांस्कृतिक नगरी काशी में गुरु पर्व का नज़ारा अदभुत होता है। विशेष रूप से औघड़-अघोरी परंपरा की विश्वविख्यात पीठ अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’  में गुरुपूर्णिमा का नज़ारा औलोकिक होता है। औघड़ परंपरा की अविश्वसनीय-अदभुत विरासत को सहेजे इस स्थान पर गुरू-शिष्य परम्परा की रौनक देखते ही…

Read More

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करनी सेना छत्तीसगढ़ ने आयोजित की खारुन गंगा महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बनारस से पधारे गंगा आरती के प्रसिद्ध पुजारी राघव महाराज जी की रही विशेष उपस्थिति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के तत्वाधान में बनारस की तर्ज पर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को आयोजित की जाने वाली “खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन” इस महीने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हटकेश्वर महादेव को आदिगुरु के रूप में स्वीकार करते हुए, संध्या 5:00बजे से महादेव घाट रायपुर…

Read More

एकल अभियान : श्री राम कथा मुख्य प्रशिक्षण का समापन समारोह संस्कारधानी गायत्री विद्यापीठ केसर नगर राजनांदगांव में हुआ सम्पन्न !

एकल अभियान हरि कथा योजना की बहनों के द्वारा वनवासी समाज को संस्कारित, जागृत, सशक्त बनाने के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राजनांदगांव : श्री राम कथा मुख्य प्रशिक्षण समारोह में आए हुए अतिथियों द्वारा माता गायत्री, मां भारती, प्रभु श्री राम दरबार चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का शुभारंभ ओमकार मंत्र, गायत्री मंत्र, विजय महामंत्र, हनुमान चालीसा पाठ, ध्येय वाक्य से किया गया। अतिथियों का परिचय व अभिनंदन श्रीमान जगदीश मरकाम संभाग व्यास प्रमुख द्वारा कराया गया। इसके…

Read More

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति, अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन

कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर…

Read More

शिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी में सम्पन्न : प्रेरणा फोटो के अनावरण के साथ जुबली स्मारिका पुस्तक का हुआ विमोचन

संस्था का आदर्श वाक्य – ‘संसार के कोने कोने में जाकर सारी सृष्टि को सुसमाचार सुनाओ’ (मारकुस 16:15) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शिष्यगण धर्मसंघ का स्वर्ण जयंती समारोह कुनकुरी के शांतिपारा ग्राम में उत्साह एवं गरिमापूर्ण सम्पन्न किया गया। यह समारोह शिष्यगण धर्मसंघ के अपने स्थापना के 50 वर्ष परे होने पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान के साथ बधाई कार्यक्रम रखा गया। समारोह के प्रथम भाग में जुबली की घोषणा संस्था के संस्थापक फादर जोसेफ डीसूज़ा के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रेरणा फोटो के…

Read More

सिस्टर ए्लडिथ लकड़ा के धर्मसंघी जीवन का 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन : फादर प्रफुल बड़ा ने सम्पन्न कराया धार्मिक अनुष्ठान

“मेरी आत्मा प्रभु का गुणगान करती है” (लूकस 1:46) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर सिस्टर ए्लडिथ लकड़ा के धर्मसंघी जीवन का 25 साल पूरा करने के पुनीत अवसर पर रजत जयंती समारोह का आयोजन अपने गृह ग्राम सूंडरु में किया गया। इसमें मिस्सा पूजा एवं बधाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान संत अल्बर्टस कॉलेज राँची के प्रोफेसर फादर प्रफुल बड़ा ने किया एवं सहनुष्ठाता फादर राजेश तिर्की, सूंडरु पल्ली पुरोहित फादर तोबियास एक्का, फादर एल्फीज मिंज, फादर सुनील टोप्पो, फादर विनोद लकड़ा एवं फादर संजय कुजूर…

Read More

छत्तीसगढ़ में सबसे पहले यहीं माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव, माता सीता ने स्थापित की रसोई, यह पुण्य भूमि है सीतामढ़ी हरचौका, छत्तीसगढ़ के लोगों ने सहेजकर रखी हैं भगवान श्रीराम से जुड़ी स्मृतियां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ विकसित कर इस पुण्यभूमि को संवारने की अनुपम पहल की यह छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम का प्रवेश द्वार, माता सीता से संबंधित अनुश्रुति रामकथा के अरण्य कांड के अद्भुत सुंदर और अविस्मरणीय स्मृतियों को समेटे हुए है सीतामढ़ी हरचौका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सीतामढ़ी हरचौका ऐसी जगह है जहाँ वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम और माता सीता के कदम छत्तीसगढ़ में पड़े थे और यह भूमि पुण्यभूमि हो गई। मवई नदी ने माता सीता के पैर पखारे। वनवास के दौरान…

Read More

जशपुर : जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में मनोरा ब्लॉक रहा विजेता

विजेता मंडली 27 मई से आयोजित राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विगत दिवस जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन विशिष्ट कम्युनिटी हॉल जशपुर में आयोजित किया गया। निर्णायक गण एवं सभी ब्लॉकों से आए मानस मंडली द्वारा भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुरुवात किया गया। सभी ब्लॉक से पधारे मानस मंडली द्वारा अरण्य काण्ड पर आधारित प्रसंग का गायन एवं वादन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मनोरा ब्लॉक विजेता रहा जो 27 मई से आयोजित राज्य स्तरीय…

Read More

गिरजाघर ईश्वर का निवास स्थान है, यह ईश्वर की कृपा एवं अनुग्रह पाने की जगह है – फादर प्रफुल बड़ा

जड़ामाल-बांसाझाल में गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशिष की विधि हुई सम्पन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी संत फ्रांसिस गिरजाघर का उद्घाटन एवं आशीष की विधियाँ खारीबहार पल्ली के जड़ामाल- बांसाझाल ग्राम में संपन्न हुआ। इस समारोह में ग्रामवासियों के साथ काफी संख्या में अतिथि, पुरोहितगण, धर्मबहनें शामिल हुए। इसके अलावा स्थानीय बीडीसी सत्यनारायण, बांसाझाल पंचायत के सरपंच हृदय राम एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित हुए। उद्घाटन कार्यक्रम एवं मिस्सा पूजा के मुख्या अनुष्ठाता जशपुर धर्मप्रान्त के विकर जेनेरल फादर मुक्ति प्रकाश मिंज थे जिनका सहयोग खारीबहार पारिस के पल्ली पुरोहित फादर…

Read More