जशपुर गरबा महोत्सव : सीएम हाऊस बगिया आमंत्रण देने पहुंचे श्रीबालाजी जनकल्याण समिति के सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर गरबा महोत्सव में शामिल होने किया निवेदन.

मुख्यमंत्री ने दिया महोत्सव में शामिल होने आश्वासन. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 25 सितम्बर / श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर आयोजित गरबा महोत्सव 2024 में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित करने समिति के सदस्य सीएम निवास बगिया पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए आने का आग्रह किया गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। ज्ञातव्य है कि विगत 20 वर्षों से नवरात्र गरबा उत्सव का आयोजन श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा…

Read More

कुनकुरी में धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती, कल से शुरू होगा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यकर्म, उद्यमी और समाजसेवी सुशील रामदास के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 25 सितंबर/ महाराजा अग्रसेन एक ऐसे महान शासक, समाज सुधारक और व्यापारी, जिनकी जीवन गाथा आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती हर साल कुनकुरी नगर में  बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष के आयोजन को लेकर नगर का अग्रवाल समाज व्यापक तैयांरियां कर रहा है। कल दिनांक 26 सितम्बर गुरूवार से महाराज अग्रसेन के अग्रपाठ के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। इस वर्ष कुनकुरी में आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में प्रखर नेतृत्वकर्ता, उद्यमी और समाजसेवी सुशील रामदास भी सम्मिलित होंगें।…

Read More

शारदीय नवरात्र के अवसर पर धूमधाम से मनाया जाएगा जशपुर गरबा महोत्सव : 8 से 11 अक्टूबर तक हिंदुस्तान के मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति के बीच होगा गरबा !

श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा गरबा उत्सव के लिए की जा रही है जोर-शोर से तैयारी, गरबा प्रशिक्षण प्रारंभ, पंजीयन करा कर ले सकते हैं प्रशिक्षण 13 अक्टूबर को सूफी गीतों की सजेगी महफिल, छत्तीसगढ़ की मशहूर ‘द ग्रे नोट्स बैंड’ के बॉलीवुड गीतों पर झूमते नजर आऐंगे लोग, कॉमेडी नाइट्स का भी होगा आयोजन.  समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर इस वर्ष भी ‘जशपुर गरबा महोत्सव 2024’ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर…

Read More

कुनकुरी शिव मंदिर परिसर में देवकीनंदन दास जी के सानिध्य में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन, राम कथा के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को जागृत करने का प्रयास

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 21 सितंबर/ श्री राम कथा आयोजन समिति व श्री हरि कथा समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में नव दिवसीय श्री राम कथा का 20 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय श्री राम कथा के व्यासपीठ पर परमपूज्य श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य पूज्य श्री देवकीनंदन दास जी के द्वारा राम कथा की जायेगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव मंदिर परिसर के कथा पंडाल में श्री राम कथा की जायेगी। नौ दिन…

Read More

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित गणेश पूजा में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय : की सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बच्चों को विधायक के हाथों किया गया पुरुस्कृत. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/पत्थलगांव, 15 सितंबर / दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर इंजको में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मूर्ति की स्थापना कर एवं यहां भव्य तरीके से सजाया गया पंडाल और विधि विधान पूर्वक हो रही पूजा अर्चना को देखने शनिवार को स्वयं क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय पहुंची। उक्त अवसर पर कॉलोनी…

Read More

एकता क्लब जशपुर का गणेश पूजा उत्सव : 15 सितंबर की भव्य महाआरती में सम्मिलित होंगे श्रीमती कौशल्या साय और विजय आदित्य सिंह जूदेव.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जशपुर में एकता क्लब द्वारा महाराजा चौक स्थित विघ्नहर्ता गणेश भगवान के स्थापित पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती में 15 सितंबर को सम्मिलित होंगे। एकता क्लब के अध्यक्ष अभिनव सोनी ने बताया की समिति द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार नगर के एकता क्लब गणेश पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती के लिए यशस्वी सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को…

Read More

मुख्यमंत्री निवास बगिया : राधाष्टमी के अवसर पर हुआ विशेष पूजन का आयोजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया विधि-विधान से पूजन.

भक्तगणों ने भजन गा कर किया राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का गुणगान. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितंबर / मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ में राधाष्टमी के पावन पर्व पर विशेष पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया, जिन्होंने विधि-विधान के अनुसार राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में शामिल भक्तगणों ने पूरे भक्ति-भाव के साथ इस पूजन में भाग लिया, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। राधाष्टमी पूजन का विशेष महत्व – राधाष्टमी हिन्दू धर्म में एक…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुरवासियों को श्रीराम दर्शन का सौभाग्य : 204 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश भर में श्रद्धालुओं को निरंतर प्रभु श्री राम के दर्शन का मिल रहा सौभाग्य समदर्शी न्यूज़ जशपुर 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम प्रभु श्री राम के दर्शन लिए निरंतर जा रहा हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले से भी श्रद्धालु आज रवाना हुए। जशपुर जिले के सभी 8 विकास खंड से लगभग 204 श्रद्धालुओं को आज अम्बिकापुर के लिए रवाना किया गया है। वहां से ट्रेन से अयोध्या के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बगिया में मनाया तीज पर्व : पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना की

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 7 सितंबर/ तीजा पर्व बगिया में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शिव पार्वती माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की  ईश्वर कामना की। बगिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर तीज पर्व का उत्साह मनाया। तीज़ पर्व, विशेषकर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व खासकर  महिलाओं के लिए समर्पित है और इसे विभिन्न नामों से मनाया जाता है, जैसे कि हरितालिका तीज, कजरी तीज, और हरितालिका तीज। तीज  पर्व का महत्व महिलाएं इस दिन विशेष पूजा और व्रत करती हैं।…

Read More