वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 954.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 960.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 सितम्बर तक औसत वर्षा 1005.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 5.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1053.4 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 782.0 मिमी, बगीचा में 1025.5 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 967.5 मिमी…

Read More

पटवारी प्रशिक्षण परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी, अभ्यर्थी जशपुर जिले की वेबसाईट में सूची का कर सकते हैं अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर  कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण हेतु अत्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात् पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर सरगुजा में प्रशिक्षण सत्र 2022-23 में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित अभ्यर्थी के उपस्थित नहीं होने पर पुनः 10 अत्यार्थियों को सत्यापन हेतु आमंत्रित कर चयन की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध…

Read More

जशपुर जिले में 23 पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का 26 सितम्बर को होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 23 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 सितम्बर 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जशपुरनगर शाखा से कुल 23 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सेल्स ऑफिसर के 02 पद के लिए स्नातक, कम्यूटर ऑपरेटर के 01 पद के लिए स्नातक व कम्प्यूटर  तथा लाईफ मित्र के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्तीण रखी गई है। उन्होंने कहा…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य भर्ती परीक्षा का जिला में सफल आयोजन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य भर्ती परीक्षा 2022 का जिला में सफल आयोजन की संपूर्ण तैयारी हेतु आज बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए है।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री बालेश्वर राम एवं  निर्मीत्त केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जशपुर नगर के एसडीएम, तहसील कार्यालय व लोक सेवा केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड सहित जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदनों को समय पर निराकृत करने की कही बात

लंबित राजस्व प्रकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शीघ्रता से निराकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र स्थित एसडीएम, तहसील कार्यालय व लोक सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में लंबित राजस्व  प्रकरणों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए शीघ्रता से निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार जशपुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का अवलोकन करते हुए कार्यालय में ई-कोर्ट के कार्य, नामांतरण, बटांकन, सीमांकन…

Read More

समंस वारंट तामील में तेजी लाने के लिए समन वारंट आरक्षकों की ली गई मीटिंग

पेशी तारीख के 2 दिवस पूर्व न्यायालय में वापस करना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा माननीय न्यायालय से जारी समन एवं वारंट की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा सभी थाना-चौकियों में समंस वारंट तामिली का कार्य देख रहे आरक्षकों की मीटिंग लेकर निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के साक्षियों को न्यायालय में उपस्थित करने हेतु सूचना देना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसका सम्यक निर्वहन किया जाना आवश्यक…

Read More

डॉ. संगीता पीटर्स पुलिस अधीक्षक डायल-112 ने पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षकों को लगायी फित्ती

फित्ती लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर        आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में कार्यरत महिला आरक्षक रूकमणी राठौर एवं गीता तिवारी़ को सी-4 के सभागृह में डॉ. संगीता पीटर्स पुलिस अधीक्षक डायल 112 एवं उप पुलिस अधिक्षक के.पी.एस. ध्रुर्वे द्वारा महिला प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत होने पर फित्ती लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय निरीक्षक संतोष शुक्ला, उप निरीक्षक वासुदेव परगनिया, सिन्धु साहू…

Read More

कोटपा अधिनियम उल्लंघन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री पर सप्ताह में दो दिन की जा रही कार्यवाही, अब तक काटे 46 चालान

सार्वजनिक स्थानों पर संबंधित संस्थान के मालिक या प्रबंधक द्वारा धूम्रपान निषेध का बोर्ड अपनी दुकान या संस्थान पर लगाना है अनिवार्य समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा अधिनियम) 2003 का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्ती बरती जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर अब सप्ताह में दो दिन यानि मंगलवार एवं शुक्रवार को छापामार कार्यवाही की जा रही है। अब तक 46 लोगों का चालान काटकर 9,310/- रूपए जुर्माना वसूल किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर…

Read More

अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

चौकी–हरदीबाजार,थाना-कुसमुंडा,कोरबा में अपराध क्रमांक 482/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटसिरा निवासी परमेश्वर…

Read More

जुआड़ियों/सट्टा-पट्टी लिखने वालों की धरपकड़ हेतु चलाया गया विशेष अभियान : कुल 08 प्रकरणों में 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 22380/-रूपया किया गया बरामद

सट्टा खेलने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2420/- रूपये बरामद कर 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 22 सितंबर 22 को जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ/सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना सारागांव द्वारा ग्राम चोरिया में जगन्नाथ एवं अन्य 03 जुआ खेलते पाये जाने पर फड़ से 1430 रूपये बरामद कर 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार द्वारिका प्रसाद सूर्यवंशी एवं 03 अन्य निवासी चोरिया…

Read More